Zincovit Tablet in Hindi
संरचना (composition) | मल्टीविटामिन, मल्टीमिनरल, और ग्रेप सीड एक्सट्रैक्ट |
कंपनी | Apex Laboratories Pvt Ltd |
दवा का प्रकार | स्वास्थ्य पूरक (health supplement) |
प्रिस्क्रिप्शन आवश्यक है | नहीं |
उपयोग | विटामिन और खनिजों की कमी के उपचार में |
दुष्प्रभाव | दस्त, पेट खराब |
सावधानियांं | अतिसंवेदनशीलता, गर्भावस्था और स्तनपान |
जिंकोविट टैबलेट के सामान्य उपयोग / General uses of Zincovit Tablet in Hindi
जिंकोविट टैबलेट एक स्वास्थ्य पूरक (health supplement) है। इसका उपयोग विटामिन और खनिजों की कमी के इलाज और रोकथाम के लिए किया जाता है जो अक्सर खराब आहार लेने, पोषक तत्वों की कमी, और कुछ बीमारियों के कारण होती है।
यह दवा शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली (immune system) को बढ़ावा देने में मदद करती है और बीमारियों से लड़ने में सहायता करती है।
यह दवा थकान से लड़ने में भी मदद करती है और शरीर में ऊर्जा के स्तर को बढ़ाती है।
जिंकोविट टैबलेट हृदय स्वास्थ्य (heart health), हृदय प्रणाली (cardiovascular system), और तंत्रिका तंत्र (nerves system) को बढ़ावा देने में मदद करता है।
Zincovit Tablet की सामग्री / Ingredients of Zincovit Tablet
सामग्री | मात्रा |
---|---|
विटामिन A | 600mcg |
विटामिन बी1 (थियामिन मोनोनिट्रेट) | 1.4mg |
विटामिन बी2 (राइबोफ्लेविन) | 1.6mg |
विटामिन बी3 (नियासिनामाइड) | 18mg |
विटामिन बी5 (कैल्शियम पैंटोथेनेट) | 3mg |
विटामिन बी6 (पाइरिडोक्सिन हाइड्रोक्लोराइड) | 1mg |
विटामिन बी7 (बायोटिन) | 150mcg |
विटामिन बी9 (फोलिक एसिड) | 100mcg |
विटामिन बी12 (मिथाइलकोबालामीन) | 1mcg |
विटामिन C (एस्कॉर्बिक एसिड) | 40mg |
विटामिन D3 | 5mcg |
विटामिन E (टोकोफेरोल) | 10mg |
जिंक | 10mg |
मैग्नीशियम | 3mg |
मैंगनीज | 250mcg |
आयोडीन | 100mcg |
कॉपर | 30mcg |
सेलेनियम | 30mcg |
क्रोमियम | 25mcg |
ग्रेप सीड एक्सट्रैक्ट | 50mg |
जिंकोविट टैबलेट कैसे काम करती है? / Mechanism of action
जिंकोविट टैबलेट शरीर के विटामिन और खनिजों की आवश्यकताओं को पूरा करके काम करती है और विटामिन और खनिजों की कमी से जुड़ी स्थितियों के इलाज और रोकथाम में मदद करती है।
जिंकोविट टैबलेट के अवयवों के लाभ:
- विटामिन A: हड्डियों के विकास को बढ़ावा देता है, स्वस्थ त्वचा और आंखों की रोशनी को बनाए रखता है।
- विटामिन बी1: हृदय, मांसपेशियों, और तंत्रिका कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
- विटामिन बी2: शरीर की ऊर्जा आपूर्ति को बनाए रखने के लिए वसा, कार्बोहाइड्रेट, और प्रोटीन के टूटने (breakdown) को बढ़ावा देता है।
- विटामिन बी3: कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद करता है, मस्तिष्क के कार्य को बढ़ाता है, और त्वचा के स्वास्थ्य में सुधार करता है।
- विटामिन बी5: शरीर को कार्बोहाइड्रेट, लिपिड, और प्रोटीन का उपयोग करने में मदद करता है।
- विटामिन बी6: तंत्रिका तंत्र (nervous system) और प्रतिरक्षा प्रणाली को स्वस्थ रखने में मदद करता है।
- विटामिन बी7: बालों, नाखूनों, और त्वचा के स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में मदद करता है।
- विटामिन बी9: लाल रक्त कोशिकाओं (red blood cells) के उत्पादन के लिए आवश्यक है।
- विटामिन बी12: मस्तिष्क के कार्य, तंत्रिकाओं के स्वास्थ्य, और लाल रक्त कोशिकाओं के उत्पादन के लिए आवश्यक है।
- विटामिन C: प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ाता है और बीमारियों से लड़ने में मदद करता है।
- विटामिन डी3: शरीर को भोजन से अधिक कैल्शियम और फॉस्फोरस को अवशोषित (absorb) करने में मदद करता है।
- विटामिन E: अपने एंटीऑक्सीडेंट गुण से स्वस्थ दृष्टि, प्रतिरक्षा कार्य, और त्वचा के स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है।
- जिंक: शरीर में विभिन्न कार्यों जैसे प्रतिरक्षा कार्यों, एंजाइम प्रतिक्रियाओं, और प्रोटीन संश्लेषण के लिए आवश्यक है।
- मैग्नीशियम: हड्डियों के घनत्व (bone density) को बढ़ाने में मदद करता है।
- मैंगनीज: यह शरीर को वसा, कार्बोहाइड्रेट, और प्रोटीन को तोड़ने में मदद करता है।
- आयोडीन: यह थायराइड हार्मोन के उत्पादन के लिए एक आवश्यक है।
- कॉपर: प्रतिरक्षा प्रणाली, नसों, और हड्डियों को स्वस्थ रखता है। आयरन के अवशोषण में सहायक है।
- सेलेनियम: इसके एंटीऑक्सीडेंट गुण के कारण यह शरीर को ऑक्सीडेटिव तनाव से बचाने में मदद करता है।
- क्रोमियम: टाइप 2 मधुमेह, इंसुलिन प्रतिरोध, और उच्च कोलेस्ट्रॉल वाले लोगों में सहायक है।
- ग्रेप सीड एक्सट्रैक्ट: शरीर को हानिकारक फ्री रेडिकल्स से बचाने में मदद करता है।
Zincovit Tablet कब निर्धारित की जाती है? / When Zincovit Tablet is prescribed?
जिंकोविट टैबलेट को विभिन्न स्थितियों के उपचार में निर्धारित किया जा सकता है जैसे:
- एक्जिमा
- रक्ताल्पता (anemia)
- उच्च रक्त चाप (high blood pressure)
- गंजापन (alopecia)
- फोलेट की कमी
- आँखों की समस्या
- चर्म रोग
- उच्च कोलेस्ट्रॉल
- थकान
- दुर्बलता
इसके अलावा भी कई अन्य स्थितियां हो सकती हैं जिसके लिए जिंकोविट टैबलेट को निर्धारित किया जा सकता है।
Zincovit Tablet के दुष्प्रभाव / Side effects of Zincovit Tablet in Hindi
जिंकोविट टैबलेट के कारण कुछ दुष्प्रभाव हो सकते है जैसे:
- मतली
- उल्टी
- एलर्जी
- पेट खराब
- दस्त
सावधानियांं / Precautions
अतिसंवेदनशीलता: यदि आप जिंकोविट टैबलेट के किसी भी अवयव के प्रति अतिसंवेदनशील (एलर्जीक) है तो आपको इस दवा का उपयोग करने से बचना चाहिए।
गर्भावस्था और स्तनपान: गर्भवती और स्तनपान कराने वाली माताओं में जिंकोविट टैबलेट का उपयोग सावधानी के साथ किया जाना चाहिए।
जिंकोविट टैबलेट का उपयोग कैसे करें? / How to use Zincovit Tablet in Hindi?
आप जिंकोविट टैबलेट को दिन में एक बार या अपने चिकित्सक द्वारा सलाह के अनुसार ले सकते हैं।
बेहतर अवशोषण के लिए आपको भोजन करने के बाद यह दवा लेनी चाहिए।
टैबलेट को चबाएं, कुचलें, या तोड़ें नहीं। इसे पूरी तरह से निगल लें।
Zincovit Tablet का संग्रहण / Storage
कमरे के तापमान पर जिंकोविट टैबलेट को स्टोर करें।
इस दवा को सीधी धूप से दूर रखें।
इस दवा को बच्चों और पालतू जानवरों से दूर रखें।
अपने डॉक्टर को बताएं अगर: / Tell your doctor if:
- आपको जिंकोविट टैबलेट के किसी भी अवयव से एलर्जी है।
- आप गर्भवती या स्तनपान कराने वाली महिला हैं।
- आप कुछ अन्य दवाएं ले रहे हैं।
- आप कुछ अन्य विटामिन सप्लीमेंट ले रहे हैं।
कुछ सामान्य प्रश्न
Zincovit Tablet के क्या प्रयोग हैं?
क्या मैं Zincovit Tablet को दूध के साथ ले सकता हूँ?
वयस्कों के लिए Zincovit Tablet की खुराक और अवधि क्या है?
क्या मैं वजन बढ़ाने के लिए Zincovit Tablet का उपयोग कर सकता हूं?
क्या मैं गर्भावस्था में Zincovit Tablet का उपयोग कर सकती हूं?
क्या Zincovit Tablet को लेने से इसकी आदत लग सकती है?
सारांश / Summary
जिंकोविट टैबलेट एक स्वास्थ्य पूरक है। इसका उपयोग शरीर में विभिन्न आवश्यक विटामिन और खनिजों की कमी के इलाज और रोकथाम के लिए किया जाता है। यह रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाती है और बीमारियों से लड़ने में मदद करती है।
जिंकोविट टैबलेट थकान से लड़ने में मदद करती है और शरीर में ऊर्जा के स्तर को बढ़ाती है।
गर्भवती और स्तनपान कराने वाली माताओं को इस दवा का उपयोग तभी करना चाहिए जब यह उनके डॉक्टर द्वारा निर्धारित की गई हो।
चेतावनी: Pharmababa.com में निहित जानकारी उपभोक्ताओं को शिक्षित करने के उद्देश्य से प्रस्तुत की गई है। Pharmababa.com में निहित कुछ भी चिकित्सीय निदान या उपचार के लिए अनुदेशात्मक नहीं है। Pharmababa.com में प्रस्तुत की गई सूचना को पूर्ण नहीं माना जाना चाहिए, न ही किसी विशेष व्यक्ति के लिए उपचार के पाठ्यक्रम का सुझाव देने के लिए इस पर भरोसा किया जाना चाहिए। Pharmababa.com में प्राप्त जानकारी संपूर्ण नहीं है और सभी बीमारियों, शारीरिक स्थितियों या उनके उपचार को कवर नहीं करती है।