Rabekind-DSR Capsule in Hindi
Composition | रैबिप्राज़ोल (20mg) + डोमपेरिडोन (30mg) |
कंपनी | Mankind Pharma Ltd |
दवा का प्रकार | प्रोटॉन पंप इन्हिबिटर, Antiemetic |
प्रिस्क्रिप्शन आवश्यक है | हाँ |
उपयोग | एसिडिटी, पेप्टिक अल्सर, GERD |
दुष्प्रभाव | पेट दर्द, दस्त, चक्कर आना |
सावधानियांं | गर्भावस्था, शराब, अतिसंवेदनशीलता |
रेबेकाइंड-डीएसआर कैप्सूल के उपयोग / Uses of Rabekind-DSR Capsule in Hindi
रेबेकाइंड-डीएसआर कैप्सूल दो दवाओं से मिलकर बना है। इसका उपयोग मुख्य रूप से GERD (गैस्ट्रोएसोफेगल रिफ्लक्स डिजीज) और पेप्टिक अल्सर के उपचार में किया जाता है।
यह दवा पेट और सीने में जलन, गैस, एसिडिटी, पेट दर्द, अपच (indigestion) और एसिड रिफ्लक्स आदि लक्षणों से राहत दिलाने में उपयोग की जाती है।
यह दवा जी मिचलाना और उल्टी के लक्षणों को रोकने में भी मदद कर सकती है।
रेबेकाइंड-डीएसआर कैप्सूल की सामग्री / Ingredients
Rabeprazole: रेबेकाइंड-डीएसआर कैप्सूल में रैबिप्राज़ोल (20mg) होता है। यह दवाओं के एक वर्ग से सम्बंधित है जिसे प्रोटॉन पंप इनहिबिटर्स के रूप में जाना जाता है। इसका उपयोग मुख्य रूप से GERD और पेप्टिक अल्सर के लक्षणों के उपचार के लिए किया जाता है।
Domperidone: इसमें डोमपेरिडोन (30mg) होता है। डोमपेरिडोन दवाओं के एक वर्ग से सम्बंधित है जिसे antiemetic दवाओं के रूप में जाना जाता है। यह आमतौर पर मतली और उल्टी (nausea and vomiting) का इलाज करने के लिए उपयोग किया जाता है।
Rabekind-DSR Tablet से संबंधित कुछ सुझाव in Hindi
- आपका डॉक्टर आपको पेट में जलन, एसिडिटी, अपच, एसिड रिफ्लक्स और पेप्टिक अल्सर के इलाज के लिए इस दवा को लेने की सलाह दे सकता है।
- इस दवा को डॉक्टर के अनुसार खाना खाने से पहले (खाली पेट) दिन में 1-2 बार लेने की सलाह दी जा सकती है।
- Drug-Induced पेप्टिक अल्सर की संभावना को रोकने के लिए इसे NSAIDs (Ibuprofen, diclofenac, nimesulide) दवाओं के साथ भी निर्धारित किया जा सकता है।
- इस दवा को अक्सर खाना खाने से एक घंटा पहले लेने की सलाह दी जाती है।
- आपको इस दवा को अपने डॉक्टर द्वारा निर्धारित किये गए समय से ज्यादा बार नहीं लेना चाहिए।
- इस दवा के साथ एंटासिड या कोई H2 ब्लॉकर्स (रेनिटिडिन, फैमोटिडिन) लेने से इस दवा का प्रभाव कम हो सकता है।
- लंबे समय तक इस दवा का सेवन करते रहने से हड्डियां कमजोर हो सकती हैं। अपने चिकित्सक से परामर्श के बिना इस दवा का उपयोग लंबे समय तक न करें।
Rabekind-DSR Capsule कब निर्धारित किया जाता है?
GERD (गैस्ट्रोएसोफेगल रिफलक्स डिजीज): यह एक ऐसी बीमारी है जिसमे पेट का एसिड (stomach acid) भोजन नली (esophagus) में वापस चला जाता है। यह पेट का एसिड अन्नप्रणाली की परत (lining of esophagus) को परेशान (irritate) कर सकता है। रेबेकाइंड-डीएसआर कैप्सूल पेट के एसिड को कम करने और GERD के लक्षणों से राहत देने में मदद करता है।
मतली और उल्टी: मतली और उल्टी आमतौर पर पाचन तंत्र के विकारों के कारण होती है। रेबेकाइंड-डीएसआर कैप्सूल में domperidone पेट और आंत की गति बढ़ाने में मदद करता है और पेट को खाली करने में मदद करता है जिससे मतली और उल्टी के लक्षणों को दूर करने में मदद मिलती है।
पेप्टिक अल्सर: यह एक ऐसी स्थिति है जब छोटी आंत, पेट, या भोजन नली में घाव हो जाता है। रेबेकाइंड-डीएसआर कैप्सूल पेट के एसिड के निर्माण को कम करता है और अल्सर को प्राकृतिक रूप से ठीक होने में मदद करता है। यह पेप्टिक अल्सर के लक्षणों जैसे मतली और उल्टी को दूर करने में भी मदद करता है।
रेबेकाइंड-डीएसआर कैप्सूल के साइड इफेक्ट्स / Side effects of Rabekind-DSR Capsule in Hindi
रेबेकाइंड-डीएसआर कैप्सूल के कारण कोई भी गंभीर दुष्प्रभाव नहीं होते है। लेकिन यह कुछ साइड इफेक्ट दिखा सकता है जैसे:
- दस्त
- सिर चकराना
- सरदर्द
- मुंह में सूखापन
- पेट दर्द
सावधानियांं / Precautions
गर्भावस्था: गर्भावस्था के दौरान इस दवा का इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए।
शराब: शराब के सेवन के साथ रेबेकाइंड-डीएसआर कैप्सूल का उपयोग करना असुरक्षित है।
लीवर या किडनी की बीमारी: इस दवा का इस्तेमाल किसी भी तरह की लीवर या किडनी की बीमारी के रोगियों में सावधानी के साथ किया जाना चाहिए।
अतिसंवेदनशीलता: यदि आपको कभी भी रेबेकाइंड-डीएसआर कैप्सूल के किसी भी तत्व (डोमपेरिडोन और रैबिप्राज़ोल) के प्रति अतिसंवेदनशीलता (एलर्जी) महसूस हुई है, तो आपको इस दवा का उपयोग करने से बचना चाहिए।
रेबेकाइंड-डीएसआर कैप्सूल का उपयोग कैसे करें? / How to use Rabekind-DSR Capsule in Hindi?
- अपने डॉक्टर की सलाह के अनुसार रेबेकाइंड-डीएसआर कैप्सूल की खुराक लें।
- इस दवा को खाली पेट लेना सबसे अच्छा है।
- इसे चबाएं, कुचलें या तोड़ें नहीं। इसे पूरी तरह से निगल लें।
रेबेकाइंड-डीएसआर कैप्सूल का संग्रहण / Storage
- रेबेकाइंड-डीएसआर कैप्सूल को कमरे के तापमान पर स्टोर करें।
- इसे सीधी धूप से दूर रखें।
- इसे बच्चों और पालतू जानवरों से दूर रखें।
अपने डॉक्टर को बताएं अगर:
- आपको रेबेकाइंड-डीएसआर कैप्सूल की किसी भी सामग्री से एलर्जी है।
- आपको लिवर या किडनी की कोई बीमारी है।
- आप कुछ अन्य दवाएं ले रहे हैं।
रेबेकाइंड-डीएसआर कैप्सूल कैसे काम करता है? / Mechanism of action
रेबेकाइंड-डीएसआर कैप्सूल में रैबिप्राज़ोल आमतौर पर पेट के पार्श्विका कोशिकाओं (parietal cells) में प्रोटॉन पंप (H+/K+ ATPase) को अवरुद्ध करके काम करता है, जो एसिड उत्पादन (acid formation) का अंतिम चरण है। इस प्रकार यह अतिरिक्त पेट में एसिड के गठन को कम करके काम करता है और सीने में जलन, अपच, एसिडिटी और एसिड रिफ्लक्स जैसे लक्षणों को दूर करने में मदद करता है।
इस दवा में डोमपेरिडोन एक antiemetic दवा है। यह मुख्य रूप से जीआईटी पेरिस्टलसिस (पेट और आंत की गति) को उत्तेजित करके काम करता है और भोजन को आसानी से पेट के माध्यम से स्थानांतरित (move) करने में मदद करता है। इसके परिणामस्वरूप पेट खाली हो जाता है और इससे मतली और उल्टी के लक्षणों को दूर करने में मदद मिलती है।
रेबेकाइंड-डीएसआर कैप्सूल के विकल्प / Substitutes
Veloz D Capsule | Torrent Pharmaceuticals Ltd |
Razo-D Capsule | Dr Reddy’s Laboratories Ltd |
Rablet D Capsule | Lupin Ltd |
Rabemac-DSR Capsule | Macleods Pharmaceuticals Pvt Ltd |
Esoga-RD Capsule | Abbott |
Rabium-DSR Capsule | Intas Pharmaceuticals Ltd |
Rekool D Capsule | Alembic Pharmaceuticals Ltd |
Rabonik DSR Capsule | Eris Lifesciences Ltd |
Rabezol DSR Capsule | Aristo Pharmaceuticals Pvt Ltd |
Superia DSR Capsule | Sun Pharmaceutical Industries Ltd |
Drego-D Capsule | USV Ltd |
कुछ सामान्य प्रश्न
रेबेकाइंड-डीएसआर कैप्सूल आमतौर पर GERD (गैस्ट्रोएसोफेगल रिफ्लक्स डिजीज) और पेप्टिक अल्सर के उपचार में उपयोग किया जाता है। यह एसिडिटी, पेट में जलन, मतली, उल्टी और पेट के अल्सर के लक्षणों से राहत दिलाने में मदद करता है।
वयस्कों के लिए, रेबेकाइंड-डीएसआर कैप्सूल को आमतौर पर भोजन करने से पहले दिन में 1-2 बार तक निर्धारित किया जा सकता है। लेकिन इस दवा की खुराक और अवधि सभी के लिए समान नहीं हैं और कई कारकों पर निर्भर करती है। इस दवा की खुराक और अवधि के बारे में आपको हमेशा अपने डॉक्टर से परामर्श करना चाहिए।
रेबेकाइंड-डीएसआर कैप्सूल को लेने का सबसे अच्छा समय खाली पेट होता है।
नहीं, गर्भावस्था के दौरान रेबेकाइंड-डीएसआर कैप्सूल का इस्तेमाल करना असुरक्षित है।
प्रत्येक रेबेकाइंड-डीएसआर कैप्सूल में रैबिप्राज़ोल (20mg) और डोमपेरिडोन (30mg) होता हैं।
सारांश / Summary
रेबेकाइंड-डीएसआर कैप्सूल एक प्रिस्क्रिप्शन दवा है जिसमें सक्रिय तत्व के रूप में रैबिप्राज़ोल और डॉम्परिडोन शामिल है।
इसका उपयोग मुख्य रूप से एसिडिटी, गैस्ट्रिक जलन (gastric Irritation), पेप्टिक अल्सर, अपच (indigestion) और एसिड रिफ्लक्स जैसे लक्षणों से राहत में किया जाता है।
इस दवा को खाली पेट लेना सबसे अच्छा है। गर्भवती महिलाओं को रेबेकाइंड-डीएसआर कैप्सूल के इस्तेमाल से बचना चाहिए।
चेतावनी: Pharmababa.com में निहित जानकारी उपभोक्ताओं को शिक्षित करने के उद्देश्य से प्रस्तुत की गई है। Pharmababa.com में निहित कुछ भी चिकित्सीय निदान या उपचार के लिए अनुदेशात्मक नहीं है। Pharmababa.com में प्रस्तुत की गई सूचना को पूर्ण नहीं माना जाना चाहिए, न ही किसी विशेष व्यक्ति के लिए उपचार के पाठ्यक्रम का सुझाव देने के लिए इस पर भरोसा किया जाना चाहिए। Pharmababa.com में प्राप्त जानकारी संपूर्ण नहीं है और सभी बीमारियों, शारीरिक स्थितियों या उनके उपचार को कवर नहीं करती है।