Minolast Syrup uses in Hindi
Composition | मोंटेलुकास्ट (4mg/5ml) + लेवोसेटिरिज़िन (2.5mg/5ml) |
कंपनी | Leeford Healthcare Ltd |
दवा का प्रकार | Leukotriene Receptor Antagonist, एंटीहिस्टामाइन |
प्रिस्क्रिप्शन आवश्यक है | हाँ |
उपयोग | सर्दी जुकाम, हे फीवर, एलर्जिक राइनाइटिस |
दुष्प्रभाव | मतली, सिरदर्द, चक्कर आना |
सावधानियांं | अतिसंवेदनशीलता |
मिनोलैस्ट सिरप के उपयोग / Uses/Benefits of Minolast Syrup in Hindi
मिनोलैस्ट सिरप का उपयोग बच्चों में सर्दी जुकाम के लक्षणों जैसे कि बहती नाक, छींक आना, नम आँखें (watery eyes) और बंद नाक के उपचार में किया जाता है।
इसका उपयोग ब्रोन्कियल अस्थमा के कारण होने वाले लक्षणों जैसे कि घरघराहट, सांस लेने में कठिनाई और खांसी के उपचार में भी किया जा सकता है।
इस दवा का उपयोग कुछ अन्य त्वचा संबंधी एलर्जी (allergic skin reaction) के इलाज के लिए भी किया जा सकता है।
यह दवा दोहरा प्रभाव दिखाती है। यह एलर्जी के लक्षणों के उपचार में मदद करती है और साथ ही वायुमार्ग में सूजन को कम करने में मदद करती है जिससे सांस लेना आसान हो जाता है।
मिनोलैस्ट सिरप की सामग्री / Ingredients
Montelukast: इसमें मोंटेलुकास्ट (4mg/5ml) होता है। Montelukast, Leukotriene Receptor Antagonist के नाम से जानी जाने वाली दवाओं के वर्ग से सम्बंधित है। यह वायुमार्ग में सूजन को कम करने में मदद करता है और सांस लेना आसान बनाता है। इसका उपयोग ब्रोन्कियल अस्थमा के इलाज में भी किया जा सकता है।
Levocetirizine: Minolast Syrup में levocetirizine (2.5mg/5ml) शामिल है। यह एंटीहिस्टामाइन नामक दवाओं के वर्ग से सम्बंधित है। एंटीहिस्टामाइन दवाओं का उपयोग आमतौर पर एलर्जी के लक्षणों जैसे कि छींक आना, खुजली, आंखों में जलन और नाक बहने के इलाज में किया जाता है।
मिनोलैस्ट सिरप (Minolast Syrup) से जुड़े कुछ सुझाव in Hindi
- आपका डॉक्टर बहती नाक, बंद नाक, सांस लेने में कठिनाई, घरघराहट और छींक आना जैसे लक्षणों के उपचार के लिए यह दवा लेने की सलाह दे सकता है।
- इस दवा को दिन में एक या दो बार लेने की सलाह दी जा सकती है।
- यह दवा ऐसे लक्षण पैदा कर सकती है जिससे नींद आ सकती है। इसलिए इस दवा को अक्सर रात को सोने से पहले लेने की सलाह दी जाती है।
- इस दवा को निर्धारित किये गए समय से अधिक बार न लें।
मिनोलैस्ट सिरप (Minolast Syrup) कब निर्धारित किया जाता है?
सर्दी जुकाम: मिनोलैस्ट सिरप का उपयोग बच्चों में सर्दी जुकाम (cold) के लक्षणों जैसे छींक आना, बहती नाक, आँखों में जलन आदि के उपचार में किया जा सकता है।
एलर्जिक राइनाइटिस: यह आमतौर पर allergens (एक हानिकारक पदार्थ) के कारण होता है जो अक्सर खाने या सांस के द्वारा शरीर में प्रवेश करते है। एलर्जी की प्रतिक्रिया के लिए allergens जिम्मेदार होते हैं और इसके कारण खुजली, छींक आना, त्वचा पर जलन और आंखों में जलन जैसे लक्षण पैदा हो सकते हैं। Minolast Syrup को एलर्जिक राइनाइटिस के उपचार में निर्धारित किया जा सकता है।
ब्रोन्कियल अस्थमा: यह एक ऐसी स्थिति है जब वायुमार्ग संकुचित (narrowed) हो जाता है, इसमें सूजन हो जाती है और सांस लेने में कठिनाई होती है। इस दवा में मोंटेलुकास्ट वायुमार्ग में सूजन को कम करने में मदद करता है और सांस लेना आसान बनाता है। इसलिये यह दवा ब्रोन्कियल अस्थमा के इलाज में निर्धारित की जा सकती है।
Minolast Syrup का उपयोग अन्य स्थितियों में भी किया जा सकता है जैसे ब्रोन्कोस्पैस्म, मौसमी एलर्जिक राइनाइटिस (seasonal allergic rhinitis) और कुछ अन्य त्वचा की एलर्जी।
Minolast Syrup के साइड इफेक्ट्स / Side effects of Minolast Syrup in Hindi
यह दवा कुछ साइड इफेक्ट्स दिखा सकती है जैसे:
- जी मिचलाना
- उल्टी
- त्वचा के लाल चकत्ते
- दस्त
- सिर चकराना
- सरदर्द
सावधानियांं / Precautions
लीवर या किडनी रोग: इस दवा का उपयोग लीवर या किडनी की बीमारी वाले रोगियों में सावधानी के साथ किया जाना चाहिए।
अतिसंवेदनशीलता: यदि आपके बच्चे को कभी भी मिनोलैस्ट सिरप के किसी भी अवयव (मॉन्टेलुकास्ट और लेवोसेटिरिज़िन) के प्रति अतिसंवेदनशीलता (एलर्जी) महसूस हुई है, तो आपको इस दवा का उपयोग करने से बचना चाहिए।
मिनोलैस्ट सिरप का उपयोग कैसे करें? / How to use Minolast Syrup in Hindi?
अपने डॉक्टर से सलाह के अनुसार अपने बच्चे को Minolast Syrup की खुराक दें।
इस दवा को भोजन के साथ या बिना भोजन किये भी लिया जा सकता है।
सटीक निर्धारित मात्रा के लिए मापने वाले कप का उपयोग करने का प्रयास करें।
इस दवा का उपयोग करने से पहले लेबल को ध्यान से पढ़ें।
मिनोलैस्ट सिरप का संग्रहण / Storage
कमरे के तापमान पर मिनोलैस्ट सिरप को स्टोर करें।
इसे सीधी धूप (direct sunlight) से दूर रखें।
इस सिरप को फ्रिज में ना रखें।
इस दवा को पालतू जानवरों और बच्चों से दूर रखें।
अपने डॉक्टर को बताएं अगर:
- आपके बच्चे को मिनोलैस्ट सिरप के किसी भी तत्व से एलर्जी है।
- आपका बच्चा एक अस्थमा रोगी हैं या अस्थमा के इलाज के लिए कुछ अन्य दवाएं ले रहा हैं।
मिनोलैस्ट सिरप कैसे काम करता है? / Mechanism of action
इस दवा में मोंटेलुकास्ट ल्यूकोट्रियन को उनके संबंधित ल्यूकोट्रियन रिसेप्टर्स से बंधने की प्रक्रिया को अवरुद्ध करके काम करता है। ल्यूकोट्रियन के उनके रिसेप्टर्स से बंधने के कारण ब्रोन्कोकन्सट्रक्शन एवं नाक और वायुमार्ग में सूजन (inflammation) हो जाती है। इसलिए ल्यूकोट्रियन को उनके रिसेप्टर्स से बंधने को अवरुद्ध करने से ब्रोन्कोडायलेशन होता है और नाक और वायुमार्ग में सूजन को कम करने में मदद मिलती है। इसके परिणामस्वरूप सांस लेना आसान हो जाता है।
जबकि इस दवा में लेवोसेटिरिज़िन एक रासायनिक संदेशवाहक (chemical messenger) “हिस्टामाइन” की कार्रवाई को अवरुद्ध करके काम करता है। हिस्टामाइन की कार्रवाई को अवरुद्ध करने से एलर्जिक राइनाइटिस के लक्षणों को दूर करने में मदद मिलती है।
मिनोलैस्ट सिरप के विकल्प / Substitutes
Levocet M Syrup | Hetero Drugs Ltd |
Montair LC Kid Syrup | Cipla Ltd |
Montek LC Kid Syrup | Sun Pharmaceuticals Industries Ltd |
Montemac-L Syrup | Macleods Pharmaceuticals Pvt Ltd |
Odimont-LC Syrup | Zydus Cadila |
Allercet-M Syrup | Micro Labs Ltd |
Montina-L Syrup | Aristo Pharmaceuticals Pvt Ltd |
Telekast-L Kid Syrup | Lupin Ltd |
कुछ सामान्य प्रश्न
मिनोलैस्ट सिरप आमतौर पर एलर्जी की स्थिति जैसे बहती नाक, खुजली, नम आँखें (watery eyes), छींक आना और भरी हुई नाक के उपचार में उपयोग किया जाता है। यह ब्रोन्कियल अस्थमा, हे फीवर और अन्य एलर्जिक त्वचा प्रतिक्रियाओं जैसी स्थितियों में भी निर्धारित किया जा सकता है।
हां, मिनोलैस्ट सिरप ऐसे लक्षण पैदा कर सकता है जो आपके बच्चे को नींद का एहसास करा सकते है।
मिनोलैस्ट सिरप आमतौर पर 5ml सिरप दिन में एक या दो बार निर्धारित किया जा सकता है। लेकिन इस दवा की खुराक और अवधि सभी के लिए समान नहीं है और यह उम्र, लिंग, वजन और स्वास्थ्य जैसे कई कारकों पर निर्भर करती है। आपको हमेशा अपने चिकित्सक से इस दवा की खुराक और अवधि के बारे में सलाह लेनी चाहिए।
नहीं, मिनोलैस्ट सिरप में कोई ऐसा घटक नहीं है जो आपको इसकी आदत डालेगा।
प्रत्येक मिनोलैस्ट सिरप (Minolast Syrup) में मोंटेलुकास्ट (4mg/5ml) और लेवोसेटिरिज़िन (2.5mg/5ml) शामिल होता हैं।
हां, सर्दी जुकाम (cold) के लक्षणों के इलाज के लिए आपका डॉक्टर आपके बच्चे को मिनोलैस्ट सिरप देने की सलाह दे सकता है।
मिनोलैस्ट सिरप सर्दी जुकाम के लक्षणों जैसे छींक आना, नाक बहना, घरघराहट, साँस लेने में तकलीफ होना, नाक बंद होना आदि के इलाज में काम आने वाली दवा है।
मिनोलैस्ट सिरप को सर्दी जुकाम के साथ खांसी होने पर खांसी की दवाओं (cough syrup) के साथ उपयोग में लाया जा सकता है, पर केवल यही एक दवा को खांसी के इलाज के लिए लेने से कुछ खास परिणाम नहीं मिलेंगे।
सारांश / Summary
मिनोलैस्ट सिरप में सक्रिय तत्व (active ingredients) के रूप में मॉन्टेलुकास्ट और लेवोसेटिरिज़िन शामिल है। इसका उपयोग आमतौर पर एलर्जिक राइनाइटिस के लक्षणों जैसे कि बहती नाक, छींक आना, खुजली, नम आँखें और बंद नाक के उपचार में किया जाता है।
यह दवा वायुमार्ग में सूजन को कम करने में भी मदद करती है और सांस लेना आसान बनाती है।
चेतावनी: Pharmababa.com में निहित जानकारी उपभोक्ताओं को शिक्षित करने के उद्देश्य से प्रस्तुत की गई है। Pharmababa.com में निहित कुछ भी चिकित्सीय निदान या उपचार के लिए अनुदेशात्मक नहीं है। Pharmababa.com में प्रस्तुत की गई सूचना को पूर्ण नहीं माना जाना चाहिए, न ही किसी विशेष व्यक्ति के लिए उपचार के पाठ्यक्रम का सुझाव देने के लिए इस पर भरोसा किया जाना चाहिए। Pharmababa.com में प्राप्त जानकारी संपूर्ण नहीं है और सभी बीमारियों, शारीरिक स्थितियों या उनके उपचार को कवर नहीं करती है।