Loratadine Tablet use in Hindi
दवा का प्रकार | एंटीहिस्टामाइन |
प्रिस्क्रिप्शन आवश्यक है | हाँ |
उपयोग | एलर्जिक प्रतिक्रियाओं के उपचार में |
दुष्प्रभाव | नींद आना, सिरदर्द, पेट दर्द |
सावधानियांं | शराब, किडनी की बीमारी |
लोराटाडाइन टैबलेट के सामान्य उपयोग / Loratadine 10mg Tablet uses in Hindi
Loratadine Tablet एक प्रिस्क्रिप्शन दवा है। इसका उपयोग आमतौर पर सर्दी जुकाम के लक्षणों जैसे छींक आना, बहती नाक, आँखों में जलन आदि के उपचार में किया जाता है।
इसका उपयोग खुजली और त्वचा की एलर्जिक प्रतिक्रियाओं के उपचार में भी किया जाता है।
यह दवा हे फीवर (hay fever), कंजक्टिवाइटिस (conjunctivitis), एक्जिमा (eczema), और hives (urticaria) जैसी स्थितियों से संबंधित लक्षणों के उपचार में भी निर्धारित की जा सकती है।
Loratadine क्या है? / What is Loratadine?
Loratadine दवाओं के एक वर्ग से संबंधित है जिसे एंटीहिस्टामिन्स के रूप में जाना जाता है। Loratadine का उपयोग आमतौर पर एलर्जी की स्थिति के उपचार में किया जाता है।
लोराटाडाइन टैबलेट कब निर्धारित की जाती है? / When Loratadine Tablet is prescribed?
सर्दी जुकाम: Loratadine Tablet का उपयोग सर्दी जुकाम के लक्षणों जैसे छींक आना, बहती नाक, आँखों में जलन आदि के उपचार में किया जा सकता है।
एलर्जिक राइनाइटिस: यह आमतौर पर allergens (बाहरी हानिकारक पदार्थ) के कारण होता है जो अक्सर खाने या साँस के द्वारा शरीर में प्रवेश करते है। एलर्जी की प्रतिक्रिया के लिए allergens जिम्मेदार होते हैं और इसके कारण खुजली, छींक आना, त्वचा पर जलन और आंखों में जलन जैसे लक्षण पैदा हो सकते हैं। Loratadine Tablet को एलर्जिक राइनाइटिस के उपचार में निर्धारित किया जा सकता है।
कंजक्टिवाइटिस: यह एक ऐसी स्थिति है जब आंख का सफेद हिस्सा गुलाबी या लाल हो जाता है। यह कुछ एलर्जी के कारण हो सकता है। Loratadine Tablet का उपयोग conjunctivitis के उपचार में किया जा सकता है।
एक्जिमा: यह एक स्थिति है जब त्वचा के किसी हिस्से पर खुजली और जलन जैसी प्रतिक्रिया होती है। एक्जिमा (eczema) एलर्जी के कारण हो सकता है। Loratadine Tablet एक्जिमा के उपचार में निर्धारित की जा सकती है।
लोराटाडाइन टैबलेट के दुष्प्रभाव / Side effects of Loratadine Tablet in Hindi
Loratadine Tablet कुछ दुष्प्रभाव पैदा कर सकती है जैसे:
- नींद आना
- पेट दर्द
- सरदर्द
- थकान
- मुँह सुखना (dry mouth)
सावधानियांं / Precautions
शराब: आपको शराब के उपयोग के साथ Loratadine Tablet लेने से बचना चाहिए।
अतिसंवेदनशीलता: यदि आप loratadine के प्रति अतिसंवेदनशील (एलर्जिक) है, तो आपको इस दवा को लेने से बचना चाहिए।
लीवर या किडनी रोग: इस दवा का उपयोग किसी भी जिगर या गुर्दे की बीमारी के रोगियों में सावधानी के साथ किया जाना चाहिए।
लोराटाडाइन टैबलेट का उपयोग कैसे करें? / How to use Loratadine Tablet in Hindi?
अपने डॉक्टर की सलाह के अनुसार Loratadine Tablet की खुराक लें।
आप यह दवा खाली पेट या खाना खा कर कैसे भी ले सकते है।
इस टैबलेट को चबाएं, कुचलें या तोड़ें नहीं। इसे पूरी तरह से निगल लें।
Loratadine Tablet का संग्रहण / Storage
कमरे के तापमान पर Loratadine Tablet को स्टोर करें।
इसे सीधी धूप (direct sunlight) से दूर रखें।
इसे बच्चों और पालतू जानवरों से दूर रखें।
Loratadine Tablet कैसे काम करती है? / Mechanism of action
Loratadine एक रासायनिक संदेशवाहक (chemical messenger) “हिस्टामाइन” की कार्रवाई को अवरुद्ध करके काम करता है। हिस्टामाइन शरीर में एलर्जिक प्रतिक्रियाओं के लिए जिम्मेदार होता है। इस प्रकार हिस्टामाइन की कार्रवाई को अवरुद्ध करने से एलर्जिक राइनाइटिस के लक्षणों से राहत मिलती है।
अपने डॉक्टर को बताएं अगर:
- आपको लीवर या किडनी की कोई समस्या है।
- आपको loratadine से एलर्जी है।
- आप कोई अन्य दवा ले रहे हैं।
भारत में लोराटाडाइन टैबलेट के ब्रांड / Brands of Loratadine Tablet in India
Loratin 10mg Tablet | Cipla Ltd |
Alastin 10mg Tablet | Leeford Healthcare Ltd |
Lorinol 10 Tablet | Micro Labs Ltd |
Lormeg Tablet | Alembic Pharmaceuticals Ltd |
Lortadin Tablet | Alkem Laboratories Ltd |
Alaspan Tablet | Bayer Pharmaceuticals Pvt Ltd |
कुछ सामान्य प्रश्न
Loratadine Tablet किस काम आती है?
वयस्कों के लिए Loratadine Tablet की खुराक और अवधि क्या है?
क्या स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए Loratadine Tablet का उपयोग करना सुरक्षित है?
क्या Loratadine Tablet के उपयोग से नींद आ सकती है?
क्या मैं सामान्य सर्दी के लक्षणों के लिए Loratadine Tablet का प्रयोग कर सकता हूं?
सारांश / Summary
Loratadine Tablet एक एंटी-एलर्जिक दवा है। यह आमतौर पर सर्दी जुकाम के लक्षणों जैसे कि छींक आना, बहती नाक, आँखों में जलन के उपचार में प्रयोग की जाती है।
यह दवा हे फीवर (hay fever), एक्जिमा, urticaria, और conjunctivitis जैसी स्थितियों से संबंधित लक्षणों के इलाज में भी निर्धारित की जा सकती है।
किसी भी जिगर या गुर्दे की बीमारी के रोगियों में Loratadine Tablet का प्रयोग सावधानी के साथ किया जाना चाहिए।
चेतावनी: Pharmababa.com में निहित जानकारी उपभोक्ताओं को शिक्षित करने के उद्देश्य से प्रस्तुत की गई है। Pharmababa.com में निहित कुछ भी चिकित्सीय निदान या उपचार के लिए अनुदेशात्मक नहीं है। Pharmababa.com में प्रस्तुत की गई सूचना को पूर्ण नहीं माना जाना चाहिए, न ही किसी विशेष व्यक्ति के लिए उपचार के पाठ्यक्रम का सुझाव देने के लिए इस पर भरोसा किया जाना चाहिए। Pharmababa.com में प्राप्त जानकारी संपूर्ण नहीं है और सभी बीमारियों, शारीरिक स्थितियों या उनके उपचार को कवर नहीं करती है।