Ibuprofen and Paracetamol Tablet in Hindi
दवा का प्रकार | एनाल्जेसिक, एंटीपायरेटिक |
प्रिस्क्रिप्शन आवश्यक है | हाँ |
उपयोग | दर्द, बुखार, सिरदर्द, सूजन |
दुष्प्रभाव | मतली, जी मिचलाना, त्वचा के लाल चकत्ते |
सावधानियांं | गर्भावस्था, शराब, जिगर या गुर्दे की बीमारी |
Ibuprofen and Paracetamol Tablet के सामान्य उपयोग / General uses of Ibuprofen and Paracetamol Tablet in Hindi
Ibuprofen and Paracetamol Tablet दो दवाओं का एक संयोजन है। इसका उपयोग आमतौर पर दर्द, सूजन और बुखार के इलाज में किया जाता है।
यह आमतौर पर मांसपेशियों में दर्द, दांत दर्द, सिरदर्द और पीठ दर्द आदि के इलाज में प्रयोग की जाती है।
Ibuprofen and Paracetamol Tablet Rheumatoid आर्थराइटिस और ऑस्टियोआर्थराइटिस से संबंधित दर्द और सूजन के इलाज में भी इस्तेमाल की जा सकती है।
Ibuprofen and Paracetamol क्या है? / What is Ibuprofen and Paracetamol?
Ibuprofen: आइबुप्रोफ़ेन दवाओं के एक वर्ग से संबंधित है जिसे NSAIDs (नॉन-स्टेरायडल एंटी इंफ्लेमेटरी ड्रग्स) के रूप में जाना जाता है। इसका उपयोग आमतौर पर दर्द और सूजन के उपचार में किया जाता है।
Paracetamol: पेरासिटामोल एंटीपायरेटिक्स के रूप में जानी जाने वाली दवाओं के वर्ग से संबंधित है। एंटीपायरेटिक्स ड्रग्स वह होती हैं जो बुखार के इलाज में मदद करती हैं। पेरासिटामोल एनाल्जेसिक (दर्द निवारक) और एंटीपायरेटिक (बुखार निवारक) दोनों प्रभाव दिखाता है।
Ibuprofen and Paracetamol Tablet कैसे काम करती है? / Mechanism of action
Ibuprofen and Paracetamol Tablet दो दवाओं का एक संयोजन है। इस टैबलेट में आइबुप्रोफ़ेन “साइक्लो-ऑक्सीजिनेज” एंजाइम की गतिविधि को अवरुद्ध करके काम करता है। इसके परिणामस्वरूप एराकिडोनिक एसिड (arachidonic acid) से प्रोस्टाग्लैंडिन्स के गठन को रोकने में मदद मिलती है। प्रोस्टाग्लैंडिंस आमतौर पर दर्द और सूजन के लिए जिम्मेदार होते हैं। प्रोस्टाग्लैंडिन्स के गठन को अवरुद्ध करने से दर्द और सूजन के लक्षणों को दूर करने में मदद मिलती है।
इस दवा में पेरासिटामोल भी प्रोस्टाग्लैंडिन्स के उत्पादन में हस्तक्षेप करके काम करता है और दर्द और बुखार के लक्षणों का इलाज करने में मदद करता है।
Ibuprofen and Paracetamol Tablet कब निर्धारित की जाती है? / When Ibuprofen and Paracetamol Tablet is prescribed?
बुखार: Ibuprofen and Paracetamol Tablet का उपयोग बुखार के इलाज में किया जा सकता है। इसमें मौजूद पेरासिटामोल शरीर के तापमान को कम करने में मदद करता है।
दर्द: इस टैबलेट को मांसपेशियों में दर्द, जोड़ों में दर्द, दांतों में दर्द, और पीठ में दर्द आदि के उपचार में निर्धारित किया जा सकता है।
ऑस्टियोआर्थराइटिस और Rheumatoid आर्थराइटिस: इस दवा का उपयोग ऑस्टियोआर्थराइटिस और Rheumatoid आर्थराइटिस से संबंधित दर्द और सूजन के उपचार में किया जा सकता है।
गाउट (gout): इस दवा का उपयोग गाउट से संबंधित सूजन और दर्द के इलाज के लिए भी किया जा सकता है।
Ibuprofen and Paracetamol Tablet के दुष्प्रभाव / Side effects of Ibuprofen and Paracetamol Tablet in Hindi
सामान्य तौर पर, Ibuprofen and Paracetamol Tablet के कारण कोई गंभीर दुष्प्रभाव नहीं होते है। लेकिन कुछ मामलों में, यह कुछ दुष्प्रभाव दिखा सकती है जैसे:
- दस्त
- जी मिचलाना
- उल्टी
- त्वचा के लाल चकत्ते
- पेट में जलन
सावधानियांं / Precautions
शराब: आपको शराब के साथ Ibuprofen and Paracetamol Tablet को लेने से बचना चाहिए।
गर्भावस्था: गर्भावस्था में इस दवा का उपयोग करने की सलाह नहीं दी जाती है।
लीवर या किडनी रोग: Ibuprofen and Paracetamol Tablet का उपयोग किसी भी जिगर या गुर्दे की बीमारी के रोगियों में सावधानी के साथ किया जाना चाहिए।
अतिसंवेदनशीलता: यदि आप आइबुप्रोफ़ेन और पेरासिटामोल के प्रति अतिसंवेदनशील (एलर्जिक) हैं तो आपको इस दवा को लेने से बचना चाहिए।
Ibuprofen and Paracetamol Tablet का उपयोग कैसे करें? / How to use Ibuprofen and Paracetamol Tablet in Hindi?
अपने डॉक्टर से सलाह के अनुसार Ibuprofen and Paracetamol Tablet की खुराक लें।
भोजन करने के बाद इस दवा को लेना सबसे अच्छा है।
टेबलेट को चबाएं, कुचलें या तोड़ें नहीं। इसे पूरी तरह से निगल लें।
Ibuprofen and Paracetamol Tablet का संग्रहण / Storage
कमरे के तापमान पर Ibuprofen and Paracetamol Tablet को स्टोर करें।
इस दवा को सीधी धूप (direct sunlight) से दूर रखें।
इसे बच्चों और पालतू जानवरों से दूर रखें।
अपने डॉक्टर को बताएं अगर: / Tell your doctor if:
- आपको Ibuprofen या Paracetamol से एलर्जी है।
- आपको लिवर या किडनी की कोई बीमारी है।
- आप कुछ अन्य दवा ले रहे हैं जिसमें पेरासिटामोल है। बहुत अधिक पेरासिटामोल लेने से लीवर की गंभीर क्षति हो सकती है।
भारत में Ibuprofen and Paracetamol Tablet के ब्रांड
Combiflam Tablet | Sanofi India Ltd |
Flexon Tablet | Aristo Pharmaceuticals Pvt. Ltd |
Ibugesic Plus Tablet | Cipla Ltd |
Brufamol Tablet | Menarini India Pvt Ltd |
Brustan Tablet | Sun Pharmaceutical Industries Ltd |
कुछ सामान्य प्रश्न
Ibuprofen and Paracetamol Tablet के क्या प्रयोग हैं?
Ibuprofen and Paracetamol Tablet का उपयोग आमतौर पर दर्द, सूजन और बुखार के उपचार में किया जाता है। यह ऑस्टियोआर्थराइटिस, Rheumatoid आर्थराइटिस, दांत दर्द, सिरदर्द, मांसपेशियों में दर्द से संबंधित दर्द के उपचार में इस्तेमाल की जा सकती है।
क्या मैं Ibuprofen and Paracetamol Tablet को शराब के साथ ले सकता हूँ?
नहीं, शराब के उपयोग के साथ Ibuprofen and Paracetamol Tablet का उपयोग करने की सलाह नहीं दी जाती है।
क्या मैं Ibuprofen and Paracetamol Tablet को गर्भावस्था के दौरान ले सकती हूँ?
नहीं, गर्भावस्था के दौरान Ibuprofen and Paracetamol Tablet का उपयोग करना सुरक्षित नहीं है।
क्या मैं Ibuprofen and Paracetamol Tablet को खाली पेट ले सकता हूं?
Ibuprofen and Paracetamol Tablet को भोजन करने के बाद लेना सबसे अच्छा है। इस दवा को खाली पेट लेने से दुष्प्रभाव होने की संभावना बढ़ सकती है।
क्या मैं सर्दी के लक्षणों के लिए Ibuprofen and Paracetamol Tablet का प्रयोग कर सकता हूं?
नहीं, Ibuprofen and Paracetamol Tablet सामान्य सर्दी के लक्षणों के उपचार में प्रभावी नहीं होगी। यह आमतौर पर दर्द, सूजन और बुखार के इलाज में प्रयोग की जाती है।
क्या मैं बुखार के लिए Ibuprofen and Paracetamol Tablet का प्रयोग कर सकता हूं?
हाँ, Ibuprofen and Paracetamol Tablet का उपयोग बुखार के इलाज में किया जा सकता है। यह दवा शरीर के तापमान को कम करने में मदद करती है।
सारांश / Summary
Ibuprofen and Paracetamol Tablet एक प्रिस्क्रिप्शन (डॉक्टर के पर्चे पर मिलने वाली) दवा है। इस दवा का उपयोग आमतौर पर दर्द, सूजन और बुखार के उपचार में किया जाता है।
यह दवा ऑस्टियोआर्थराइटिस, Rheumatoid आर्थराइटिस और गाउट (gout) से जुड़े दर्द और सूजन के उपचार में प्रयोग की जाती है।
यह दवा दंत दर्द, मांसपेशियों में दर्द, सिरदर्द, मांसपेशियों में मोच और पीठ दर्द आदि के उपचार में भी निर्धारित की जा सकती है।
इस दवा का उपयोग किसी भी जिगर या गुर्दे की बीमारी के रोगियों में सावधानी के साथ किया जाना चाहिए।
चेतावनी: Pharmababa.com में निहित जानकारी उपभोक्ताओं को शिक्षित करने के उद्देश्य से प्रस्तुत की गई है। Pharmababa.com में निहित कुछ भी चिकित्सीय निदान या उपचार के लिए अनुदेशात्मक नहीं है। Pharmababa.com में प्रस्तुत की गई सूचना को पूर्ण नहीं माना जाना चाहिए, न ही किसी विशेष व्यक्ति के लिए उपचार के पाठ्यक्रम का सुझाव देने के लिए इस पर भरोसा किया जाना चाहिए। Pharmababa.com में प्राप्त जानकारी संपूर्ण नहीं है और सभी बीमारियों, शारीरिक स्थितियों या उनके उपचार को कवर नहीं करती है।