Cetirizine Tablet in Hindi
दवा का प्रकार | एंटीहिस्टामाइन |
प्रिस्क्रिप्शन आवश्यक है | हाँ |
उपयोग | एलर्जीक प्रतिक्रियाओं के उपचार में |
दुष्प्रभाव | चक्कर आना, नींद आना, सिरदर्द |
सावधानियांं | शराब, किडनी की बीमारी |
सेट्रीज़ीन टैबलेट के उपयोग / Uses of Cetirizine Tablet in Hindi
सेट्रीज़ीन टैबलेट एक एंटी-एलर्जिक दवा है। इसका उपयोग एलर्जी की प्रतिक्रियाओ जैसे छींक आना, नाक बहना, जुकाम और आँखों से पानी आना आदि के उपचार में किया जाता है।
इस दवा का उपयोग त्वचा सम्बंधित एलर्जी जैसे खुजली होना, किसी एलर्जी के कारण त्वचा का लाल हो जाना या कुछ अन्य त्वचा की एलर्जी हो जाने पर भी किया जा सकता है।
यह दवा हे फीवर (hay fever), कंजक्टिवाइटिस (conjunctivitis), एक्जिमा (eczema), और Hives (urticaria) जैसी स्थितियों के उपचार में भी निर्धारित की जा सकती है।
Cetirizine Tablet से जुड़े कुछ सुझाव in Hindi
- आपका डॉक्टर एलर्जी की प्रतिक्रियाओ जैसे छींक आना, नाक बहना, जुकाम, आँखों से पानी आना या त्वचा सम्बंधित एलर्जी जैसे खुजली होना, त्वचा का लाल हो जाना आदि लक्षणों के उपचार के लिए आपको यह दवा लेने की सलाह दे सकता है।
- आपको इस दवा को दिन में एक बार रात में सोने से पहले लेने की सलाह दी जा सकती है।
- यह दवा ऐसे लक्षण पैदा कर सकती है जिससे आपको नींद आ सकती है। आपको इस दवा की खुराक लेने के बाद ऐसे काम करने से बचना चाहिए जिनमें बहुत अधिक ध्यान देने की आवश्यकता पड़े।
- इस दवा को निर्धारित किये गए समय से अधिक बार न लें।
सेट्रीज़ीन टैबलेट कब निर्धारित की जाती है?
एलर्जिक राइनाइटिस: यह आमतौर पर allergens (एक हानिकारक पदार्थ) के कारण होता है जो अक्सर खाने या सांस के द्वारा शरीर में प्रवेश करते है। एलर्जी की प्रतिक्रिया के लिए allergens जिम्मेदार होते हैं और इसके कारण खुजली, छींक आना, त्वचा पर जलन और आंखों में जलन जैसे लक्षण पैदा हो सकते हैं। सेट्रीज़ीन टैबलेट को एलर्जिक राइनाइटिस के उपचार में निर्धारित किया जा सकता है।
कंजक्टिवाइटिस: यह एक ऐसी स्थिति है जब आंख का सफेद हिस्सा गुलाबी या लाल हो जाता है। यह कुछ एलर्जी के कारण हो सकता है। सेट्रीज़ीन टैबलेट का उपयोग conjunctivitis के उपचार में किया जा सकता है।
एक्जिमा: यह एक स्थिति है जब त्वचा के किसी हिस्से पर खुजली और जलन जैसी प्रतिक्रिया होती है। एक्जिमा (eczema) एलर्जी के कारण हो सकता है। सेट्रीज़ीन टैबलेट एक्जिमा के उपचार में निर्धारित की जा सकती है।
सेट्रीज़ीन टैबलेट के साइड इफेक्ट्स / Side effects of Cetirizine Tablet is Hindi
सेट्रीज़ीन टैबलेट कुछ दुष्प्रभाव पैदा कर सकती है जैसे:
- सिर चकराना
- नींद आना
- सरदर्द
- थकान
- जी मिचलाना
सावधानियांं / Precautions
शराब: आपको शराब के उपयोग के साथ सेट्रीज़ीन टैबलेट लेने से बचना चाहिए।
अतिसंवेदनशीलता: यदि आपको कभी भी सेट्रीज़ीन के प्रति अतिसंवेदनशीलता (एलर्जी) महसूस हुई है, तो आपको इस दवा का उपयोग करने से बचना चाहिए।
गुर्दे की बीमारी: किसी भी गुर्दे की बीमारी के रोगियों में सेट्रीज़ीन टैबलेट का उपयोग सावधानी के साथ किया जाना चाहिए।
सेट्रीज़ीन टैबलेट का उपयोग कैसे करें? / How to use Cetirizine Tablet in Hindi?
अपने डॉक्टर की सलाह के अनुसार सेट्रीज़ीन टैबलेट की खुराक लें।
आप यह दवा खाली पेट या खाना खा कर कैसे भी ले सकते है।
टैबलेट को चबाएं, कुचलें या तोड़ें नहीं। इसे पूरी तरह से निगल लें।
सेट्रीज़ीन टैबलेट का संग्रहण / Storage
कमरे के तापमान पर सेट्रीज़ीन टैबलेट को स्टोर करें।
इसे सीधी धूप (direct sunlight) से दूर रखें।
इसे बच्चों और पालतू जानवरों से दूर रखें।
अपने डॉक्टर को बताएं अगर:
- आपको किडनी की कोई समस्या है।
- आपको सेट्रीज़ीन से एलर्जी है।
- आप कोई अन्य दवा ले रहे हैं।
सेट्रीज़ीन टैबलेट कैसे काम करती है? / Mechanism of action
सेट्रीज़ीन एक रासायनिक संदेशवाहक (chemical messenger) “हिस्टामाइन” की कार्रवाई को अवरुद्ध करके काम करता है। हिस्टामाइन आमतौर पर शरीर में एलर्जिक प्रतिक्रियाओं के लिए जिम्मेदार होता है। इस प्रकार हिस्टामाइन की कार्रवाई को अवरुद्ध करने से एलर्जिक राइनाइटिस के लक्षणों को दूर करने में मदद मिलती है।
भारत में सेट्रीज़ीन टैबलेट के ब्रांड
Cetzine Tablet | Dr Reddy’s Laboratories Ltd |
Okacet Tablet | Cipla Ltd |
Allercet Tablet | Micro Labs Ltd |
CTZ Tablet | Psychotropics India Ltd |
Alerid Tablet | Cipla Ltd |
Zyncet Tablet | Torrent Pharmaceuticals Ltd |
CZ 3 Tablet | Lupin Ltd |
Avil NU 10mg Tablet | Sanofi India Ltd |
कुछ सामान्य प्रश्न
सेट्रीज़ीन टैबलेट एक एंटी-एलर्जिक दवा है। इसका उपयोग एलर्जी की प्रतिक्रियाओ जैसे छींक आना, नाक बहना, जुकाम और आँखों से पानी आना आदि के उपचार में किया जाता है। इसका उपयोग त्वचा सम्बंधित एलर्जी जैसे खुजली होना, त्वचा का लाल हो जाना या कुछ अन्य त्वचा की एलर्जी हो जाने पर भी किया जा सकता है।
गर्भावस्था के दौरान सेट्रीज़ीन टैबलेट का इस्तेमाल किया जा सकता है। लेकिन गर्भावस्था के दौरान इसका इस्तेमाल तभी किया जाना चाहिए जब यह आपके डॉक्टर द्वारा निर्धारित की गयी हो।
वयस्कों के लिए सेट्रीज़ीन 10mg टैबलेट आमतौर पर दिन में एक बार रात को सोते समय निर्धारित की जाती है। लेकिन इस दवा की खुराक और अवधि सभी के लिए समान नहीं हैं और कई कारकों पर निर्भर करती है। आपको हमेशा अपने डॉक्टर से सेट्रीज़ीन टैबलेट की खुराक और अवधि के बारे में सलाह लेनी चाहिए।
हाँ, स्तनपान कराने वाली महिलाओं में सेट्रीज़ीन टैबलेट का उपयोग करना सुरक्षित है।
हां, कुछ व्यक्तियों में, सेट्रीज़ीन टैबलेट के कारण कुछ ऐसे लक्षण हो सकते हैं जो उन्हें नींद आने का एहसास करा सकते हैं।
हाँ, सेट्रीज़ीन टैबलेट का उपयोग सर्दी के लक्षणों के उपचार में किया जा सकता है।
सारांश / Summary
सेट्रीज़ीन टैबलेट एक एंटी-एलर्जिक दवा है। यह आमतौर पर एलर्जी की स्थिति जैसे कि छींक आना, बहती नाक, आँखों में जलन और खुजली के उपचार में प्रयोग की जाती है।
यह हे फीवर (hay fever), एक्जिमा, urticaria और conjunctivitis जैसी स्थितियों के इलाज में भी निर्धारित की जा सकती है।
किसी भी गुर्दे की बीमारी के रोगियों में सेट्रीज़ीन टैबलेट का प्रयोग सावधानी के साथ किया जाना चाहिए।
चेतावनी: Pharmababa.com में निहित जानकारी उपभोक्ताओं को शिक्षित करने के उद्देश्य से प्रस्तुत की गई है। Pharmababa.com में निहित कुछ भी चिकित्सीय निदान या उपचार के लिए अनुदेशात्मक नहीं है। Pharmababa.com में प्रस्तुत की गई सूचना को पूर्ण नहीं माना जाना चाहिए, न ही किसी विशेष व्यक्ति के लिए उपचार के पाठ्यक्रम का सुझाव देने के लिए इस पर भरोसा किया जाना चाहिए। Pharmababa.com में प्राप्त जानकारी संपूर्ण नहीं है और सभी बीमारियों, शारीरिक स्थितियों या उनके उपचार को कवर नहीं करती है।