Etoricoxib Tablet in Hindi
दवा का प्रकार | एनाल्जेसिक एवं एंटी इंफ्लेमेटरी |
प्रिस्क्रिप्शन आवश्यक है | हाँ |
उपयोग | दर्द से राहत में |
दुष्प्रभाव | चक्कर आना, सिरदर्द, अपच |
सावधानियांं | गर्भावस्था, स्तनपान, शराब |
एटोरिकॉसिब टैबलेट के उपयोग / Uses of Etoricoxib Tablet in Hindi
एटोरिकॉसिब टैबलेट एक पेन किलर (दर्द निवारक) दवा है। इसका उपयोग दर्द और सूजन के उपचार में किया जाता है।
यह आमतौर पर गठिया (arthritis), ऑस्टियोआर्थराइटिस और गाउट (gout) से जुड़े दर्द और सूजन के इलाज में प्रयोग की जाती है।
इस दवा को डेंटल सर्जरी के बाद के दर्द के अल्पकालिक उपचार (short-term treatment) के लिए भी निर्धारित किया जा सकता है।
इटोरिकॉक्सीब क्या है?
एटोरिकोक्सीब एक एनाल्जेसिक और एंटी-इंफ्लेमेटरी दवा है। यह दवाओं के एक वर्ग से सम्बंधित है जिसे NSAIDs (नॉन-स्टेरायडल एंटी-इंफ्लेमेटरी ड्रग्स) के रूप में जाना जाता है। इसका उपयोग दर्द और सूजन के उपचार में किया जाता है।
एटोरिकॉसिब टैबलेट कब निर्धारित की जाती है?
इटोरिकॉक्सीब टैबलेट निम्नलिखित स्तिथियो में दर्द और सूजन से राहत के लिए निर्धारित की जाती है:
- रूमेटाइड गठिया (rheumatoid arthritis)
- ऑस्टियोआर्थराइटिस (osteoarthritis)
- एंकिलॉज़िंग स्पॉन्डिलाइटिस (ankylosing spondylitis)
- Acute gouty pain
- डेंटल सर्जरी के बाद के दर्द (acute dental surgery pain)
Etoricoxib Tablet से संबंधित कुछ सुझाव in Hindi
- आपका डॉक्टर आपको दर्द और सूजन से राहत के लिए इस दवा को लेने की सलाह दे सकता है।
- इस दवा को अक्सर दिन में एक बार ही लेने की सलाह दी जाती है।
- अगर आप पेप्टिक अल्सर या किसी अन्य पेट से सम्बंधित समस्या से परेशान है तो आपको इसके बारे में अपने डॉक्टर को अवश्य बताना चाहिए।
- यह दवा दांत दर्द, जोड़ों के दर्द, बदन दर्द, कमर दर्द आदि से राहत दिलाने में सहायक है।
- यह दवा पेप्टिक अल्सर का कारण बन सकती है। पेप्टिक अल्सर के होने की संभावना को रोकने के लिए आपका डॉक्टर इस दवा के साथ कुछ अन्य दवाएं जैसे प्रोटोन पंप इन्हिबिटर्स (pantoprazole, rabeprazole, omeprazole) और H2 ब्लॉकर्स (raniditine) आदि लिख सकते है।
- आपको इस दवा को डॉक्टर द्वारा निर्धारित किये गए समय से ज्यादा बार उपयोग नहीं करना चाहिए।
एटोरिकॉसिब टैबलेट के साइड इफेक्ट्स / Side effects of Etoricoxib Tablet in Hindi
एटोरिकॉसिब टैबलेट कुछ दुष्प्रभाव पैदा कर सकती है जैसे:
- दस्त
- पेट दर्द
- जी मिचलाना
- सरदर्द
- चक्कर आना
- अपच (indigestion)
सावधानियांं / Precautions
गर्भावस्था: गर्भावस्था के दौरान इस दवा का इस्तेमाल किया जाना सुरक्षित नहीं है।
स्तनपान: स्तनपान कराने वाली महिलाओं को इस दवा का उपयोग नहीं करना चाहिए।
शराब: एटोरिकॉसिब टैबलेट के उपयोग के दौरान आपको शराब के सेवन से बचना चाहिए।
लीवर या किडनी रोग: इस दवा का उपयोग किसी भी जिगर या गुर्दे की बीमारी के रोगियों में सावधानी के साथ किया जाना चाहिए।
अतिसंवेदनशीलता: आपको कभी भी एटोरिकॉसिब के प्रति अतिसंवेदनशीलता (एलर्जी) महसूस हुई है, तो आपको इस दवा का उपयोग करने से बचना चाहिए।
एटोरिकॉसिब टैबलेट का उपयोग कैसे करें? / How to use Etoricoxib Tablet in Hindi?
अपने चिकित्सक से सलाह के अनुसार इस दवा की खुराक लें।
आप इस दवा को भोजन के साथ या बिना भोजन किये भी ले सकते हैं।
टैबलेट को चबाएं, कुचलें या तोड़ें नहीं। इसे पूरी तरह से निगल लें।
एटोरिकॉसिब टैबलेट का संग्रहण / Storage
कमरे के तापमान पर इस दवा को स्टोर करें।
इस दवा को सीधी धूप से दूर रखें।
इस दवा को बच्चों और पालतू जानवरों से दूर रखें।
अपने डॉक्टर को बताएं अगर:
- आपको लिवर या किडनी की कोई बीमारी है।
- आप एक गर्भवती या स्तनपान करने वाली महिला हैं।
- आप कोई अन्य दर्द निवारक दवा ले रहे हैं।
- आपको एटोरिकॉसिब से एलर्जी है।
एटोरिकॉसिब टैबलेट कैसे काम करती है / Mechanism of action
एटोरिकोक्सीब एक selective COX-2 inhibitor है। यह COX-2 (cyclooxygenase-2) एंजाइम की गतिविधि को अवरुद्ध करके काम करता है। COX-2 गतिविधि को अवरुद्ध करने से एराकिडोनिक एसिड से प्रोस्टाग्लैंडिंस के संश्लेषण को रोकने में मदद मिलती है। प्रोस्टाग्लैंडिंस आमतौर पर शरीर में दर्द और सूजन के लिए जिम्मेदार होते हैं। प्रोस्टाग्लैंडिंस के संश्लेषण को अवरुद्ध करने से दर्द और सूजन को कम करने में मदद मिलती है।
भारत में एटोरिकॉसिब टैबलेट के ब्रांड / Brands
Etoshine Tablet | Sun Pharmaceutical Industries Ltd |
Retoz Tablet | Dr Reddy’s Laboratories Ltd |
Etody Tablet | Abbott |
Etorica Tablet | Micro Labs Ltd |
Nucoxia Tablet | Zydus Cadila |
कुछ सामान्य प्रश्न
एटोरिकॉसिब टैबलेट किस काम आती है?
क्या गर्भावस्था के दौरान एटोरिकॉसिब टैबलेट का उपयोग करना सुरक्षित है?
क्या मैं जोड़ों के दर्द के लिए एटोरिकॉसिब टैबलेट का प्रयोग कर सकता हूं?
वयस्कों के लिए एटोरिकॉक्सीब टैबलेट की खुराक और अवधि क्या है?
सारांश / Summary
एटोरिकॉसिब टैबलेट एक प्रिस्क्रिप्शन दवा है। इसका उपयोग दर्द और सूजन के उपचार में किया जाता है।
यह दवा आमतौर पर गठिया (arthritis), ऑस्टियोआर्थराइटिस और गाउट (gout) से सम्बंधित दर्द और सूजन के इलाज में उपयोग की जाती है।
गर्भावस्था के दौरान और स्तनपान में इस दवा का उपयोग नहीं किया जाना चाहिए।
किसी भी लीवर या किडनी की बीमारी के रोगियों में एटोरिकॉसिब टैबलेट का उपयोग सावधानी के साथ किया जाना चाहिए।
चेतावनी: Pharmababa.com में निहित जानकारी उपभोक्ताओं को शिक्षित करने के उद्देश्य से प्रस्तुत की गई है। Pharmababa.com में निहित कुछ भी चिकित्सीय निदान या उपचार के लिए अनुदेशात्मक नहीं है। Pharmababa.com में प्रस्तुत की गई सूचना को पूर्ण नहीं माना जाना चाहिए, न ही किसी विशेष व्यक्ति के लिए उपचार के पाठ्यक्रम का सुझाव देने के लिए इस पर भरोसा किया जाना चाहिए। Pharmababa.com में प्राप्त जानकारी संपूर्ण नहीं है और सभी बीमारियों, शारीरिक स्थितियों या उनके उपचार को कवर नहीं करती है।