Okacet Tablet in Hindi
Composition | सिट्रीजीन (10mg) |
कंपनी | Cipla Ltd |
दवा का प्रकार | एंटीहिस्टामाइन |
प्रिस्क्रिप्शन आवश्यक है | हाँ |
उपयोग | एलर्जीक प्रतिक्रियाओं के उपचार में |
दुष्प्रभाव | चक्कर आना, नींद आना, सिरदर्द |
सावधानियांं | शराब, किडनी की बीमारी |
ओकासेट टैबलेट के उपयोग / Uses of Okacet Tablet in Hindi
ओकासेट टैबलेट एक एंटी-एलर्जिक दवा है। इसका उपयोग एलर्जी की प्रतिक्रियाओ जैसे छींक आना, नाक बहना, जुकाम और आँखों से पानी आना आदि के उपचार में किया जाता है।
इस दवा का उपयोग त्वचा सम्बंधित एलर्जी जैसे खुजली होना, किसी एलर्जी के कारण त्वचा का लाल हो जाना या कुछ अन्य त्वचा की एलर्जी हो जाने पर भी किया जा सकता है।
यह दवा हे फीवर (hay fever), कंजक्टिवाइटिस (conjunctivitis), एक्जिमा (eczema), और Hives (urticaria) जैसी स्थितियों के उपचार में भी निर्धारित की जा सकती है।
ओकासेट टैबलेट की सामग्री / Ingredients
Cetirizine: ओकासेट टैबलेट में सिट्रीजीन (10mg) शामिल होता है। सिट्रीजीन दवाओं के एक वर्ग से सम्बंधित है जिसे एंटीहिस्टामाइन दवाओं के रूप में जाना जाता है। एंटीहिस्टामाइन को एंटी-एलर्जिक दवाओं के रूप में भी जाना जाता है। सिट्रीजीन का उपयोग आमतौर पर एलर्जी की स्थिति के उपचार में किया जाता है।
Okacet Tablet से जुड़े कुछ सुझाव in Hindi
- आपका डॉक्टर एलर्जी की प्रतिक्रियाओ जैसे छींक आना, नाक बहना, जुकाम, आँखों से पानी आना या त्वचा सम्बंधित एलर्जी जैसे खुजली होना, त्वचा का लाल हो जाना आदि लक्षणों के उपचार के लिए आपको यह दवा लेने की सलाह दे सकता है।
- आपको इस दवा को दिन में एक बार रात में सोने से पहले लेने की सलाह दी जा सकती है।
- यह दवा ऐसे लक्षण पैदा कर सकती है जिससे आपको नींद आ सकती है। आपको इस दवा की खुराक लेने के बाद ऐसे काम करने से बचना चाहिए जिनमें बहुत अधिक ध्यान देने की आवश्यकता पड़े।
- इस दवा को निर्धारित किये गए समय से अधिक बार न लें।
ओकासेट टैबलेट कब निर्धारित की जाती है?
एलर्जिक राइनाइटिस: यह आमतौर पर allergens (एक हानिकारक पदार्थ) के कारण होता है जो अक्सर खाने या सांस के द्वारा शरीर में प्रवेश करते है। एलर्जी की प्रतिक्रिया के लिए allergens जिम्मेदार होते हैं और इसके कारण खुजली, छींक आना, त्वचा पर जलन और आंखों में जलन जैसे लक्षण पैदा हो सकते हैं। ओकासेट टैबलेट को एलर्जिक राइनाइटिस के उपचार में निर्धारित किया जा सकता है।
कंजक्टिवाइटिस: यह एक ऐसी स्थिति है जब आंख का सफेद हिस्सा गुलाबी या लाल हो जाता है। यह कुछ एलर्जी के कारण हो सकता है। ओकासेट टैबलेट का उपयोग conjunctivitis के उपचार में किया जा सकता है।
एक्जिमा: यह एक स्थिति है जब त्वचा के किसी हिस्से पर खुजली और जलन जैसी प्रतिक्रिया होती है। एक्जिमा (eczema) एलर्जी के कारण हो सकता है। ओकासेट टैबलेट एक्जिमा के उपचार में निर्धारित की जा सकती है।
ओकासेट टैबलेट के साइड इफेक्ट्स / Side effects of Okacet Tablet in Hindi
ओकासेट टैबलेट कुछ दुष्प्रभाव पैदा कर सकती है जैसे:
- सिर चकराना
- नींद आना
- सरदर्द
- थकान
- जी मिचलाना
सावधानियांं / Precautions
शराब: आपको शराब के उपयोग के साथ इस दवा को लेने से बचना चाहिए।
अतिसंवेदनशीलता: यदि आपको कभी भी सिट्रीजीन के प्रति अतिसंवेदनशीलता (एलर्जी) महसूस हुई है, तो आपको इस दवा का उपयोग करने से बचना चाहिए।
गुर्दे की बीमारी: किसी भी गुर्दे की बीमारी के रोगियों में इस दवा का उपयोग सावधानी के साथ किया जाना चाहिए।
ड्राइविंग: इस दवा से चक्कर आना या नींद आना जैसे लक्षण हो सकते है। आपको इस दवा की खुराक लेने के बाद भारी मशीनरी चलाने या ड्राइविंग करने से बचना चाहिए।
ओकासेट टैबलेट का उपयोग कैसे करें? / How to use Okacet Tablet in Hindi?
अपने डॉक्टर की सलाह के अनुसार ओकासेट टैबलेट की खुराक लें।
आप यह दवा खाली पेट या खाना खा कर कैसे भी ले सकते है।
टैबलेट को चबाएं, कुचलें या तोड़ें नहीं। इसे पूरी तरह से निगल लें।
ओकासेट टैबलेट का संग्रहण / Storage
कमरे के तापमान पर इस दवा को स्टोर करें।
इसे सीधी धूप (direct sunlight) से दूर रखें।
इसे बच्चों और पालतू जानवरों से दूर रखें।
अपने डॉक्टर को बताएं अगर:
- आपको किडनी की कोई समस्या है।
- आपको सिट्रीजीन से एलर्जी है।
- आप कोई अन्य दवा ले रहे हैं।
ओकासेट टैबलेट कैसे काम करती है? / Mechanism of action
ओकासेट टैबलेट में सिट्रीजीन एक रासायनिक संदेशवाहक (chemical messenger) “हिस्टामाइन” की कार्रवाई को अवरुद्ध करके काम करता है। हिस्टामाइन की कार्रवाई को अवरुद्ध करने से एलर्जिक राइनाइटिस के लक्षणों को दूर करने में मदद मिलती है।
ओकासेट टैबलेट के विकल्प / Substitutes
Cetzine Tablet | Dr Reddy’s Laboratories Ltd |
Cetcip Tablet | Cipla Ltd |
Allercet Tablet | Micro Labs Ltd |
CTZ Tablet | Psychotropics India Ltd |
Alerid Tablet | Cipla Ltd |
Zyncet Tablet | Torrent Pharmaceuticals Ltd |
CZ 3 Tablet | Lupin Ltd |
Avil NU 10mg Tablet | Sanofi India Ltd |
कुछ सामान्य प्रश्न
ओकासेट टैबलेट एक एंटी-एलर्जिक दवा है। इसका उपयोग एलर्जी की प्रतिक्रियाओ जैसे छींक आना, नाक बहना, जुकाम और आँखों से पानी आना आदि के उपचार में किया जाता है। इसका उपयोग त्वचा सम्बंधित एलर्जी जैसे खुजली होना, त्वचा का लाल हो जाना या कुछ अन्य त्वचा की एलर्जी हो जाने पर भी किया जा सकता है।
गर्भावस्था के दौरान ओकासेट टैबलेट का इस्तेमाल किया जा सकता है। लेकिन गर्भावस्था के दौरान इसका इस्तेमाल तभी किया जाना चाहिए जब यह आपके डॉक्टर द्वारा निर्धारित की गयी हो।
वयस्कों के लिए, ओकासेट टैबलेट आमतौर पर दिन में एक बार रात को सोते समय निर्धारित की जाती है। लेकिन इस दवा की खुराक और अवधि सभी के लिए समान नहीं हैं और कई कारकों पर निर्भर करती है। आपको हमेशा अपने डॉक्टर से ओकासेट टैबलेट की खुराक और अवधि के बारे में सलाह लेनी चाहिए।
हाँ, स्तनपान कराने वाली महिलाओं में ओकासेट टैबलेट का उपयोग करना सुरक्षित है।
हां, कुछ व्यक्तियों में, ओकासेट टैबलेट के कारण कुछ ऐसे लक्षण हो सकते हैं जो उन्हें नींद आने का एहसास करा सकते हैं।
हाँ, ओकासेट टैबलेट का उपयोग सर्दी के लक्षणों के उपचार में किया जा सकता है।
सारांश / Summary
ओकासेट टैबलेट एक एंटी-एलर्जिक दवा है जिसमें सक्रिय तत्व (active ingredient) के रूप में सिट्रीजीन होता है।
यह आमतौर पर एलर्जी की स्थिति जैसे कि छींक आना, बहती नाक, आँखों में जलन और खुजली के उपचार में प्रयोग की जाती है।
यह हे फीवर (hay fever), एक्जिमा, urticaria, और conjunctivitis जैसी स्थितियों के इलाज में भी निर्धारित की जा सकती है।
किसी भी गुर्दे की बीमारी के रोगियों में ओकासेट टैबलेट का प्रयोग सावधानी के साथ किया जाना चाहिए।
चेतावनी: Pharmababa.com में निहित जानकारी उपभोक्ताओं को शिक्षित करने के उद्देश्य से प्रस्तुत की गई है। Pharmababa.com में निहित कुछ भी चिकित्सीय निदान या उपचार के लिए अनुदेशात्मक नहीं है। Pharmababa.com में प्रस्तुत की गई सूचना को पूर्ण नहीं माना जाना चाहिए, न ही किसी विशेष व्यक्ति के लिए उपचार के पाठ्यक्रम का सुझाव देने के लिए इस पर भरोसा किया जाना चाहिए। Pharmababa.com में प्राप्त जानकारी संपूर्ण नहीं है और सभी बीमारियों, शारीरिक स्थितियों या उनके उपचार को कवर नहीं करती है।