Osolac Syrup uses in Hindi
Composition | लैक्टुलोज (10gm/15ml) |
कंपनी | Biochem Pharmaceutical Industries |
दवा का प्रकार | आसमाटिक लैक्सेटिव |
प्रिस्क्रिप्शन आवश्यक है | नहीं |
उपयोग | कब्ज, हिपेटिक एन्सेफैलोपैथी |
दुष्प्रभाव | दस्त, पेट दर्द |
सावधानियांं | मधुमेह, अतिसंवेदनशीलता |
ओसोलैक सिरप के सामान्य उपयोग / Osolac Syrup uses in Hindi
ओसोलैक सिरप एक आसमाटिक लैक्सेटिव है। इसका उपयोग कब्ज और लीवर की बीमारी जैसे हिपेटिक एन्सेफैलोपैथी की जटिलताओं की रोकथाम और उपचार के लिए किया जाता है। यह सिरप बड़ी आंत में पानी की मात्रा को बढ़ाकर मल त्याग को बढ़ावा देता है।
Osolac Syrup कब निर्धारित किया जाता है? / When Osolac Syrup is prescribed?
कब्ज: यह एक ऐसी स्थिति है जब मल त्याग धीमा या बंद हो जाता है। इसके परिणामस्वरूप मल सख्त हो जाता है और इसे शरीर से बाहर निकालना अधिक कठिन हो जाता है। ओसोलैक सिरप बड़ी आंत में पानी खींचता है और मल को नरम करने में मदद करता है जिसके परिणामस्वरूप मल को बाहर निकालना आसान हो जाता है।
हिपेटिक एन्सेफैलोपैथी: यह तब होता है जब आपका लीवर रक्त से विषाक्त पदार्थों (toxic substances) को निकालने में विफल रहता है। यह रक्तप्रवाह में विषाक्त पदार्थों के निर्माण का कारण बनता है और मस्तिष्क को नुकसान पहुंचा सकता है। ओसोलैक सिरप का उपयोग हिपेटिक एन्सेफैलोपैथी के इलाज के लिए किया जा सकता है। यह रक्त से अमोनिया (एक विषैला पदार्थ) को बड़ी आंत में खींचने में मदद करता है और मल के माध्यम से इसे शरीर से निकलने में मदद करता है।
ओसोलैक सिरप से सम्बंधित टिप्स
- आपका डॉक्टर आपको ओसोलैक सिरप लेने की सलाह कब्ज के इलाज के लिए या लीवर की बीमारी जैसे हिपेटिक एन्सेफैलोपैथी की जटिलताओं की रोकथाम और उपचार के लिए दे सकता है।
- आपको हेपेटिक एन्सेफैलोपैथी के लिए ओसोलैक सिरप दिन में 3-4 बार और कब्ज के लिए दिन में 1-2 बार उपयोग करने की सलाह दी जा सकती है।
- ओसोलैक सिरप को डॉक्टर द्वारा बताए गए समय से ज़्यादा बार नहीं लेना चाहिए।
- अगर आप कब्ज के लिए ओसोलैक सिरप का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो मल त्याग होने में 48 घंटे तक का समय लग सकता है।
- ओसोलैक सिरप में लैक्टुलोज एक प्रकार का शुगर है। मधुमेह के रोगियों में इसका इस्तेमाल सावधानी के साथ किया जाना चाहिए।
- स्वाद को बेहतर बनाने के लिए आप ओसोलैक सिरप को पानी, दूध या फ्रूट जूस के साथ ले सकते हैं।
- ओसोलैक सिरप का इस्तेमाल करते समय किसी भी अन्य लैक्सेटिव दवाओं का प्रयोग न करें। ऐसा करने से डिहाइड्रेशन हो सकता है।
ओसोलैक सिरप के दुष्प्रभाव / Side effects of Osolac Syrup in Hindi
इसके कुछ दुष्प्रभाव हो सकते हैं जैसे:
- जी मिचलाना
- उल्टी
- पेट में ऐंठन
- दस्त
सावधानियांं / Precautions
मधुमेह: चूंकि ओसोलैक सिरप में लैक्टुलोज एक प्रकार का शुगर होता है, इसलिए इसे मधुमेह के रोगियों में सावधानी के साथ प्रयोग किया जाना चाहिए।
अतिसंवेदनशीलता: यदि आप लैक्टुलोज के प्रति अतिसंवेदनशील (एलर्जिक) हैं तो आपको ओसोलैक सिरप का उपयोग करने से बचना चाहिए।
ओसोलैक सिरप का इस्तेमाल कैसे करें? / How to use Osolac Syrup in Hindi?
अपने चिकित्सक से सलाह के अनुसार ओसोलैक सिरप की खुराक लें।
आप इस दवा को भोजन के साथ या बिना भोजन किये भी ले सकते हैं।
सटीक निर्धारित मात्रा के लिए मापने वाले कप का उपयोग करने का प्रयास करें।
इस्तेमाल से पहले इसे अच्छी तरह हिलायें।
ओसोलैक सिरप का संग्रहण / Storage of Osolac Syrup
ओसोलैक सिरप को कमरे के तापमान पर स्टोर करें।
इसे सीधी धूप से दूर रखें।
इसे बच्चों और पालतू जानवरों से दूर रखें।
अपने डॉक्टर को बताएं अगर: / Tell your doctor if:
- आप मधुमेह के रोगी हैं।
- आपको ओसोलैक सिरप की खुराक लेने के बाद पेट में मरोड़ जैसे लक्षणों का सामना करना पड़ रहा है।
- आप कोई अन्य दवाएं ले रहे हैं।
ओसोलैक सिरप की सामग्री / Ingredients
Lactulose: ओसोलैक सिरप में लैक्टुलोज (10gm/15ml) होता है। यह ओस्मोटिक लैक्सेटिव के रूप में जानी जाने वाली दवाओं के वर्ग से संबंधित है। यह आमतौर पर कब्ज के इलाज में प्रयोग किया जाता है।
ओसोलैक सिरप कैसे काम करता है? / Mode of action
ओसोलैक सिरप में सक्रिय तत्व (active ingredient) के रूप में lactulose होता है। यह बड़ी आंत में पानी की मात्रा को बढ़ाकर काम करता है और मल त्याग को उत्तेजित करता है। यह मल को नरम (soft) करता है और इसकी निकासी को बढ़ावा देता है।
ओसोलैक सिरप के विकल्प / Substitutes of Osolac Syrup
Looz Syrup | Intas Pharmaceuticals Ltd |
Evict Syrup | Albert David Ltd |
Livoluk Syrup | Panacea Biotec Ltd |
Emty Syrup | Alkem Laboratories Ltd |
Cadilose Syrup | Cadila Pharmaceuticals Ltd |
कुछ सामान्य प्रश्न
ओसोलैक सिरप किस काम आता है?
क्या गर्भावस्था के दौरान ओसोलैक सिरप का इस्तेमाल सुरक्षित है?
वयस्कों के लिए ओसोलैक सिरप की खुराक और अवधि क्या है?
क्या ओसोलैक सिरप को लेने से इसकी आदत लग सकती है?
क्या बच्चों के लिए ओसोलैक सिरप का इस्तेमाल सुरक्षित है?
सारांश / Summary
ओसोलैक सिरप एक लैक्सेटिव दवा है जिसमें सक्रिय अव्यव के रूप में लैक्टुलोज होता है। यह आमतौर पर कब्ज और हिपेटिक एन्सेफैलोपैथी के उपचार के लिए उपयोग किया जाता है।
यह एक आसमाटिक लैक्सेटिव है जो बड़ी आंत में पानी को खींचकर काम करता है और मल त्याग को उत्तेजित करता है।
मधुमेह के रोगियों में इस सिरप का उपयोग सावधानी के साथ किया जाना चाहिए।
चेतावनी: Pharmababa.com में निहित जानकारी उपभोक्ताओं को शिक्षित करने के उद्देश्य से प्रस्तुत की गई है। Pharmababa.com में निहित कुछ भी चिकित्सीय निदान या उपचार के लिए अनुदेशात्मक नहीं है। Pharmababa.com में प्रस्तुत की गई सूचना को पूर्ण नहीं माना जाना चाहिए, न ही किसी विशेष व्यक्ति के लिए उपचार के पाठ्यक्रम का सुझाव देने के लिए इस पर भरोसा किया जाना चाहिए। Pharmababa.com में प्राप्त जानकारी संपूर्ण नहीं है और सभी बीमारियों, शारीरिक स्थितियों या उनके उपचार को कवर नहीं करती है।