Gutclear Syrup uses in Hindi
Composition | लैक्टिटोल मोनोहाइड्रेट (66.67%w/v) |
कंपनी | Zuventus Healthcare Ltd |
दवा का प्रकार | आसमाटिक लैक्सेटिव |
प्रिस्क्रिप्शन आवश्यक है | नहीं |
उपयोग | कब्ज, हिपेटिक एन्सेफैलोपैथी |
दुष्प्रभाव | दस्त, पेट दर्द |
सावधानियांं | मधुमेह, अतिसंवेदनशीलता |
गट्क्लीयर सिरप के सामान्य उपयोग / Gutclear Syrup uses in Hindi
गट्क्लीयर सिरप एक आसमाटिक लैक्सेटिव है। इसका उपयोग कब्ज और लीवर की बीमारी जैसे हिपेटिक एन्सेफैलोपैथी की जटिलताओं की रोकथाम और उपचार के लिए किया जाता है। यह सिरप बड़ी आंत में पानी की मात्रा को बढ़ाकर मल त्याग को बढ़ावा देता है।
Gutclear Syrup कब निर्धारित किया जाता है? / When Gutclear Syrup is prescribed?
कब्ज: यह एक ऐसी स्थिति है जब मल त्याग धीमा या बंद हो जाता है। इसके परिणामस्वरूप मल सख्त हो जाता है और इसे शरीर से बाहर निकालना अधिक कठिन हो जाता है। गट्क्लीयर सिरप बड़ी आंत में पानी खींचता है और मल को नरम करने में मदद करता है जिसके परिणामस्वरूप मल को बाहर निकालना आसान हो जाता है।
हिपेटिक एन्सेफैलोपैथी: यह तब होता है जब आपका लीवर रक्त से विषाक्त पदार्थों (toxic substances) को निकालने में विफल रहता है। यह रक्तप्रवाह में विषाक्त पदार्थों के निर्माण का कारण बनता है और मस्तिष्क को नुकसान पहुंचा सकता है। गट्क्लीयर सिरप का उपयोग हिपेटिक एन्सेफैलोपैथी के इलाज के लिए किया जा सकता है। यह रक्त से अमोनिया (एक विषैला पदार्थ) को बड़ी आंत में खींचने में मदद करता है और मल के माध्यम से इसे शरीर से निकलने में मदद करता है।
गट्क्लीयर सिरप से सम्बंधित टिप्स
- आपका डॉक्टर आपको गट्क्लीयर सिरप लेने की सलाह कब्ज के इलाज के लिए या लीवर की बीमारी जैसे हिपेटिक एन्सेफैलोपैथी की जटिलताओं की रोकथाम और उपचार के लिए दे सकता है।
- आपको कब्ज के लिए गट्क्लीयर सिरप 15-30ml दिन में 1-2 बार उपयोग करने की सलाह दी जा सकती है।
- गट्क्लीयर सिरप को डॉक्टर द्वारा बताए गए समय से ज़्यादा बार नहीं लेना चाहिए।
- अगर आप कब्ज के लिए गट्क्लीयर सिरप का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो मल त्याग होने में 48 घंटे तक का समय लग सकता है।
- गट्क्लीयर सिरप में लैक्टिटोल मोनोहाइड्रेट एक प्रकार का शुगर है। मधुमेह के रोगियों में इसका इस्तेमाल सावधानी के साथ किया जाना चाहिए।
- स्वाद को बेहतर बनाने के लिए आप गट्क्लीयर सिरप को पानी, दूध या फ्रूट जूस के साथ ले सकते हैं।
- गट्क्लीयर सिरप का इस्तेमाल करते समय किसी भी अन्य लैक्सेटिव दवाओं का प्रयोग न करें। ऐसा करने से डिहाइड्रेशन हो सकता है।
गट्क्लीयर सिरप के दुष्प्रभाव / Side effects of Gutclear Syrup in Hindi
इसके कुछ दुष्प्रभाव हो सकते हैं जैसे:
- जी मिचलाना
- उल्टी
- पेट में ऐंठन
- दस्त
- पेट फूलना
सावधानियांं / Precautions
मधुमेह: चूंकि गट्क्लीयर सिरप में लैक्टिटोल मोनोहाइड्रेट एक प्रकार का शुगर होता है, इसलिए इसे मधुमेह के रोगियों में सावधानी के साथ प्रयोग किया जाना चाहिए।
अतिसंवेदनशीलता: यदि आप लैक्टिटोल मोनोहाइड्रेट के प्रति अतिसंवेदनशील (एलर्जिक) हैं तो आपको गट्क्लीयर सिरप का उपयोग करने से बचना चाहिए।
गट्क्लीयर सिरप का इस्तेमाल कैसे करें? / How to use Gutclear Syrup in Hindi?
अपने चिकित्सक से सलाह के अनुसार गट्क्लीयर सिरप की खुराक लें।
आप इस दवा को भोजन के साथ या बिना भोजन किये भी ले सकते हैं।
सटीक निर्धारित मात्रा के लिए मापने वाले कप का उपयोग करने का प्रयास करें।
इस्तेमाल से पहले इसे अच्छी तरह हिलायें।
गट्क्लीयर सिरप का संग्रहण / Storage of Gutclear Syrup
गट्क्लीयर सिरप को कमरे के तापमान पर स्टोर करें।
इसे सीधी धूप से दूर रखें।
इसे बच्चों और पालतू जानवरों से दूर रखें।
अपने डॉक्टर को बताएं अगर: / Tell your doctor if:
- आप मधुमेह के रोगी हैं।
- आपको गट्क्लीयर सिरप की खुराक लेने के बाद पेट में मरोड़ जैसे लक्षणों का सामना करना पड़ रहा है।
- आप कोई अन्य दवाएं ले रहे हैं।
गट्क्लीयर सिरप की सामग्री / Ingredients
Lactitol Monohydrate: गट्क्लीयर सिरप में लैक्टिटोल मोनोहाइड्रेट (66.67%w/v) होता है। यह ओस्मोटिक लैक्सेटिव के रूप में जानी जाने वाली दवाओं के वर्ग से संबंधित है। यह आमतौर पर कब्ज के इलाज में प्रयोग किया जाता है।
गट्क्लीयर सिरप कैसे काम करता है? / Mode of action
गट्क्लीयर सिरप में सक्रिय तत्व (active ingredient) के रूप में lactitol monohydrate होता है। यह बड़ी आंत में पानी की मात्रा को बढ़ाकर काम करता है और मल त्याग को उत्तेजित करता है। यह मल को नरम (soft) करता है और इसकी निकासी को बढ़ावा देता है।
गट्क्लीयर सिरप के विकल्प / Substitutes of Gutclear Syrup
Lactihep Syrup | Sun Pharmaceutical Industries Ltd |
Eva Q Syrup | Medley Pharmaceuticals |
Totalax NF Syrup | Mankind Pharma Ltd |
Lacsyp Syrup | Cipla Ltd |
Osmitol Syrup | Micro Labs Ltd |
Torrelax Syrup | Torrent Pharmaceuticals Ltd |
Lacrelax Syrup | FDC Ltd |
Cremahep Syrup | Abbott |
कुछ सामान्य प्रश्न
गट्क्लीयर सिरप किस काम आता है?
क्या गर्भावस्था के दौरान गट्क्लीयर सिरप का इस्तेमाल सुरक्षित है?
वयस्कों के लिए गट्क्लीयर सिरप की खुराक और अवधि क्या है?
क्या गट्क्लीयर सिरप को लेने से इसकी आदत लग सकती है?
क्या बच्चों के लिए गट्क्लीयर सिरप का इस्तेमाल सुरक्षित है?
सारांश / Summary
गट्क्लीयर सिरप एक लैक्सेटिव दवा है जिसमें सक्रिय अव्यव के रूप में लैक्टिटोल मोनोहाइड्रेट होता है। यह आमतौर पर कब्ज और हिपेटिक एन्सेफैलोपैथी के उपचार के लिए उपयोग किया जाता है।
यह एक आसमाटिक लैक्सेटिव है जो बड़ी आंत में पानी को खींचकर काम करता है और मल त्याग को उत्तेजित करता है।
मधुमेह के रोगियों में इस सिरप का उपयोग सावधानी के साथ किया जाना चाहिए।
चेतावनी: Pharmababa.com में निहित जानकारी उपभोक्ताओं को शिक्षित करने के उद्देश्य से प्रस्तुत की गई है। Pharmababa.com में निहित कुछ भी चिकित्सीय निदान या उपचार के लिए अनुदेशात्मक नहीं है। Pharmababa.com में प्रस्तुत की गई सूचना को पूर्ण नहीं माना जाना चाहिए, न ही किसी विशेष व्यक्ति के लिए उपचार के पाठ्यक्रम का सुझाव देने के लिए इस पर भरोसा किया जाना चाहिए। Pharmababa.com में प्राप्त जानकारी संपूर्ण नहीं है और सभी बीमारियों, शारीरिक स्थितियों या उनके उपचार को कवर नहीं करती है।