Easylax L Syrup uses in Hindi
Composition | लैक्टुलोज (10gm/15ml) |
कंपनी | Cipla Ltd |
दवा का प्रकार | आसमाटिक लैक्सेटिव |
प्रिस्क्रिप्शन आवश्यक है | नहीं |
उपयोग | कब्ज, हिपेटिक एन्सेफैलोपैथी |
दुष्प्रभाव | दस्त, पेट दर्द |
सावधानियांं | मधुमेह, अतिसंवेदनशीलता |
ईज़ीलैक्स एल सिरप के सामान्य उपयोग / Easylax L Syrup uses in Hindi
ईज़ीलैक्स एल सिरप एक आसमाटिक लैक्सेटिव है। इसका उपयोग कब्ज और लीवर की बीमारी जैसे हिपेटिक एन्सेफैलोपैथी की जटिलताओं की रोकथाम और उपचार के लिए किया जाता है। यह सिरप बड़ी आंत में पानी की मात्रा को बढ़ाकर मल त्याग को बढ़ावा देता है।
Easylax L Syrup कब निर्धारित किया जाता है? / When Easylax L Syrup is prescribed?
कब्ज: यह एक ऐसी स्थिति है जब मल त्याग धीमा या बंद हो जाता है। इसके परिणामस्वरूप मल सख्त हो जाता है और इसे शरीर से बाहर निकालना अधिक कठिन हो जाता है। ईज़ीलैक्स एल सिरप बड़ी आंत में पानी खींचता है और मल को नरम करने में मदद करता है जिसके परिणामस्वरूप मल को बाहर निकालना आसान हो जाता है।
हिपेटिक एन्सेफैलोपैथी: यह तब होता है जब आपका लीवर रक्त से विषाक्त पदार्थों (toxic substances) को निकालने में विफल रहता है। यह रक्तप्रवाह में विषाक्त पदार्थों के निर्माण का कारण बनता है और मस्तिष्क को नुकसान पहुंचा सकता है। ईज़ीलैक्स एल सिरप का उपयोग हिपेटिक एन्सेफैलोपैथी के इलाज के लिए किया जा सकता है। यह रक्त से अमोनिया (एक विषैला पदार्थ) को बड़ी आंत में खींचने में मदद करता है और मल के माध्यम से इसे शरीर से निकलने में मदद करता है।
ईज़ीलैक्स एल सिरप से सम्बंधित टिप्स
- आपका डॉक्टर आपको ईज़ीलैक्स एल सिरप लेने की सलाह कब्ज के इलाज के लिए या लीवर की बीमारी जैसे हिपेटिक एन्सेफैलोपैथी की जटिलताओं की रोकथाम और उपचार के लिए दे सकता है।
- आपको हेपेटिक एन्सेफैलोपैथी के लिए ईज़ीलैक्स एल सिरप दिन में 3-4 बार और कब्ज के लिए दिन में 1-2 बार उपयोग करने की सलाह दी जा सकती है।
- ईज़ीलैक्स एल सिरप को डॉक्टर द्वारा बताए गए समय से ज़्यादा बार नहीं लेना चाहिए।
- अगर आप कब्ज के लिए ईज़ीलैक्स एल सिरप का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो मल त्याग होने में 48 घंटे तक का समय लग सकता है।
- ईज़ीलैक्स एल सिरप में लैक्टुलोज एक प्रकार का शुगर है। मधुमेह के रोगियों में इसका इस्तेमाल सावधानी के साथ किया जाना चाहिए।
- स्वाद को बेहतर बनाने के लिए आप ईज़ीलैक्स एल सिरप को पानी, दूध या फ्रूट जूस के साथ ले सकते हैं।
- ईज़ीलैक्स एल सिरप का इस्तेमाल करते समय किसी भी अन्य लैक्सेटिव दवाओं का प्रयोग न करें। ऐसा करने से डिहाइड्रेशन हो सकता है।
ईज़ीलैक्स एल सिरप के दुष्प्रभाव / Side effects of Easylax L Syrup in Hindi
इसके कुछ दुष्प्रभाव हो सकते हैं जैसे:
- जी मिचलाना
- उल्टी
- पेट में ऐंठन
- दस्त
सावधानियांं / Precautions
मधुमेह: चूंकि ईज़ीलैक्स एल सिरप में लैक्टुलोज एक प्रकार का शुगर होता है, इसलिए इसे मधुमेह के रोगियों में सावधानी के साथ प्रयोग किया जाना चाहिए।
अतिसंवेदनशीलता: यदि आप लैक्टुलोज के प्रति अतिसंवेदनशील (एलर्जिक) हैं तो आपको ईज़ीलैक्स एल सिरप का उपयोग करने से बचना चाहिए।
ईज़ीलैक्स एल सिरप का इस्तेमाल कैसे करें? / How to use Easylax L Syrup in Hindi?
अपने चिकित्सक से सलाह के अनुसार ईज़ीलैक्स एल सिरप की खुराक लें।
आप इस दवा को भोजन के साथ या बिना भोजन किये भी ले सकते हैं।
सटीक निर्धारित मात्रा के लिए मापने वाले कप का उपयोग करने का प्रयास करें।
इस्तेमाल से पहले इसे अच्छी तरह हिलायें।
ईज़ीलैक्स एल सिरप का संग्रहण / Storage of Easylax L Syrup
ईज़ीलैक्स एल सिरप को कमरे के तापमान पर स्टोर करें।
इसे सीधी धूप से दूर रखें।
इसे बच्चों और पालतू जानवरों से दूर रखें।
अपने डॉक्टर को बताएं अगर: / Tell your doctor if:
- आप मधुमेह के रोगी हैं।
- आपको ईज़ीलैक्स एल सिरप की खुराक लेने के बाद पेट में मरोड़ जैसे लक्षणों का सामना करना पड़ रहा है।
- आप कोई अन्य दवाएं ले रहे हैं।
ईज़ीलैक्स एल सिरप की सामग्री / Ingredients
Lactulose: ईज़ीलैक्स एल सिरप में लैक्टुलोज (10gm/15ml) होता है। यह ओस्मोटिक लैक्सेटिव के रूप में जानी जाने वाली दवाओं के वर्ग से संबंधित है। यह आमतौर पर कब्ज के इलाज में प्रयोग किया जाता है।
ईज़ीलैक्स एल सिरप कैसे काम करता है? / Mode of action
ईज़ीलैक्स एल सिरप में सक्रिय तत्व (active ingredient) के रूप में lactulose होता है। यह बड़ी आंत में पानी की मात्रा को बढ़ाकर काम करता है और मल त्याग को उत्तेजित करता है। यह मल को नरम (soft) करता है और इसकी निकासी को बढ़ावा देता है।
ईज़ीलैक्स एल सिरप के विकल्प / Substitutes of Easylax L Syrup
Evict Syrup | Albert David Ltd |
Livoluk Syrup | Panacea Biotec Ltd |
Looz Syrup | Intas Pharmaceuticals Ltd |
Cadilose Syrup | Cadila Pharmaceuticals Ltd |
कुछ सामान्य प्रश्न
ईज़ीलैक्स एल सिरप किस काम आता है?
ईज़ीलैक्स एल सिरप का उपयोग कब्ज और हिपेटिक एन्सेफैलोपैथी के उपचार में किया जाता है। यह बड़ी आंत में पानी की मात्रा को बढ़ाकर काम करता है और मल की निकासी को बढ़ावा देता है।
क्या गर्भावस्था के दौरान ईज़ीलैक्स एल सिरप का इस्तेमाल सुरक्षित है?
हाँ, गर्भावस्था के दौरान ईज़ीलैक्स एल सिरप का इस्तेमाल करना संभवतः सुरक्षित है। लेकिन आपको इस दवा का उपयोग तब तक नहीं करना चाहिए जब तक कि यह आपके डॉक्टर द्वारा निर्धारित ना की गई हो।
वयस्कों के लिए ईज़ीलैक्स एल सिरप की खुराक और अवधि क्या है?
वयस्कों के लिए, ईज़ीलैक्स एल सिरप आमतौर पर कब्ज के लिए 10-15ml दिन में एक या दो बार और हिपेटिक एन्सेफेलोपैथी के लिए दिन में 3-4 बार निर्धारित किया जाता है। लेकिन इस दवा की खुराक और अवधि सभी के लिए समान नहीं है। इस दवा की खुराक और अवधि के बारे में आपको हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।
क्या ईज़ीलैक्स एल सिरप को लेने से इसकी आदत लग सकती है?
नहीं, ईज़ीलैक्स एल सिरप में कोई भी घटक ऐसा नहीं है जो आपको इसको लेने की आदत डालेगा।
क्या बच्चों के लिए ईज़ीलैक्स एल सिरप का इस्तेमाल सुरक्षित है?
हाँ, बच्चों के लिए ईज़ीलैक्स एल सिरप का उपयोग करना सुरक्षित है। लेकिन आपको अपने डॉक्टर की सलाह के बिना अपने बच्चे को यह सिरप नहीं देना चाहिए।
सारांश / Summary
ईज़ीलैक्स एल सिरप एक लैक्सेटिव दवा है जिसमें सक्रिय अव्यव के रूप में लैक्टुलोज होता है। यह आमतौर पर कब्ज और हिपेटिक एन्सेफैलोपैथी के उपचार के लिए उपयोग किया जाता है।
यह एक आसमाटिक लैक्सेटिव है जो बड़ी आंत में पानी को खींचकर काम करता है और मल त्याग को उत्तेजित करता है।
मधुमेह के रोगियों में इस सिरप का उपयोग सावधानी के साथ किया जाना चाहिए।
चेतावनी: Pharmababa.com में निहित जानकारी उपभोक्ताओं को शिक्षित करने के उद्देश्य से प्रस्तुत की गई है। Pharmababa.com में निहित कुछ भी चिकित्सीय निदान या उपचार के लिए अनुदेशात्मक नहीं है। Pharmababa.com में प्रस्तुत की गई सूचना को पूर्ण नहीं माना जाना चाहिए, न ही किसी विशेष व्यक्ति के लिए उपचार के पाठ्यक्रम का सुझाव देने के लिए इस पर भरोसा किया जाना चाहिए। Pharmababa.com में प्राप्त जानकारी संपूर्ण नहीं है और सभी बीमारियों, शारीरिक स्थितियों या उनके उपचार को कवर नहीं करती है।