Etorica 90 Tablet in Hindi
Composition | Etoricoxib (90mg) |
कंपनी | Micro Labs Ltd |
दवा का प्रकार | एनाल्जेसिक, एंटी इंफ्लेमेटरी |
प्रिस्क्रिप्शन आवश्यक है | हाँ |
उपयोग | दर्द से राहत में |
दुष्प्रभाव | चक्कर आना, सिरदर्द, अपच |
सावधानियांं | गर्भावस्था, स्तनपान, शराब |
Etorica 90 Tablet के सामान्य उपयोग / General uses of Etorica 90 Tablet in Hindi
Etorica 90 Tablet एक प्रिस्क्रिप्शन दवा है। यह आमतौर पर गठिया (arthritis), ऑस्टियोआर्थराइटिस और गाउट (gout) से जुड़े दर्द और सूजन के इलाज में प्रयोग की जाती है।
इस दवा को डेंटल सर्जरी के बाद के दर्द के अल्पकालिक उपचार (short-term treatment) के लिए भी निर्धारित किया जा सकता है।
Etorica 90 Tablet की सामग्री / Ingredients
Etoricoxib: Etorica 90 Tablet में Etoricoxib (90mg) शामिल होता है। यह दवाओं के एक वर्ग से सम्बंधित है जिसे NSAIDs (नॉन-स्टेरायडल एंटी-इंफ्लेमेटरी ड्रग्स) के रूप में जाना जाता है। इसका उपयोग दर्द और सूजन के उपचार में किया जाता है।
Etorica 90 Tablet कैसे काम करती है / Mechanism of action
इस दवा में Etoricoxib एक selective COX-2 inhibitor है। यह COX-2 (cyclooxygenase-2) एंजाइम की गतिविधि को अवरुद्ध करके काम करता है। COX-2 गतिविधि को अवरुद्ध करने से एराकिडोनिक एसिड से प्रोस्टाग्लैंडिंस के संश्लेषण को रोकने में मदद मिलती है। प्रोस्टाग्लैंडिंस आमतौर पर शरीर में दर्द और सूजन के लिए जिम्मेदार होते हैं। प्रोस्टाग्लैंडिंस के संश्लेषण को अवरुद्ध करने से दर्द और सूजन को कम करने में मदद मिलती है।
Etorica 90 Tablet कब निर्धारित की जाती है? / When Etorica 90 Tablet is prescribed?
Etorica 90 Tablet निम्नलिखित स्तिथियो में दर्द और सूजन से राहत के लिए निर्धारित की जाती है:
- रूमेटाइड गठिया (rheumatoid arthritis)
- ऑस्टियोआर्थराइटिस (osteoarthritis)
- सोरिएटिक गठिया (psoriatic arthritis)
- एक्यूट गाउटी दर्द (acute gouty pain)
- Dysmenorrhea (पीरियड्स से सम्बंधित दर्द)
- डेंटल सर्जरी के बाद का दर्द
Etorica 90 Tablet के दुष्प्रभाव / Side effects of Etorica 90 Tablet in Hindi
Etorica 90 Tablet कुछ दुष्प्रभाव पैदा कर सकती है जैसे:
- दस्त
- पेट दर्द
- जी मिचलाना
- सरदर्द
- चक्कर आना
- खट्टी डकार
सावधानियांं / Precautions
गर्भावस्था: Etorica 90 Tablet का इस्तेमाल गर्भावस्था में किया जाना सुरक्षित नहीं है।
स्तनपान: स्तनपान के दौरान इस दवा का उपयोग करना सुरक्षित नहीं है।
शराब: आपको शराब के उपयोग के साथ Etorica 90 Tablet को लेने से बचना चाहिए।
लीवर या किडनी रोग: इस दवा का उपयोग किसी भी जिगर या गुर्दे की बीमारी के रोगियों में सावधानी के साथ किया जाना चाहिए।
अतिसंवेदनशीलता: यदि आप Etoricoxib के प्रति अतिसंवेदनशील (एलर्जिक) है तो आपको इस दवा को लेने से बचना चाहिए।
Etorica 90 Tablet का उपयोग कैसे करें? / How to use Etorica 90 Tablet in Hindi?
अपने चिकित्सक से सलाह के अनुसार Etorica 90 Tablet की खुराक लें।
आप इस दवा को भोजन के साथ या बिना भोजन किये भी ले सकते हैं।
टैबलेट को चबाएं, कुचलें या तोड़ें नहीं। इसे पूरी तरह से निगल लें।
Etorica 90 Tablet का संग्रहण / Storage
कमरे के तापमान पर Etorica 90 Tablet को स्टोर करें।
इस दवा को सीधी धूप से दूर रखें।
इस दवा को बच्चों और पालतू जानवरों से दूर रखें।
अपने डॉक्टर को बताएं अगर: / Tell your doctor if:
- आपको लिवर या किडनी की कोई बीमारी है।
- आप एक गर्भवती या स्तनपान करने वाली महिला हैं।
- आप कोई अन्य दर्द निवारक दवा ले रहे हैं।
- आपको Etoricoxib से एलर्जी है।
Etorica 90 Tablet के विकल्प / Substitutes of Etorica 90 Tablet
Etoshine 90 Tablet | Sun Pharmaceutical Industries Ltd |
Retoz 90 Tablet | Dr Reddy’s Laboratories Ltd |
Etody 90 Tablet | Abbott |
Nucoxia 90 Tablet | Zydus Cadila |
Etoxib 90 Tablet | Torrent Pharmaceuticals Ltd |
कुछ सामान्य प्रश्न
Etorica 90 Tablet एक दर्द निवारक दवा है। यह आमतौर पर गठिया (arthritis), ऑस्टियोआर्थराइटिस और गाउट (gout) से जुड़े दर्द और सूजन के इलाज में प्रयोग की जाती है।
नहीं, गर्भावस्था में Etorica 90 Tablet का उपयोग करना सुरक्षित नहीं है।
वयस्कों के लिए, Etorica 90 Tablet आम तौर पर दिन में एक बार एक टैबलेट निर्धारित की जाती है। लेकिन इस दवा की खुराक और अवधि सभी के लिए समान नहीं हैं। आपको हमेशा इस दवा की खुराक और अवधि के बारे में अपने डॉक्टर से परामर्श करना चाहिए।
जी हाँ, आपका चिकित्सक आपको जोड़ों के दर्द से राहत के लिए Etorica 90 Tablet निर्धारित कर सकता है।
सारांश / Summary
Etorica 90 Tablet एक प्रिस्क्रिप्शन दवा है जिसमें सक्रिय तत्व (active ingredient) के रूप में Etoricoxib होता है। इसका उपयोग आमतौर पर गठिया (arthritis), ऑस्टियोआर्थराइटिस और गाउट (gout) से सम्बंधित दर्द और सूजन के इलाज में किया जाता है।
गर्भावस्था और स्तनपान में इस दवा का उपयोग नहीं किया जाना चाहिए।
किसी भी लीवर या किडनी की बीमारी के रोगियों में Etorica 90 Tablet का उपयोग सावधानी के साथ किया जाना चाहिए।
चेतावनी: Pharmababa.com में निहित जानकारी उपभोक्ताओं को शिक्षित करने के उद्देश्य से प्रस्तुत की गई है। Pharmababa.com में निहित कुछ भी चिकित्सीय निदान या उपचार के लिए अनुदेशात्मक नहीं है। Pharmababa.com में प्रस्तुत की गई सूचना को पूर्ण नहीं माना जाना चाहिए, न ही किसी विशेष व्यक्ति के लिए उपचार के पाठ्यक्रम का सुझाव देने के लिए इस पर भरोसा किया जाना चाहिए। Pharmababa.com में प्राप्त जानकारी संपूर्ण नहीं है और सभी बीमारियों, शारीरिक स्थितियों या उनके उपचार को कवर नहीं करती है।