Sinarzine Tablet Uses in Hindi
संरचना (composition) | सिनारिज़िन (25mg) |
कंपनी | Leeford Healthcare Ltd |
दवा का प्रकार | एंटीहिस्टामाइन |
प्रिस्क्रिप्शन आवश्यक है | हाँ |
उपयोग | मतली, उल्टी, चक्कर आना, मोशन सिकनेस |
दुष्प्रभाव | पेट दर्द, पेट फूलना, वजन बढ़ना |
सावधानियां | गर्भावस्था, स्तनपान, शराब |
Sinarzine Tablet के सामान्य उपयोग / General uses of Sinarzine Tablet in Hindi
Sinarzine Tablet का उपयोग विभिन्न स्थितियों जैसे वर्टिगो (चक्कर आना), मोशन सिकनेस (यात्रा करने के दौरान बीमार महसूस करना), मतली और उल्टी आदि के इलाज के लिए किया जाता है।
इसका उपयोग मेनियार्स रोग (आंतरिक कान का एक विकार) से जुड़े लक्षणों के उपचार के लिए भी किया जा सकता है।
Sinarzine Tablet की सामग्री / Ingredients of Sinarzine Tablet
Cinnarizine: Sinarzine Tablet में सिनारिज़िन (25mg) होता है। सिनारिज़िन एंटीहिस्टामाइन नामक दवाओं की श्रेणी से सम्बंधित है। यह एंटी मस्कैरेनिक, एंटीहिस्टामाइन और एंटीमेटिक (antiemetic) गतिविधि दिखाता है।
सिर्नाजाइन टैबलेट कब निर्धारित की जाती है? / Detailed Uses of Sinarzine Tablet in Hindi
Sinarzine Tablet को निम्नलिखित स्थितियों के उपचार में निर्धारित किया जा सकता है जैसे:
Vertigo (चक्कर आना): वर्टिगो एक ऐसी स्थिति है जब आपको लगता है कि आपके आस-पास सब कुछ घूम रहा है लेकिन वास्तव में ऐसा नहीं होता है। यह मुख्य रूप से आंतरिक कान (inner ear) की कुछ समस्याओं के कारण होता है। Sinarzine Tablet वर्टिगो के इलाज में मदद कर सकती है।
Motion Sickness: मोशन सिकनेस का मतलब की आप यात्रा करने के दौरान बीमार महसूस करते हैं और आपको चक्कर आना, मतली और उल्टी होने जैसा महसूस हो सकता है। सिर्नाजाइन टैबलेट यात्रा के दौरान होने वाले इस तरह के लक्षणों को दूर करने में मदद कर सकती है।
Meniere’s Disease: मेनियार्स डिजीज आंतरिक कान (inner ear) का एक विकार है। इससे वर्टिगो, टिनिटस (कान में भिनभिनाने की आवाज सुनाई देना) और सुनने में कमी होने जैसे लक्षण हो सकते हैं। Sinarzine Tablet का उपयोग Meniere’s disease के इलाज के लिए भी किया जा सकता है।
सिर्नाजाइन टैबलेट की खुराक / Dosage of Sinarzine Tablet
मोशन सिकनेस / यात्रा के दौरान होने वाले लक्षणों के लिए
12+ वर्ष के लिए: यात्रा से 2 घंटे पहले एक गोली और यदि आप यात्रा के दौरान भी चक्कर आना, मतली और उल्टी होने जैसा महसूस करते हैं तो आप पिछली खुराक लेने के 8 घंटे बाद एक गोली और ले सकते हैं।
5-11 वर्ष के लिए: यात्रा से दो घंटे पहले सिर्नाजाइन टैबलेट की आधी गोली लें और यात्रा के दौरान लक्षण महसूस होने पर दूसरी खुराक 8 घंटे के बाद लें।
वर्टिगो और मेनियार्स रोग के लिए
12+ वर्ष के लिए: एक गोली दिन में 2-3 बार निर्धारित की जा सकती है।
5-11 वर्ष के लिए: आधी टैबलेट दिन में 2-3 बार निर्धारित की जा सकती है।
नोट: यह एक प्रिस्क्रिप्शन दवा है। ऊपर उल्लिखित खुराक केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है।
सिर्नाजाइन टैबलेट का उपयोग कैसे करें? / How to use Sinarzine Tablet in Hindi?
आपको अपने डॉक्टर से सलाह के अनुसार सिर्नाजाइन टैबलेट की खुराक लेनी चाहिए।
बेहतर अवशोषण (absorption) और दुष्प्रभाव होने की संभावना को कम करने के लिए आपको इस दवा को हमेशा भोजन करने के बाद लेना चाहिए।
टैबलेट को चबाएं, कुचलें या तोड़ें नहीं। इसे पूरी तरह से निगल लें।
सिर्नाजाइन टैबलेट के साइड इफेक्ट्स / Side effects of Sinarzine Tablet in Hindi
Sinarzine Tablet के कारण कुछ साइड इफेक्ट्स हो सकते है जैसे:
- नींद आना
- चक्कर आना
- खट्टी डकार
- पेट फूलना
- गैस्ट्रोइंटेस्टिनल (पेट सम्बंधित) विकार
- वजन बढ़ना
सावधानियां / Precautions
गर्भावस्था और स्तनपान: यदि आप गर्भवती हैं या स्तनपान कराने वाली महिला हैं तो आपको Sinarzine Tablet को लेने से बचना चाहिए।
शराब: इस दवा का उपयोग करते समय आपको शराब के सेवन से बचना चाहिए।
अतिसंवेदनशीलता: यदि आपको कभी भी सिनारिज़िन के प्रति अतिसंवेदनशीलता (एलर्जी) महसूस हुई है, तो आपको इस दवा का उपयोग करने से बचना चाहिए।
पार्किंसंस रोग: यदि आप (Parkinson’s Disease) पार्किंसंस रोग (ऐसी स्थिति जो संतुलन और तालमेल को प्रभावित करती है) से पीड़ित हैं तो आपको इस दवा का उपयोग करने से बचना चाहिए।
Sinarzine Tablet का संग्रहण / Storage of Sinarzine Tablet
कमरे के तापमान पर सिर्नाजाइन टैबलेट को स्टोर करें।
इसे सीधी धूप (direct sunlight) से दूर रखें।
इस दवा को पालतू जानवरों और बच्चों से दूर रखें।
अपने डॉक्टर को बताएं अगर:
- आप एक गर्भवती या स्तनपान कराने वाली मां हैं।
- आप पार्किंसंस रोग से पीड़ित हैं।
- आप कोई अन्य प्रिस्क्रिप्शन या बिना प्रिस्क्रिप्शन वाली दवाएं ले रहे हैं।
सिर्नाजाइन टैबलेट कैसे काम करती है? / Mode of action
सिर्नाजाइन टैबलेट में सिनारिज़िन वासोडिलेशन करके आंतरिक कान के रक्त प्रवाह में सुधार करता है। यह शरीर में विभिन्न चैनलों और संदेशवाहकों को भी रोकता है जो मतली, उल्टी और चक्कर का कारण बनते है।
यह एंटी-हिस्टामाइन, एंटी-मस्कैरिनिक, एंटी-डोपामाइन और वैसोडिलेटर क्रिया दिखाता है।
सिर्नाजाइन टैबलेट के विकल्प / Substitutes of Sinarzine Tablet
Diziron Tablet | Glenmark Pharmaceuticals Ltd |
Vertiron Tablet | Cipla Ltd |
Vertigon Tablet | Geno Pharmaceuticals Ltd |
Stugeron Tablet | Janssen Pharmaceuticals |
कुछ सामान्य प्रश्न
Sinarzine Tablet किस काम आती है? (what are the uses of Sinarzine Tablet in Hindi?)
Sinarzine Tablet का उपयोग वर्टिगो (चक्कर आना), मतली और उल्टी जैसे लक्षणों के इलाज के लिए किया जाता है। यह मेनियार्स रोग से जुड़े लक्षणों को दूर करने में भी मदद कर सकती है।
क्या मैं गर्भावस्था के दौरान Sinarzine Tablet ले सकती हूँ?
नहीं, गर्भावस्था के दौरान Sinarzine Tablet को लेने की सलाह नहीं दी जाती है।
क्या मैं मोशन सिकनेस के लिए Sinarzine Tablet का उपयोग कर सकता हूँ?
हाँ, Sinarzine Tablet का उपयोग सफ़र संबंधी अस्वस्थता से जुड़े लक्षणों जैसे कि चक्कर आना, जी मिचलाना और उल्टी आदि के लिए किया जा सकता है।
Sinarzine Tablet की खुराक और अवधि क्या है?
12 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों में, Sinarzine Tablet की एक गोली दिन में 2 से 3 बार तक दी जा सकती है और 5 से 11 वर्ष के लोगों में आधी गोली दिन में 2 से 3 बार तक दी जा सकती है।
सारांश / Summary
Sinarzine Tablet एक प्रिस्क्रिप्शन दवा है जिसमें सक्रिय तत्व (active ingredient) के रूप में सिनारिज़िन शामिल होता है। इसका उपयोग विभिन्न स्थितियों जैसे चक्कर आना, मतली और उल्टी के उपचार के लिए किया जाता है।
बेहतर अवशोषण और दुष्प्रभाव होने की संभावना को कम करने के लिए आपको सिर्नाजाइन टैबलेट को भोजन करने के बाद लेना चाहिए।
आपको यह दवा नहीं लेनी चाहिए अगर:
- आप गर्भवती या स्तनपान कराने वाली महिला हैं।
- आप पार्किंसंस रोग या मिर्गी से पीड़ित हैं।
- आप सिनारिज़िन से एलर्जिक हैं।
- आप सीएनएस डिप्रेसेंट्स दवाओं का उपयोग कर रहे हैं।
चेतावनी: Pharmababa.com में निहित जानकारी उपभोक्ताओं को शिक्षित करने के उद्देश्य से प्रस्तुत की गई है। Pharmababa.com में निहित कुछ भी चिकित्सीय निदान या उपचार के लिए अनुदेशात्मक नहीं है। Pharmababa.com में प्रस्तुत की गई सूचना को पूर्ण नहीं माना जाना चाहिए, न ही किसी विशेष व्यक्ति के लिए उपचार के पाठ्यक्रम का सुझाव देने के लिए इस पर भरोसा किया जाना चाहिए। Pharmababa.com में प्राप्त जानकारी संपूर्ण नहीं है और सभी बीमारियों, शारीरिक स्थितियों या उनके उपचार को कवर नहीं करती है।