Revital H Capsule in Hindi
संरचना (composition) | विटामिंस, मिनरल्स, और जिनसेंग |
कंपनी | Sun Pharmaceutical Industries Ltd |
दवा का प्रकार | स्वास्थ्य पूरक (health supplement) |
प्रिस्क्रिप्शन आवश्यक है | नहीं |
उपयोग | विटामिन और खनिजों की कमी के उपचार में |
दुष्प्रभाव | दस्त, पेट खराब |
सावधानियांं | अतिसंवेदनशीलता, गर्भावस्था, स्तनपान |
रिवाइटल एच कैप्सूल के सामान्य उपयोग / General uses of Revital H Capsule in Hindi
रिवाइटल एच कैप्सूल एक स्वास्थ्य पूरक (health supplement) है। इसका उपयोग विटामिन और खनिजों की कमी के इलाज और रोकथाम के लिए किया जाता है जो अक्सर खराब आहार लेने, पोषक तत्वों की कमी, और कुछ बीमारियों के कारण होती है।
रिवाइटल एच कैप्सूल में मौजूद जिनसेंग ध्यान (focus), एकाग्रता (concentration), और मानसिक प्रदर्शन (mental performance) को बेहतर बनाने में मदद करता है।
यह शरीर में ऊर्जा के स्तर को बढ़ाने में मदद करता है और दैनिक ऊर्जा की जरूरत को पूरा करता है।
रिवाइटल एच कैप्सूल शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली (immune system) को बढ़ाता है और बीमारियों से लड़ने में मदद करता है।
Revital H Capsule की सामग्री / Ingredients of Revital H Capsule
सामग्री | मात्रा |
---|---|
विटामिन A एसीटेट | 1500 IU |
विटामिन बी1 (थियामिन मोनोनिट्रेट) | 1mg |
विटामिन बी2 (राइबोफ्लेविन) | 1.4mg |
विटामिन बी3 (नियासिनामाइड) | 10mg |
विटामिन बी6 (पाइरिडोक्सिन हाइड्रोक्लोराइड) | 0.8mg |
विटामिन बी12 (कोबालामिन) | 0.8mcg |
विटामिन C (एस्कॉर्बिक एसिड) | 33mg |
विटामिन D3 (कॉलेकैल्सिफेरॉल) | 300IU |
विटामिन E (टोकोफेरोल) | 7mg |
विटामिन बी9 (फोलिक एसिड) | 0.08mg |
कैल्शियम | 76.9mg |
फॉस्फोरस | 59.43mg |
जिंक | 10.29mg |
आयरन | 10mg |
मैग्नीशियम | 3.13mg |
पोटैशियम | 2.07mg |
मैंगनीज | 0.6mg |
कॉपर | 0.52mg |
आयोडीन | 0.10mg |
पैनेक्स जिनसेंग रूट एक्सट्रैक्ट | 212.5mg |
रिवाइटल एच कैप्सूल कैसे काम करता है? / Mechanism of action
रिवाइटल एच कैप्सूल शरीर के विटामिन और खनिजों की आवश्यकताओं की पूर्ति करके काम करता है और विटामिन और खनिजों की कमी से जुड़ी स्थितियों के इलाज और रोकथाम में मदद करता है।
रिवाइटल एच कैप्सूल के अवयवों के लाभ:
- विटामिन A: हड्डियों के विकास को बढ़ावा देता है, स्वस्थ त्वचा और आंखों की रोशनी को बनाए रखता है।
- विटामिन बी1: हृदय, मांसपेशियों, और तंत्रिका कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
- विटामिन बी2: शरीर की ऊर्जा आपूर्ति को बनाए रखने के लिए वसा, कार्बोहाइड्रेट, और प्रोटीन के टूटने (breakdown) को बढ़ावा देता है।
- विटामिन बी3: कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद करता है, मस्तिष्क के कार्य को बढ़ाता है, और त्वचा के स्वास्थ्य में सुधार करता है।
- विटामिन बी6: तंत्रिका तंत्र (nervous system) और प्रतिरक्षा प्रणाली को स्वस्थ रखने में मदद करता है।
- विटामिन बी12 (कोबालामिन): मस्तिष्क के कार्य, तंत्रिकाओं के स्वास्थ्य, और लाल रक्त कोशिकाओं के उत्पादन के लिए आवश्यक है।
- विटामिन C: प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ाता है और बीमारियों से लड़ने में मदद करता है।
- विटामिन डी3: शरीर को भोजन से अधिक कैल्शियम और फॉस्फोरस को अवशोषित (absorb) करने में मदद करता है।
- विटामिन E: अपने एंटीऑक्सीडेंट गुण से स्वस्थ दृष्टि, प्रतिरक्षा कार्य, और त्वचा के स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है।
- विटामिन बी9: लाल रक्त कोशिकाओं (red blood cells) के उत्पादन के लिए आवश्यक है।
- कैल्शियम: यह एक महत्वपूर्ण खनिज है जो हड्डियों और दांतों को मजबूत रखने के लिए आवश्यक है।
- फॉस्फोरस: यह स्वस्थ हड्डियों और दांतों के निर्माण में मदद करता है। यह ऊतकों और कोशिकाओं की मरम्मत में भी मदद करता है।
- जिंक: शरीर में विभिन्न कार्यों जैसे प्रतिरक्षा कार्यों, एंजाइम प्रतिक्रियाओं, और प्रोटीन संश्लेषण के लिए आवश्यक है।
- आयरन: यह शरीर में आयरन के निम्न स्तर का इलाज करने और उसे रोकने में मदद करता है जो मुख्य रूप से एनीमिया या गर्भावस्था के कारण होता है।
- मैग्नीशियम: हड्डियों के घनत्व (bone density) को बढ़ाने में मदद करता है।
- पोटेशियम: यह कोशिकाओं, मांसपेशियों, गुर्दे, हृदय, और तंत्रिकाओं को ठीक से काम करने में मदद करता है।
- मैंगनीज: यह शरीर को वसा, कार्बोहाइड्रेट, और प्रोटीन को तोड़ने में मदद करता है।
- कॉपर: प्रतिरक्षा प्रणाली, नसों, और हड्डियों को स्वस्थ रखता है। आयरन के अवशोषण में सहायक है।
- आयोडीन: यह थायराइड हार्मोन के उत्पादन के लिए एक आवश्यक खनिज है।
- पैनेक्स जिनसेंग रूट एक्सट्रैक्ट: यह ध्यान (focus), एकाग्रता (concentration), और मानसिक प्रदर्शन (mental performance) को बेहतर बनाने में मदद करता है।
Revital H Capsule कब निर्धारित किया जाता है? / When Revital H Capsule is prescribed?
रिवाइटल एच कैप्सूल को विभिन्न स्थितियों के उपचार में निर्धारित किया जा सकता है जैसे:
- रक्ताल्पता (anemia)
- फोलेट की कमी
- थकान
- दुर्बलता
- हड्डी के विकार (bone disorders)
- ऊर्जा की कमी (lack of energy)
इसके अलावा भी कई अन्य स्थितियां हो सकती हैं जिसके लिए रिवाइटल एच कैप्सूल को निर्धारित किया जा सकता है।
Revital H Capsule के दुष्प्रभाव / Side effects of Revital H Capsule in Hindi
रिवाइटल एच कैप्सूल के कारण कुछ दुष्प्रभाव हो सकते है जैसे:
- मतली
- उल्टी
- एलर्जी
- पेट खराब
- दस्त
सावधानियांं / Precautions
अतिसंवेदनशीलता: यदि आप रिवाइटल एच कैप्सूल के किसी भी अवयव के प्रति अतिसंवेदनशील (एलर्जीक) है तो आपको इस दवा का उपयोग करने से बचना चाहिए।
गर्भावस्था और स्तनपान: गर्भवती और स्तनपान कराने वाली माताओं में रिवाइटल एच कैप्सूल का उपयोग सावधानी के साथ किया जाना चाहिए।
रिवाइटल एच कैप्सूल का उपयोग कैसे करें? / How to use Revital H Capsule in Hindi?
आप रिवाइटल एच कैप्सूल को दिन में एक बार या अपने चिकित्सक द्वारा सलाह के अनुसार ले सकते हैं।
बेहतर अवशोषण के लिए आपको भोजन करने के बाद यह दवा लेनी चाहिए।
कैप्सूल को चबाएं, कुचलें, या तोड़ें नहीं। इसे पूरी तरह से निगल लें।
Revital H Capsule का संग्रहण / Storage
कमरे के तापमान पर रिवाइटल एच कैप्सूल को स्टोर करें।
इस दवा को सीधी धूप से दूर रखें।
इस दवा को बच्चों और पालतू जानवरों से दूर रखें।
अपने डॉक्टर को बताएं अगर: / Tell your doctor if:
- आपको रिवाइटल एच कैप्सूल के किसी भी अवयव से एलर्जी है।
- आप गर्भवती या स्तनपान कराने वाली महिला हैं।
- आप कुछ अन्य दवाएं ले रहे हैं।
- आप कुछ अन्य विटामिन सप्लीमेंट ले रहे हैं।
कुछ सामान्य प्रश्न
रिवाइटल एच कैप्सूल एक स्वास्थ्य पूरक (health supplement) है। इसका उपयोग विटामिन और खनिजों की कमी के इलाज और रोकथाम के लिए किया जाता है जो अक्सर खराब आहार लेने, पोषक तत्वों की कमी, और कुछ बीमारियों के कारण होती है।
वयस्कों के लिए, रिवाइटल एच कैप्सूल को आमतौर पर दिन में एक बार एक कैप्सूल लेने की सलाह दी जाती है।
नहीं, रिवाइटल एच कैप्सूल वजन बढ़ाने में आपकी मदद नहीं करेगा। यह एक मल्टीविटामिन और मल्टीमिनरल कैप्सूल है जो शरीर में विभिन्न विटामिन और खनिजों की आवश्यकता को पूरा करता है।
आपको गर्भावस्था में रिवाइटल एच कैप्सूल का उपयोग तभी करना चाहिए जब यह आपके डॉक्टर द्वारा निर्धारित किया गया हो।
नहीं, रिवाइटल एच कैप्सूल में कोई भी घटक ऐसा नहीं है जो आपको इसको लेने की आदत डालेगा।
सारांश / Summary
रिवाइटल एच कैप्सूल एक स्वास्थ्य पूरक है। इसका उपयोग शरीर में विभिन्न आवश्यक विटामिन और खनिजों की कमी के इलाज और रोकथाम के लिए किया जाता है। यह रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है और बीमारियों से लड़ने में मदद करता है।
रिवाइटल एच कैप्सूल थकान से लड़ने में मदद करता है और शरीर में ऊर्जा के स्तर को बढ़ाता है।
गर्भवती और स्तनपान कराने वाली माताओं को इस दवा का उपयोग तभी करना चाहिए जब यह उनके डॉक्टर द्वारा निर्धारित की गई हो।
चेतावनी: Pharmababa.com में निहित जानकारी उपभोक्ताओं को शिक्षित करने के उद्देश्य से प्रस्तुत की गई है। Pharmababa.com में निहित कुछ भी चिकित्सीय निदान या उपचार के लिए अनुदेशात्मक नहीं है। Pharmababa.com में प्रस्तुत की गई सूचना को पूर्ण नहीं माना जाना चाहिए, न ही किसी विशेष व्यक्ति के लिए उपचार के पाठ्यक्रम का सुझाव देने के लिए इस पर भरोसा किया जाना चाहिए। Pharmababa.com में प्राप्त जानकारी संपूर्ण नहीं है और सभी बीमारियों, शारीरिक स्थितियों या उनके उपचार को कवर नहीं करती है।