Ondansetron Oral Solution IP in Hindi
दवा का प्रकार | Antiemetic |
प्रिस्क्रिप्शन आवश्यक है | हाँ |
उपयोग | मतली, उल्टी |
दुष्प्रभाव | सिरदर्द, कब्ज़, चक्कर आना |
सावधानियांं | अतिसंवेदनशीलता |
ऑनडेंसट्रॉन ओरल सोल्यूशन IP के सामान्य उपयोग / Ondansetron Oral Solution IP uses in Hindi
Ondansetron Oral Solution IP एक antiemetic दवा है। यह आमतौर पर बच्चो में मतली और उल्टी के उपचार और रोकथाम में उपयोग किया जाता है।
इसका उपयोग chemotherapy-induced vomiting, drug-induced vomiting और पोस्टऑपरेटिव मतली और उल्टी (postoperative nausea and vomiting) के इलाज के लिए किया जाता है।
ऑनडेंसट्रॉन ओरल सोल्यूशन IP कब निर्धारित किया जाता है? / When Ondansetron Oral Solution IP is prescribed?
यह आमतौर पर जी मिचलाना और उल्टी की रोकथाम और इलाज में निर्धारित किया जाता है। इसे निम्नलिखित स्तिथियों के लिए निर्धारित किया जा सकता है जैसे:
- Chemotherapy-Induced Nausea & Vomiting (CINV)
- Radiation-Induced Vomiting
- पोस्टऑपरेटिव मतली और उल्टी (Postoperative Nausea & Vomiting)
- Drug-Induced Nausea & Vomiting
ऑनडेंसट्रॉन ओरल सोल्यूशन IP के दुष्प्रभाव / Side effects of Ondansetron Oral Solution IP in Hindi
Ondansetron Oral Solution IP कुछ दुष्प्रभाव दिखा सकता है जैसे:
- सरदर्द
- थकान
- कब्ज़
- चक्कर आना
सावधानियांं / Precautions
अतिसंवेदनशीलता: यदि आपका बच्चा ऑनडेनसेट्रॉन के प्रति हाइपरसेंसिटिव (एलर्जिक) हैं तो आपको उसे यह दवा नहीं देनी चाहिए।
ऑनडेंसट्रॉन ओरल सोल्यूशन IP का इस्तेमाल कैसे करें? / How to use Ondansetron Oral Solution IP in Hindi?
आपको हमेशा डॉक्टर द्वारा बताई गई Ondansetron Oral Solution IP की खुराक लेनी चाहिए।
आप इस दवा को भोजन के साथ या बिना भोजन किये भी ले सकते हैं।
सटीक निर्धारित मात्रा के लिए मापने वाले कप (measuring cup) का उपयोग करने का प्रयास करें।
इस्तेमाल से पहले इसे अच्छी तरह हिलायें।
Ondansetron Oral Solution IP का संग्रहण / Storage
Ondansetron Oral Solution IP को कमरे के तापमान पर स्टोर करें।
इस दवा को सीधी धूप (direct sunlight) से दूर रखें।
Ondansetron Oral Solution IP को फ्रिज में ना रखें।
अपने डॉक्टर को बताएं अगर: / Tell your doctor if:
- आपके बच्चे को ऑनडेंसट्रॉन से एलर्जी है।
- आपका बच्चा कुछ अन्य दवाएं ले रहा है।
- आपके बच्चे को लीवर की कोई बीमारी है।
Ondansetron Oral Solution IP क्या है?
Ondansetron Oral Solution IP दवाओं के एक वर्ग से संबंधित है जिसे 5HT3 antagonist के रूप में जाना जाता है। इसका उपयोग मतली और उल्टी के उपचार और रोकथाम में किया जाता है।
ऑनडेंसट्रॉन ओरल सोल्यूशन IP कैसे काम करता है? / Mechanism of action
Ondansetron Oral Solution IP सेरोटोनिन 5HT3 रिसेप्टर्स को ब्लॉक करके काम करता है। 5HT3 रिसेप्टर्स को ब्लॉक करने से CTZ (कीमोरिसेप्टर ट्रिगर ज़ोन) बाधित होता है। सीटीजेड की उत्तेजना आमतौर पर उल्टी भाटा (vomiting reflux) के लिए जिम्मेदार होती है। इस प्रकार सीटीजेड को अवरुद्ध करने से उल्टी केंद्र (vomiting center) को अवरुद्ध करने में मदद मिलती है और जिसके कारण उल्टी भाटा (vomiting reflux) बाधित होता है। इसके परिणामस्वरूप मतली और उलटी से राहत मिलती है।
भारत में Ondansetron Oral Solution IP के ब्रांड
Emeset Syurp | Cipla Ltd |
Vomikind Syrup | Mankind Pharma Ltd |
Periset Syrup | Ipca Laboratories Ltd |
Ondem Syrup | Alkem Laboratories Ltd |
कुछ सामान्य प्रश्न
Ondansetron Oral Solution IP के क्या प्रयोग हैं?
Ondansetron Oral Solution IP एक antiemetic दवा है। यह आमतौर पर बच्चो में मतली और उल्टी के उपचार और रोकथाम में उपयोग किया जाता है।
बच्चों के लिए Ondansetron Oral Solution IP की खुराक और अवधि क्या है?
बच्चों के लिए, Ondansetron Oral Solution IP की खुराक और अवधि आमतौर पर उस स्थिति पर निर्भर करती है जिसके लिए इसका उपयोग किया जा रहा है और यह आमतौर पर चिकित्सा स्थितियों के साथ बदलती रहती है। इस दवा की खुराक और अवधि के बारे में आपको हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।
क्या मोशन सिकनेस (motion sickness) के लिए Ondansetron Oral Solution IP का उपयोग किया जा सकता है?
नहीं, Ondansetron Oral Solution IP मोशन सिकनेस (motion sickness) के उपचार के लिए असरदार नहीं होगा।
क्या बच्चों के लिए Ondansetron Oral Solution IP का उपयोग करना सुरक्षित है?
हाँ, बच्चों के लिए Ondansetron Oral Solution IP का उपयोग करना संभवतः सुरक्षित है लेकिन यह आपके डॉक्टर द्वारा स्पष्ट रूप से निर्धारित किया होना चाहिए।
सारांश / Summary
Ondansetron Oral Solution IP एक प्रिस्क्रिप्शन दवा है जिसका उपयोग बच्चो में मतली और उल्टी के उपचार और रोकथाम में किया जाता है।
यह आमतौर पर chemotherapy-induced nausea & vomiting, radiation-induced vomiting, पोस्टऑपरेटिव मतली और उल्टी (postoperative nausea & vomiting), और drug-induced vomiting के उपचार और रोकथाम में निर्धारित किया जाता है।
चेतावनी: Pharmababa.com में निहित जानकारी उपभोक्ताओं को शिक्षित करने के उद्देश्य से प्रस्तुत की गई है। Pharmababa.com में निहित कुछ भी चिकित्सीय निदान या उपचार के लिए अनुदेशात्मक नहीं है। Pharmababa.com में प्रस्तुत की गई सूचना को पूर्ण नहीं माना जाना चाहिए, न ही किसी विशेष व्यक्ति के लिए उपचार के पाठ्यक्रम का सुझाव देने के लिए इस पर भरोसा किया जाना चाहिए। Pharmababa.com में प्राप्त जानकारी संपूर्ण नहीं है और सभी बीमारियों, शारीरिक स्थितियों या उनके उपचार को कवर नहीं करती है।