Nise Tablet uses in Hindi
Composition | निमेसुलाइड (100mg) |
कंपनी | Dr Reddy’s Laboratories Ltd |
दवा का प्रकार | एनालजेसिक, एंटी इंफ्लेमेटरी |
प्रिस्क्रिप्शन आवश्यक है | हाँ |
उपयोग | दर्द और सूजन से राहत में |
दुष्प्रभाव | जी मिचलाना, उल्टी, दस्त |
सावधानियांं | शराब, गर्भावस्था, स्तनपान |
नाइस टैबलेट के उपयोग / Nise Tablet uses/benefits in Hindi
नाइस टैबलेट का उपयोग आमतौर पर दर्द, बुखार और इन्फ्लेमेशन (जलन, सूजन) के उपचार में किया जाता है।
यह दवा बुखार, दांत दर्द, बदन दर्द, मांसपेशियों में दर्द, गले और पीठ में दर्द आदि से राहत दिलाने के लिए इस्तेमाल की जा सकती है।
इसका उपयोग rheumatoid arthritis, ऑस्टियोआर्थराइटिस और ankylosing spondylitis से संबंधित दर्द और सूजन के उपचार में भी किया जा सकता है।
नाइस टैबलेट की सामग्री / Ingredients
Nimesulide: नाइस टैबलेट में निमेसुलाइड (100mg) शामिल होता है। यह दवाओं के एक वर्ग से संबंधित है जिसे NSAIDs (नॉन-स्टेरायडल एंटी इंफ्लेमेटरी ड्रग्स) के रूप में जाना जाता है। यह मुख्य रूप से दर्द और सूजन के उपचार में प्रयोग किया जाता है।
Nise Tablet से संबंधित कुछ सुझाव in Hindi
- आपका डॉक्टर आपको दर्द, सूजन और बुखार से राहत के लिए इस दवा को लेने की सलाह दे सकता है।
- आपको इस दवा को खाना खाने के बाद ही लेना चाहिए। खाली पेट इस दवा को लेने से दुष्प्रभाव होने की संभावना बढ़ सकती है।
- इस दवा को डॉक्टर से सलाह के अनुसार दिन में 1 से 2 बार तक लिया जा सकता है।
- अगर आप पेप्टिक अल्सर या किसी अन्य पेट से सम्बंधित समस्या से परेशान है तो आपको इसके बारे में अपने डॉक्टर को अवश्य बताना चाहिए।
- यह दवा दांत दर्द, सिरदर्द, जोड़ों के दर्द, बदन दर्द, कमर दर्द, बुखार आदि से राहत दिलाने में सहायक है।
- इस दवा का उपयोग करते समय किसी अन्य दर्द निवारक दवा को लेने से बचना चाहिए।
- यह दवा पेप्टिक अल्सर का कारण बन सकती है। पेप्टिक अल्सर के होने की संभावना को रोकने के लिए आपका डॉक्टर इस दवा के साथ कुछ अन्य दवाएं जैसे प्रोटोन पंप इन्हिबिटर्स (pantoprazole, rabeprazole, omeprazole) और H2 ब्लॉकर्स (raniditine) आदि लिख सकते है।
- आपको इस दवा को डॉक्टर द्वारा निर्धारित किये गए समय से ज्यादा बार उपयोग नहीं करना चाहिए।
नाइस टैबलेट कब निर्धारित की जाती है?
इस दवा का उपयोग आमतौर पर दर्द, सूजन और बुखार से राहत के लिए किया जाता है। इसे बहुत सी स्थितियों के उपचार में निर्धारित किया जा सकता है जैसे:
- ऑस्टियोआर्थराइटिस (osteoarthritis)
- Rheumatoid arthritis
- एंकिलॉजिंग स्पॉन्डिलाइटिस (ankylosing spondylitis)
- मांसपेशियों में दर्द
- सरदर्द
- दांत दर्द
- पीठ दर्द
- कान और गले में दर्द
- बदन दर्द
Nise Tablet के साइड इफेक्ट्स in Hindi
कुछ मामलों में, नाइस टैबलेट कुछ दुष्प्रभाव दिखा सकती है जैसे:
- जी मिचलाना
- उल्टी
- दस्त
- पेट में अल्सर
सावधानियांं / Precautions
शराब: आपको इस दवा का उपयोग करने के दौरान शराब के सेवन से बचना चाहिए।
गर्भावस्था: गर्भवती महिलाओं को नाइस टैबलेट के सेवन से बचना चाहिए।
जिगर या गुर्दे की बीमार: जिगर या गुर्दे की बीमारी वाले मरीजों में सावधानी के साथ इस दवा का इस्तेमाल किया जाना चाहिए।
स्तनपान: स्तनपान कराने वाली महिलाओं को इस दवा के सेवन से बचना चाहिए।
अतिसंवेदनशीलता: यदि आपको कभी भी निमेसुलाइड के प्रति अतिसंवेदनशीलता (एलर्जी) महसूस हुई है, तो आपको इस दवा का उपयोग करने से बचना चाहिए।
नाइस टैबलेट का उपयोग कैसे करें? / How to use Nise Tablet in Hindi?
अपने डॉक्टर से सलाह के अनुसार नाइस टैबलेट की खुराक लें।
बेहतर अवशोषण (absorption) के लिए भोजन करने के बाद आपको इस दवा को लेना चाहिए।
इस दवा को चबाएं, कुचलें, या तोड़ें नहीं। इसे पूरी तरह से निगल लें।
नाइस टैबलेट का संग्रहण / Storage
नाइस टैबलेट को कमरे के तापमान पर स्टोर करें।
इस दवा को सीधी धूप से दूर रखें।
इस दवा को बच्चों और पालतू जानवरों से दूर रखें।
अपने डॉक्टर को बताएं अगर:
- आपको निमेसुलाइड से एलर्जी है।
- आपको लीवर या किडनी की कोई बीमारी है।
- आप गर्भवती या स्तनपान कराने वाली महिला है।
- आप कुछ अन्य दर्द निवारक दवा ले रहे है।
Nise Tablet कैसे काम करती है? / Mode of action
नाइस टैबलेट में निमेसुलाइड निम्नलिखित प्रकार से काम करता है:
- कॉक्स-2 गतिविधि को अवरुद्ध करता है।
- न्यूट्रोफिल द्वारा सुपरऑक्साइड के उत्पादन को रोकता है।
- PAF (platelet-activating factor) का अवरोध करता है।
- हिस्टामाइन का निषेध करता है।
- मेटालोप्रोटीनस गतिविधि का निषेध करता है।
इसके परिणामस्वरूप यह दर्द, बुखार और सूजन के लक्षणों से राहत दिलाने में सहायता करता है।
नाइस टैबलेट के विकल्प / Substitutes of Nise Tablet
Nicip Tablet | Cipla Ltd |
Nimulid Tablet | Panacea Biotec Ltd |
Nizer Tablet | USV Ltd |
कुछ सामान्य प्रश्न
नाइस टैबलेट किस काम आती है?
क्या मैं सर्दी के लक्षणों (cold) के लिए नाइस टैबलेट (Nise Tablet) का उपयोग कर सकता हूं?
वयस्कों के लिए नाइस टैबलेट की खुराक और अवधि क्या है?
सारांश / Summary
नाइस टैबलेट एक पेन किलर (pain killer) दवा है जिसमें सक्रिय अव्यव के रूप में निमेसुलाइड होता है। यह दवा आमतौर पर दर्द, सूजन और बुखार के उपचार में उपयोग की जाती है।
गर्भावस्था में और स्तनपान के दौरान इस दवा का उपयोग करने की सलाह नहीं दी जाती है।
इस दवा का उपयोग किसी भी जिगर या गुर्दे की बीमारी वाले रोगियों में सावधानी के साथ किया जाना चाहिए।
चेतावनी: Pharmababa.com में निहित जानकारी उपभोक्ताओं को शिक्षित करने के उद्देश्य से प्रस्तुत की गई है। Pharmababa.com में निहित कुछ भी चिकित्सीय निदान या उपचार के लिए अनुदेशात्मक नहीं है। Pharmababa.com में प्रस्तुत की गई सूचना को पूर्ण नहीं माना जाना चाहिए, न ही किसी विशेष व्यक्ति के लिए उपचार के पाठ्यक्रम का सुझाव देने के लिए इस पर भरोसा किया जाना चाहिए। Pharmababa.com में प्राप्त जानकारी संपूर्ण नहीं है और सभी बीमारियों, शारीरिक स्थितियों या उनके उपचार को कवर नहीं करती है।