Nobel-Plus Tablet in Hindi: उपयोग, दुष्प्रभाव, सावधानियांं

Nobel-Plus Tablet in Hindi

Compositionनिमेसुलाइड (100mg) + पेरासिटामोल (325mg)
कंपनीMankind Pharma Ltd
दवा का प्रकारएनालजेसिक, एंटीपायरेटिक
प्रिस्क्रिप्शन आवश्यक हैहाँ
उपयोगदर्द और सूजन से राहत में
दुष्प्रभावजी मिचलाना, उल्टी, दस्त
सावधानियांंशराब, गर्भावस्था, स्तनपान
Contents hide

Nobel-Plus Tablet के सामान्य उपयोग / General uses of Nobel-Plus Tablet in Hindi

Nobel-Plus Tablet दो दवाओं का एक संयोजन है। यह मुख्य रूप से rheumatoid arthritis, ऑस्टियोआर्थराइटिस और ankylosing spondylitis से संबंधित दर्द और सूजन के उपचार में उपयोग की जाती है।

यह दवा बुखार, दांत दर्द, कान में दर्द, मांसपेशियों में दर्द, गले और पीठ में दर्द से राहत दिलाने के लिए भी इस्तेमाल की जा सकती है।

नोबेल-प्लस टैबलेट की सामग्री / Ingredients of Nobel-Plus Tablet

Nimesulide: Nobel-Plus Tablet में निमेसुलाइड (100mg) शामिल होता है। यह दवाओं के एक वर्ग से संबंधित है जिसे NSAIDs (non-steroidal anti-inflammatory drugs) के रूप में जाना जाता है। यह मुख्य रूप से दर्द और सूजन के उपचार में प्रयोग किया जाता है।

पैरासिटामोल: इसमें पैरासिटामोल (325mg) होता है। यह एंटी-पायरेटिकस दवाओं के वर्ग से संबंधित है। यह एनाल्जेसिक (दर्द निवारक) और एंटीपायरेटिक (बुखार निवारक) दोनों प्रभाव दिखाता है।

Nobel-Plus Tablet कैसे काम करती है? / Mechanism of action

नोबेल-प्लस टैबलेट में निमेसुलाइड निम्नलिखित प्रकार से काम करता है:

  • कॉक्स-2 गतिविधि को अवरुद्ध करता है।
  • न्यूट्रोफिल द्वारा सुपरऑक्साइड के उत्पादन को रोकता है।
  • PAF (platelet-activating factor) का अवरोध करता है।
  • हिस्टामाइन का निषेध करता है।
  • मेटालोप्रोटीनस गतिविधि का निषेध करता है।

इसके परिणामस्वरूप यह दर्द, बुखार, और सूजन के लक्षणों से राहत देने में सहायता करता है।

Nobel-Plus Tablet में paracetamol शरीर में कई रासायनिक दूतों (chemical messengers) को अवरुद्ध करके काम करता है जो दर्द और बुखार का कारण बनते है।

नोबेल-प्लस टैबलेट कब निर्धारित की जाती है? / When Nobel-Plus Tablet is prescribed?

नोबेल-प्लस टैबलेट का उपयोग आमतौर पर दर्द, सूजन, और बुखार से राहत के लिए किया जाता है। इसे बहुत सी स्थितियों के उपचार में निर्धारित किया जा सकता है जैसे:

  • ऑस्टियोआर्थराइटिस (osteoarthritis)
  • Rheumatoid arthritis
  • एंकिलॉजिंग स्पॉन्डिलाइटिस (ankylosing spondylitis)
  • मांसपेशियों में दर्द
  • सरदर्द
  • दांत दर्द
  • पीठ दर्द
  • कान और गले में दर्द

नोबेल-प्लस टैबलेट के दुष्प्रभाव / Side effects of Nobel-Plus Tablet in Hindi

कुछ मामलों में, नोबेल-प्लस टैबलेट कुछ दुष्प्रभाव दिखा सकती है जैसे:

  • जी मिचलाना
  • उल्टी
  • दस्त
  • जिगर एंजाइमों में वृद्धि
  • पेट में अल्सर

सावधानियांं / Precautions

शराब: आपको इस दवा के साथ शराब के सेवन से बचना चाहिए।

गर्भावस्था: गर्भवती महिलाओं को नोबेल-प्लस टैबलेट के सेवन से बचना चाहिए।

जिगर या गुर्दे की बीमारी: जिगर या गुर्दे की बीमारी वाले मरीजों में सावधानी के साथ इस दवा का इस्तेमाल किया जाना चाहिए।

स्तनपान: स्तनपान कराने वाली महिलाओं को इस दवा के सेवन से बचना चाहिए।

अतिसंवेदनशीलता: यदि आप नोबेल-प्लस टैबलेट के किसी भी अवयव (निमेसुलाइड और पैरासिटामोल) के प्रति अतिसंवेदनशील (एलर्जिक) हैं तो आपको इस दवा के उपयोग से बचना चाहिए।

Nobel-Plus Tablet का उपयोग कैसे करें? / How to use Nobel-Plus Tablet?

अपने डॉक्टर से सलाह के अनुसार नोबेल-प्लस टैबलेट की खुराक लें।

बेहतर अवशोषण (absorption) के लिए भोजन करने के बाद आपको Nobel-Plus Tablet को लेना चाहिए।

इस दवा को चबाएं, कुचलें, या तोड़ें नहीं। इसे पूरी तरह से निगल लें।

नोबेल-प्लस टैबलेट का संग्रहण / Storage

नोबेल-प्लस टैबलेट को कमरे के तापमान पर स्टोर करें।

इस दवा को सीधी धूप से दूर रखें।

इस दवा को बच्चों और पालतू जानवरों से दूर रखें।

अपने डॉक्टर को बताएं अगर: / Tell your doctor if:

  • आपको निमेसुलाइड और पैरासिटामोल से एलर्जी है।
  • आपको लीवर या किडनी की कोई बीमारी है।
  • आप गर्भवती या स्तनपान कराने वाली महिला हैं।
  • आप कुछ अन्य दवा ले रहे हैं जिसमें पेरासिटामोल है। बहुत अधिक पेरासिटामोल लेने से लीवर को नुकसान हो सकता है।

नोबेल-प्लस टैबलेट के विकल्प / Substitutes of Nobel-Plus Tablet

Nicip Plus TabletCipla Ltd
Dolamide TabletSun Pharmaceutical Industries Ltd
Sumo TabletAlkem Laboratories Ltd
Neopar Plus TabletLeeford Healthcare Ltd
Novogesic P TabletGlenmark Pharmaceuticals Ltd

कुछ सामान्य प्रश्न

नोबेल-प्लस टैबलेट के क्या उपयोग हैं?

नोबेल-प्लस टैबलेट दो दवाओं का एक संयोजन है। इसका उपयोग बुखार, दांत दर्द, कान में दर्द, मांसपेशियों में दर्द, गले और पीठ में दर्द से राहत दिलाने के लिए किया जा सकता है।

क्या मैं सर्दी के लक्षणों के लिए नोबेल-प्लस टैबलेट का उपयोग कर सकता हूं?

नहीं, नोबेल-प्लस टैबलेट सर्दी के लक्षणों का इलाज करने में मदद नहीं करेगी। यह केवल आपको दर्द और सूजन से राहत दिला सकती है।

वयस्कों के लिए नोबेल-प्लस टैबलेट की खुराक और अवधि क्या है?

वयस्कों के लिए, नोबेल-प्लस टैबलेट आमतौर पर दिन में 1-3 बार निर्धारित की जा सकती है। लेकिन इस दवा की खुराक और अवधि सभी के लिए समान नहीं है और कई कारकों पर निर्भर करती है। इस दवा की खुराक और अवधि के बारे में आपको हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।

क्या नोबेल-प्लस टैबलेट को बुखार के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है?

हां, नोबेल-प्लस टैबलेट का उपयोग बुखार के उपचार में किया जा सकता है। इस दवा में मौजूद पैरासिटामोल शरीर के तापमान को कम करने में मदद करता है।

नोबेल-प्लस टैबलेट का क्या संयोजन है?

प्रत्येक नोबेल-प्लस टैबलेट में Nimesulide (100mg) और Paracetamol (325mg) होता हैं।

सारांश / Summary

Nobel-Plus Tablet दो दवाओं यानि निमेसुलाइड और पेरासिटामोल का संयोजन है। यह दवा आमतौर पर दर्द, सूजन और बुखार के उपचार में उपयोग की जाती है।

गर्भावस्था में और स्तनपान के दौरान नोबेल-प्लस टैबलेट का उपयोग करने की सलाह नहीं दी जाती है।

नोबेल-प्लस टैबलेट का उपयोग किसी भी जिगर या गुर्दे की बीमारी वाले रोगियों में सावधानी के साथ किया जाना चाहिए।

चेतावनी: Pharmababa.com में निहित जानकारी उपभोक्ताओं को शिक्षित करने के उद्देश्य से प्रस्तुत की गई है। Pharmababa.com में निहित कुछ भी चिकित्सीय निदान या उपचार के लिए अनुदेशात्मक नहीं है। Pharmababa.com में प्रस्तुत की गई सूचना को पूर्ण नहीं माना जाना चाहिए, न ही किसी विशेष व्यक्ति के लिए उपचार के पाठ्यक्रम का सुझाव देने के लिए इस पर भरोसा किया जाना चाहिए। Pharmababa.com में प्राप्त जानकारी संपूर्ण नहीं है और सभी बीमारियों, शारीरिक स्थितियों या उनके उपचार को कवर नहीं करती है।

Sahil Nasa (B. Pharma)
Sahil Nasa (B. Pharma)

साहिल पेशे से फार्मासिस्ट है। इन्हें किताबें पढ़ना और ब्लॉग लिखना पसंद है।