B-Stil 16 Tablet uses in Hindi
Composition (संरचना) | Betahistine (16mg) |
कंपनी | Abbott |
दवा का प्रकार | हिस्टामाइन एनालॉग |
प्रिस्क्रिप्शन आवश्यक है | हाँ |
उपयोग | चक्कर आना |
दुष्प्रभाव | सिरदर्द, जी मिचलाना, ब्लोटिंग |
सावधानियां | अतिसंवेदनशीलता, अस्थमा |
बी-स्टिल 16 टैबलेट के सामान्य उपयोग / B-Stil 16 Tablet uses in Hindi
बी-स्टिल 16 टैबलेट का इस्तेमाल आमतौर पर मेनियार्स डिजीज से जुड़े लक्षणों जैसे चक्कर आना, टिनिटस (कान में भिनभिनाने की आवाज सुनाई देना) और सुनने की क्षमता कम होने के इलाज के लिए किया जाता है।
B-Stil 16 Tablet की सामग्री / Ingredients of B-Stil 16 Tablet
Betahistine: बी-स्टिल 16 टैबलेट में betahistine (16mg) होता है। बीटाहिस्टिन एक हिस्टामाइन एनालॉग है। यह शरीर के एक प्राकृतिक पदार्थ (natural substance) “हिस्टामाइन” की गतिविधि को बढ़ाकर काम करता है।
बी-स्टिल 16 टैबलेट कब निर्धारित की जाती है? / When B-Stil 16 Tablet is prescribed?
बी-स्टिल 16 टैबलेट को आमतौर पर मेनियार्स डिजीज के लक्षणों के इलाज के लिए निर्धारित किया जाता है।
Meniere’s Disease: यह भीतरी कान (inner ear) का एक विकार है जो मुख्य रूप से आंतरिक कान के भीतर तरल पदार्थ में असामान्य वृद्धि के कारण होता है।
मेनियार्स रोग से जुड़े लक्षण हैं:
- चक्कर आना
- टिनिटस (कान में भिनभिनाने की आवाज सुनाई देना)
- बहरापन
बी-स्टिल 16 टैबलेट के साइड इफेक्ट्स / Side effects of B-Stil 16 Tablet in Hindi
बी-स्टिल 16 टैबलेट के कारण कुछ साइड इफेक्ट्स हो सकते है जैसे:
- सिरदर्द
- ब्लोटिंग
- बदहजमी (indigestion)
- जी मिचलाना
- पेटदर्द
एहतियात / Precautions
अतिसंवेदनशीलता: यदि आप बी-स्टिल 16 टैबलेट की किसी भी सामग्री के प्रति अतिसंवेदनशील (एलर्जिक) हैं तो आपको इस दवा को लेने से बचना चाहिए।
गर्भावस्था और स्तनपान: गर्भवती और स्तनपान कराने वाली माताओं में इस दवा का इस्तेमाल सावधानी के साथ किया जाना चाहिए।
दमा के रोगी: बी-स्टिल 16 टैबलेट दमा (अस्थमा) के रोगियों में निषेधात्मक (contraindicated) है। यह ब्रोन्कोकन्सट्रक्शन का कारण बन सकती है और रोगी की स्थिति को खराब कर सकती है।
पेट का अल्सर: पेट के अल्सर (पेप्टिक अल्सर) के रोगियों को इस दवा का उपयोग नहीं करना चाहिए। यह पेट के एसिड (एचसीएल) के स्राव में वृद्धि का कारण बन सकती है और रोगी की स्थिति को और ज्यादा खराब कर सकती है।
बी-स्टिल 16 टैबलेट का उपयोग कैसे करें? / How to use B-Stil 16 Tablet in Hindi?
आपको अपने डॉक्टर से सलाह के अनुसार बी-स्टिल 16 टैबलेट की खुराक लेनी चाहिए।
भोजन करने के बाद इस दवा को लेना सबसे अच्छा है।
टैबलेट को चबाएं, कुचलें या तोड़ें नहीं। इसे पूरी तरह से निगल लें।
बी-स्टिल 16 टैबलेट से संबंधित टिप्स
आपका डॉक्टर आपको चक्कर आना और टिनिटस (कान में भिनभिनाने की आवाज सुनाई देना) के उपचार के लिए बी-स्टिल 16 टैबलेट को लेने की सलाह दे सकता है।
आपको इस दवा की खुराक बिल्कुल वैसे ही लेनी चाहिए जैसे आपके डॉक्टर ने बताई है।
आपको इस दवा का उपयोग निर्धारित किये गए समय से पहले बंद नहीं करना चाहिए, भले ही आप बेहतर महसूस कर रहे हो।
बी-स्टिल 16 टैबलेट का संग्रहण / Storage of B-Stil 16 Tablet
कमरे के तापमान पर बी-स्टिल 16 टैबलेट को स्टोर करें।
इस दवा को सीधी धूप (direct sunlight) से दूर रखें।
इस दवा को बच्चों और पालतू जानवरों से दूर रखें।
अपने डॉक्टर को बताएं अगर: / Tell your doctor if:
- आप गर्भवती या स्तनपान कराने वाली महिला हैं।
- आपको बीटाहिस्टिन से एलर्जी है।
- आप दमा के मरीज हैं।
- आप पेप्टिक अल्सर से पीड़ित है।
- आप कुछ अन्य दवाएं ले रहे हैं।
बी-स्टिल 16 टैबलेट कैसे काम करती है? / Mode of action
बी-स्टिल 16 टैबलेट में मौजूद betahistine हिस्टामाइन की गतिविधि को उत्तेजित करके और भीतरी कान में रक्त के प्रवाह (vasodilation) में सुधार करके काम करता है। जिसके परिणामस्वरूप यह आंतरिक कान (inner ear) में अतिरिक्त तरल पदार्थ को कम करने में मदद करता है और चक्कर आना, कान में भिनभिनाने की आवाज सुनाई देना और बहरापन जैसे लक्षणों को रोकने में मदद करता है।
बी-स्टिल 16 टैबलेट के विकल्प / Substitues/Alternatives of B-Stil 16 Tablet
Vertin 16mg Tablet | Abbott |
Betavert 16 Tablet | Sun Pharmaceutical Industries Ltd |
Vertipress 16 Tablet | Cipla Ltd |
Vertiford 16 Tablet | Leeford Healthcare Ltd |
कुछ सामान्य प्रश्न
बी-स्टिल 16 टैबलेट किस काम आती है?
बी-स्टिल 16 टैबलेट का इस्तेमाल आम तौर पर मेनियार्स डिजीज से जुड़े लक्षणों जैसे चक्कर आना, टिनिटस (कान में भिनभिनाने की आवाज सुनाई देना) और बहरापन के इलाज के लिए किया जाता है।
क्या मैं गर्भावस्था के दौरान बी-स्टिल 16 टैबलेट का उपयोग कर सकती हूं?
आपको गर्भावस्था के दौरान बी-स्टिल 16 टैबलेट का इस्तेमाल केवल तभी करना चाहिए जब यह आपके डॉक्टर द्वारा निर्धारित की गई हो। स्वयं से इस दवा को लेने से गंभीर दुष्प्रभाव हो सकते है।
बी-स्टिल 16 टैबलेट के साइड इफेक्ट्स क्या हैं?
बी-स्टिल 16 टैबलेट से सिरदर्द, जी मिचलाना, ब्लोटिंग, अपच और पेट दर्द जैसे कुछ साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं।
क्या मैं चक्कर के लिए बी-स्टिल 16 टैबलेट का उपयोग कर सकता हूं?
हां, चक्कर के इलाज के लिए आपका डॉक्टर आपको बी-स्टिल 16 टैबलेट लिख सकता है। यह आंतरिक कान में अतिरिक्त तरल पदार्थ को कम करके काम करती है और चक्कर आने को रोकने में मदद करती है।
बी-स्टिल 16 टैबलेट को कैसे लेना चाहिए?
आपको बी-स्टिल 16 टैबलेट को डॉक्टर द्वारा निर्धारित की गयी खुराक और अवधि के अनुसार ही लेना चाहिए।
वयस्कों के लिए बी-स्टिल 16 टैबलेट की खुराक और अवधि क्या है?
वयस्कों के लिए, बी-स्टिल 16 टैबलेट आमतौर पर एक टैबलेट दिन में 1-3 बार निर्धारित की जा सकती है। लेकिन इस दवा की खुराक और अवधि सभी के लिए समान नहीं है और यह उम्र, वजन और लिंग जैसे विभिन्न कारकों पर निर्भर करती है। इस दवा की खुराक और अवधि के बारे में आपको हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।
क्या मैं सिरदर्द के लिए बी-स्टिल 16 टैबलेट का उपयोग कर सकता हूं?
नहीं, बी-स्टिल 16 टैबलेट सिरदर्द के इलाज में मदद नहीं कर सकती है। यह आमतौर पर मेनियार्स रोग से जुड़े लक्षणों को दूर करने में मदद करती है।
सारांश / Summary
बी-स्टिल 16 टैबलेट एक प्रिस्क्रिप्शन दवा है जिसमें सक्रिय तत्व के रूप में बीटाहिस्टिन (betahistine) होता है।
यह आमतौर पर चक्कर आना, टिनिटस (कान में भिनभिनाने की आवाज) और बहरापन जैसे लक्षणों के उपचार के लिए उपयोग की जाती है।
बी-स्टिल 16 टैबलेट का उपयोग दमा के रोगियों और पेट के अल्सर वाले रोगियों में निषेधात्मक (contraindicated) है।
चेतावनी: Pharmababa.com में निहित जानकारी उपभोक्ताओं को शिक्षित करने के उद्देश्य से प्रस्तुत की गई है। Pharmababa.com में निहित कुछ भी चिकित्सीय निदान या उपचार के लिए अनुदेशात्मक नहीं है। Pharmababa.com में प्रस्तुत की गई सूचना को पूर्ण नहीं माना जाना चाहिए, न ही किसी विशेष व्यक्ति के लिए उपचार के पाठ्यक्रम का सुझाव देने के लिए इस पर भरोसा किया जाना चाहिए। Pharmababa.com में प्राप्त जानकारी संपूर्ण नहीं है और सभी बीमारियों, शारीरिक स्थितियों या उनके उपचार को कवर नहीं करती है।