Ostocalcium B12 Syrup in Hindi
संरचना (composition) | कैल्शियम (82.5mg/5ml) + विटामिन डी3 (200IU/5ml) + विटामिन बी12 (2.5mcg/5ml) |
कंपनी | GlaxoSmithKline Consumer Healthcare |
दवा का प्रकार | स्वास्थ्य पूरक (health supplement) |
प्रिस्क्रिप्शन आवश्यक है | नहीं |
उपयोग | कैल्शियम की कमी, हड्डी विकार (bone disorders) |
दुष्प्रभाव | Hypercalcemia, कब्ज, मांसपेशियों में दर्द |
सावधानियांं | अतिसंवेदनशीलता, गर्भावस्था, स्तनपान |
ऑस्टोकैल्शियम बी12 सिरप के सामान्य उपयोग / General uses of Ostocalcium B12 Syrup in Hindi
ऑस्टोकैल्शियम बी12 सिरप तीन दवाओं से मिलकर बना है। यह आमतौर पर कैल्शियम की कमी की रोकथाम और उपचार में प्रयोग किया जाता है।
Ostocalcium B12 Syrup का उपयोग शरीर में कैल्शियम के स्तर के कम होने (low calcium levels) से जुड़ी स्थितियों जैसे हाइपोकैल्सीमिया (शरीर में कैल्शियम का स्तर सामान्य से कम होना), ऑस्टियोपोरोसिस (छिद्रपूर्ण हड्डियां), और रिकेट्स या ऑस्टियोमलेशिया (हड्डियों का नरम होना) के उपचार में किया जाता है।
यह सिरप हड्डियों और दांतों को मजबूत रखने में मदद करता है।
Ostocalcium B12 Syrup की सामग्री / Ingredients of Ostocalcium B12 Syrup
कैल्शियम: ऑस्टोकैल्शियम बी12 सिरप में कैल्शियम (82.5mg/5ml) होता है। कैल्शियम एक महत्वपूर्ण खनिज है जो हमारी हड्डियों और दांतों को मजबूत रखने के लिए आवश्यक है। यह हृदय, तंत्रिकाओं (nerves), और मांसपेशियों के कार्यों को करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
विटामिन डी3: ऑस्टोकैल्शियम बी12 सिरप में विटामिन डी3 (200IU/5ml) होता है। विटामिन डी3 शरीर को भोजन से अधिक कैल्शियम और फॉस्फोरस को अवशोषित (absorb) करने में मदद करता है और कैल्शियम की कमी को रोकने और उसका इलाज करने में मदद करता है।
विटामिन बी12: इसमें विटामिन बी12 (2.5mcg/5ml) होता है। यह मस्तिष्क के कार्य, तंत्रिका स्वास्थ्य, और लाल रक्त कोशिकाओं के उत्पादन को बढ़ावा देने में मदद करता है।
ऑस्टोकैल्शियम बी12 सिरप कैसे काम करता है? / Mechanism of action
ऑस्टोकैल्शियम बी12 सिरप में कैल्शियम शरीर की कैल्शियम की आवश्यकता को पूरा करके काम करता है जबकि इस सिरप में विटामिन डी3 शरीर को भोजन से अधिक कैल्शियम को अवशोषित करने में मदद करता है।
इस दवा के सभी तत्व शरीर की कैल्शियम की आवश्यकता को पूरा करने के लिए एक साथ काम करते हैं और शरीर में कैल्शियम के निम्न स्तर (low levels) से जुड़ी स्थितियों को रोकने और उनका इलाज करने में मदद करते हैं।
Ostocalcium B12 Syrup कब निर्धारित किया जाता है? / When Ostocalcium B12 Syrup is prescribed?
ऑस्टोकैल्शियम बी12 सिरप आमतौर पर शरीर के कैल्शियम के स्तर के कम होने से जुड़ी स्थितियों में निर्धारित किया जाता है जैसे:
हाइपोकैल्सीमिया: एक ऐसी स्थिति जिसमें रक्त में कैल्शियम का स्तर सामान्य से बहुत कम हो जाता है। आपका डॉक्टर हाइपोकैल्सीमिया के इलाज के लिए ऑस्टोकैल्शियम बी12 सिरप को लेने की सलाह दे सकता है।
ऑस्टियोमलेशिया या रिकेट्स: यह एक ऐसी स्थिति है जब हड्डियां नरम हो जाती हैं और उनके टूटने की संभावना बढ़ जाती है। यह मुख्य रूप से विटामिन डी की कमी के कारण होता है। ऑस्टियोमलेशिया के रोगियों में विटामिन डी की आवश्यकता को पूरा करने के लिए ऑस्टोकैल्शियम बी12 सिरप को निर्धारित किया जा सकता है।
विटामिन डी की कमी: विटामिन डी की कमी वाले रोगियों में ऑस्टोकैल्शियम बी12 सिरप को लेने की अनुशंसा की जा सकती है।
ऑस्टोकैल्शियम बी12 सिरप के दुष्प्रभाव / Side effects of Ostocalcium B12 Syrup in Hindi
ऑस्टोकैल्शियम बी12 सिरप के कारण कुछ दुष्प्रभाव हो सकते है जैसे:
- भूख कम लगना
- उलटी अथवा मितली
- कब्ज
- मांसपेशियों में दर्द
- ज्यादा प्यास लगना
- Hypercalcemia
सावधानियांं / Precautions
अतिसंवेदनशीलता: यदि आप ऑस्टोकैल्शियम बी12 सिरप की किसी भी सामग्री के प्रति अतिसंवेदनशील (एलर्जिक) हैं तो आपको इस दवा का उपयोग करने से बचना चाहिए।
गर्भावस्था और स्तनपान: गर्भवती और स्तनपान कराने वाली माताओं को ऑस्टोकैल्शियम बी12 सिरप का उपयोग करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।
ऑस्टोकैल्शियम बी12 सिरप का इस्तेमाल कैसे करें? / How to use Ostocalcium B12 Syrup in Hindi?
अपने डॉक्टर से सलाह के अनुसार ऑस्टोकैल्शियम बी12 सिरप की खुराक लें।
बेहतर अवशोषण (absorption) के लिए आपको भोजन करने के बाद ऑस्टोकैल्शियम बी12 सिरप को लेना चाहिए।
सटीक निर्धारित मात्रा के लिए मापने वाले कप का उपयोग करने का प्रयास करें।
निर्धारित की गई दैनिक खुराक से अधिक ऑस्टोकैल्शियम बी12 सिरप का सेवन न करें।
इस्तेमाल से पहले ऑस्टोकैल्शियम बी12 सिरप की बोतल को अच्छी तरह हिलायें।
भंडारण / Storage
कमरे के तापमान पर ऑस्टोकैल्शियम बी12 सिरप को स्टोर करें।
ऑस्टोकैल्शियम बी12 सिरप को फ्रिज में ना रखें।
इस दवा को सीधी धूप से दूर रखें।
इस दवा को बच्चों और पालतू जानवरों से दूर रखें।
अपने डॉक्टर को बताएं अगर: / Tell your doctor if:
- आपको ऑस्टोकैल्शियम बी12 सिरप के किसी भी अवयव से एलर्जी है।
- आप गर्भवती या स्तनपान कराने वाली महिला हैं।
- आपको लीवर या किडनी की कोई बीमारी है।
- आप कुछ अन्य दवाएं ले रहे हैं।
- आप कुछ अन्य विटामिन सप्लीमेंट ले रहे हैं।
कुछ सामान्य प्रश्न
Ostocalcium B12 Syrup आमतौर पर शरीर के कैल्शियम के स्तर के कम होने से जुड़ी स्थितियों जैसे हाइपोकैल्सीमिया, ऑस्टियोपोरोसिस, और ऑस्टियोमलेशिया के उपचार में उपयोग किया जाता है।
एक वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए ऑस्टोकैल्शियम बी12 सिरप की अनुशंसित खुराक दिन में एक बार एक चम्मच (5ml) है और वयस्कों और बुजुर्गों के लिए अनुशंसित खुराक दो चम्मच (10ml) प्रतिदिन एक बार है।
आपको गर्भावस्था में ऑस्टोकैल्शियम बी12 सिरप का उपयोग तभी करना चाहिए जब यह आपके डॉक्टर द्वारा निर्धारित किया गया हो।
सारांश / Summary
ऑस्टोकैल्शियम बी12 सिरप तीन दवाओं यानी कैल्शियम और विटामिन डी3 से मिलकर बना है। यह दवा मुख्य रूप से कैल्शियम की कमी के कारण होने वाली स्थितियों जैसे हाइपोकैल्सीमिया (शरीर में सामान्य से कम कैल्शियम का स्तर), ऑस्टियोमलेशिया (हड्डियों का नरम होना), और ऑस्टियोपीनिया (हड्डियों का कम घनत्व) के उपचार में उपयोग की जाती है।
यह सिरप हड्डियों और दांतों को मजबूत रखने में मदद करता है।
लीवर या किडनी से जुड़ी किसी भी बीमारी से पीड़ित मरीजों में सावधानी के साथ ऑस्टोकैल्शियम बी12 सिरप का इस्तेमाल करना चाहिए।
चेतावनी: Pharmababa.com में निहित जानकारी उपभोक्ताओं को शिक्षित करने के उद्देश्य से प्रस्तुत की गई है। Pharmababa.com में निहित कुछ भी चिकित्सीय निदान या उपचार के लिए अनुदेशात्मक नहीं है। Pharmababa.com में प्रस्तुत की गई सूचना को पूर्ण नहीं माना जाना चाहिए, न ही किसी विशेष व्यक्ति के लिए उपचार के पाठ्यक्रम का सुझाव देने के लिए इस पर भरोसा किया जाना चाहिए। Pharmababa.com में प्राप्त जानकारी संपूर्ण नहीं है और सभी बीमारियों, शारीरिक स्थितियों या उनके उपचार को कवर नहीं करती है।