Betahistine Tablet uses in Hindi
दवा का प्रकार | हिस्टामाइन एनालॉग |
प्रिस्क्रिप्शन आवश्यक है | हाँ |
उपयोग | चक्कर आना |
दुष्प्रभाव | सिरदर्द, जी मिचलाना, ब्लोटिंग |
सावधानियां | अतिसंवेदनशीलता, अस्थमा |
Betahistine Tablet के सामान्य उपयोग / Betahistine Tablet uses in Hindi
Betahistine Tablet का इस्तेमाल आमतौर पर मेनियार्स डिजीज से जुड़े लक्षणों जैसे चक्कर आना, टिनिटस (कान में भिनभिनाने की आवाज सुनाई देना) और सुनने की क्षमता कम होने के इलाज के लिए किया जाता है।
Betahistine क्या है? / What is Betahistine?
Betahistine: बीटाहिस्टिन एक हिस्टामाइन एनालॉग है। यह शरीर के एक प्राकृतिक पदार्थ (natural substance) “हिस्टामाइन” की गतिविधि को बढ़ाकर काम करता है।
Betahistine Tablet कब निर्धारित की जाती है? / When Betahistine Tablet is prescribed?
बीटाहिस्टिन टैबलेट को आमतौर पर मेनियार्स डिजीज के लक्षणों के इलाज के लिए निर्धारित किया जाता है।
Meniere’s Disease: यह भीतरी कान (inner ear) का एक विकार है जो मुख्य रूप से आंतरिक कान के भीतर तरल पदार्थ में असामान्य वृद्धि के कारण होता है।
मेनियार्स रोग से जुड़े लक्षण हैं:
- चक्कर आना
- टिनिटस (कान में भिनभिनाने की आवाज सुनाई देना)
- बहरापन
Betahistine Tablet के साइड इफेक्ट्स / Side effects of Betahistine Tablet in Hindi
बीटाहिस्टिन टैबलेट के कारण कुछ साइड इफेक्ट्स हो सकते है जैसे:
- सिरदर्द
- ब्लोटिंग
- बदहजमी (indigestion)
- जी मिचलाना
- पेटदर्द
एहतियात / Precautions
अतिसंवेदनशीलता: यदि आप बीटाहिस्टिन के प्रति अतिसंवेदनशील (एलर्जिक) हैं तो आपको इस दवा को लेने से बचना चाहिए।
गर्भावस्था और स्तनपान: गर्भवती और स्तनपान कराने वाली माताओं में इस दवा का इस्तेमाल सावधानी के साथ किया जाना चाहिए।
दमा के रोगी: बीटाहिस्टिन टैबलेट दमा (अस्थमा) के रोगियों में निषेधात्मक (contraindicated) है। यह ब्रोन्कोकन्सट्रक्शन का कारण बन सकती है और रोगी की स्थिति को खराब कर सकती है।
पेट का अल्सर: पेट के अल्सर (पेप्टिक अल्सर) के रोगियों को इस दवा का उपयोग नहीं करना चाहिए। यह पेट के एसिड (एचसीएल) के स्राव में वृद्धि का कारण बन सकती है और रोगी की स्थिति को और ज्यादा खराब कर सकती है।
Betahistine Tablet का उपयोग कैसे करें? / How to use Betahistine Tablet in Hindi?
आपको अपने डॉक्टर से सलाह के अनुसार बीटाहिस्टिन टैबलेट की खुराक लेनी चाहिए।
भोजन करने के बाद इस दवा को लेना सबसे अच्छा है।
टैबलेट को चबाएं, कुचलें या तोड़ें नहीं। इसे पूरी तरह से निगल लें।
Betahistine Tablet से संबंधित सुझाव in Hindi
आपका डॉक्टर आपको चक्कर आना और टिनिटस (कान में भिनभिनाने की आवाज सुनाई देना) के उपचार के लिए बीटाहिस्टिन टैबलेट को लेने की सलाह दे सकता है।
आपको इस दवा की खुराक बिल्कुल वैसे ही लेनी चाहिए जैसे आपके डॉक्टर ने बताई है।
आपको इस दवा का उपयोग निर्धारित किये गए समय से पहले बंद नहीं करना चाहिए, भले ही आप बेहतर महसूस कर रहे हो।
Betahistine Tablet का संग्रहण / Storage of Betahistine Tablet
कमरे के तापमान पर Betahistine Tablet को स्टोर करें।
इस दवा को सीधी धूप (direct sunlight) से दूर रखें।
इस दवा को बच्चों और पालतू जानवरों से दूर रखें।
अपने डॉक्टर को बताएं अगर: / Tell your doctor if:
- आप गर्भवती या स्तनपान कराने वाली महिला हैं।
- आपको बीटाहिस्टिन से एलर्जी है।
- आप दमा के मरीज हैं।
- आप पेप्टिक अल्सर से पीड़ित है।
- आप कुछ अन्य दवाएं ले रहे हैं।
बीटाहिस्टिन टैबलेट कैसे काम करती है? / Mode of action
बीटाहिस्टिन हिस्टामाइन की गतिविधि को उत्तेजित करके और भीतरी कान में रक्त के प्रवाह (vasodilation) में सुधार करके काम करता है। जिसके परिणामस्वरूप यह आंतरिक कान (inner ear) में अतिरिक्त तरल पदार्थ को कम करने में मदद करता है और चक्कर आना, कान में भिनभिनाने की आवाज सुनाई देना और बहरापन जैसे लक्षणों को रोकने में मदद करता है।
भारत में बीटाहिस्टिन टैबलेट के ब्रांड / Brands of Betahistine Tablet in India
Vertin Tablet | Abbott |
Betavert Tablet | Sun Pharmaceutical Industries Ltd |
B-Stil Tablet | Abbott |
Vertipress Tablet | Cipla Ltd |
Vertiford Tablet | Leeford Healthcare Ltd |
कुछ सामान्य प्रश्न
Betahistine Tablet किस काम आती है?
Betahistine Tablet का इस्तेमाल आम तौर पर मेनियार्स डिजीज से जुड़े लक्षणों जैसे चक्कर आना, टिनिटस (कान में भिनभिनाने की आवाज सुनाई देना) और बहरापन के इलाज के लिए किया जाता है।
क्या मैं गर्भावस्था के दौरान Betahistine Tablet का उपयोग कर सकती हूं?
आपको गर्भावस्था के दौरान Betahistine Tablet का इस्तेमाल केवल तभी करना चाहिए जब यह आपके डॉक्टर द्वारा निर्धारित की गई हो। स्वयं से इस दवा को लेने से गंभीर दुष्प्रभाव हो सकते है।
क्या मैं चक्कर के लिए Betahistine Tablet का उपयोग कर सकता हूं?
हां, चक्कर के इलाज के लिए आपका डॉक्टर आपको Betahistine Tablet लिख सकता है। यह आंतरिक कान में अतिरिक्त तरल पदार्थ को कम करके काम करती है और चक्कर आने को रोकने में मदद करती है।
Betahistine Tablet के साइड इफेक्ट्स क्या हैं?
Betahistine Tablet से सिरदर्द, जी मिचलाना, ब्लोटिंग, अपच और पेट दर्द जैसे कुछ साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं।
Betahistine Tablet को कैसे लेना चाहिए?
आपको Betahistine Tablet को डॉक्टर द्वारा निर्धारित की गयी खुराक और अवधि के अनुसार ही लेना चाहिए।
वयस्कों के लिए Betahistine Tablet की खुराक और अवधि क्या है?
वयस्कों के लिए, Betahistine (8mg, 16mg, & 24mg) Tablet आमतौर पर एक टैबलेट दिन में 1-3 बार निर्धारित की जा सकती है। लेकिन इस दवा की खुराक और अवधि सभी के लिए समान नहीं है और यह उम्र, वजन और लिंग जैसे विभिन्न कारकों पर निर्भर करती है। इस दवा की खुराक और अवधि के बारे में आपको हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।
क्या मैं सिरदर्द के लिए Betahistine Tablet का उपयोग कर सकता हूं?
नहीं, Betahistine Tablet सिरदर्द के इलाज में मदद नहीं कर सकती है। यह आमतौर पर मेनियार्स रोग से जुड़े लक्षणों को दूर करने में मदद करती है।
सारांश / Summary
Betahistine Tablet एक प्रिस्क्रिप्शन दवा है। यह आमतौर पर चक्कर आना, टिनिटस (कान में भिनभिनाने की आवाज) और बहरापन जैसे लक्षणों के उपचार के लिए उपयोग की जाती है।
Betahistine Tablet का उपयोग दमा के रोगियों और पेट के अल्सर वाले रोगियों में निषेधात्मक (contraindicated) है।
चेतावनी: Pharmababa.com में निहित जानकारी उपभोक्ताओं को शिक्षित करने के उद्देश्य से प्रस्तुत की गई है। Pharmababa.com में निहित कुछ भी चिकित्सीय निदान या उपचार के लिए अनुदेशात्मक नहीं है। Pharmababa.com में प्रस्तुत की गई सूचना को पूर्ण नहीं माना जाना चाहिए, न ही किसी विशेष व्यक्ति के लिए उपचार के पाठ्यक्रम का सुझाव देने के लिए इस पर भरोसा किया जाना चाहिए। Pharmababa.com में प्राप्त जानकारी संपूर्ण नहीं है और सभी बीमारियों, शारीरिक स्थितियों या उनके उपचार को कवर नहीं करती है।