Dizitac Tablet Uses in Hindi
संरचना (composition) | सिनारिज़िन (20mg) + डाईमेनहाईड्रिनेट (40mg) |
कंपनी | Sun Pharmaceutical Industries Ltd |
दवा का प्रकार | एंटीहिस्टामाइन |
प्रिस्क्रिप्शन आवश्यक है | हाँ |
उपयोग | मोशन सिकनेस, चक्कर आना, मतली, उल्टी |
दुष्प्रभाव | नींद आना, सिर दर्द, पेट दर्द, |
सावधानियां | गर्भावस्था, स्तनपान, शराब |
Dizitac Tablet के सामान्य उपयोग / General uses of Dizitac Tablet in Hindi
डिज़िटैक टैबलेट दो दवाओं से मिलकर बनी है। इसका उपयोग विभिन्न स्थितियों जैसे वर्टिगो (चक्कर आना), मोशन सिकनेस (यात्रा करने के दौरान बीमार महसूस करना), मतली और उल्टी आदि के इलाज के लिए किया जाता है।
Dizitac Tablet की सामग्री / Ingredients of Dizitac Tablet
Cinnarizine: Dizitac Tablet में सिनारिज़िन (20mg) होता है। सिनारिज़िन एंटीहिस्टामाइन नामक दवाओं की श्रेणी से सम्बंधित है। यह एंटी मस्कैरेनिक, एंटीहिस्टामाइन और एंटीमेटिक (antiemetic) गतिविधि दिखाता है।
Dimenhydrinate: इसमें डाईमेनहाईड्रिनेट (40mg) होता है। यह भी एंटीहिस्टामाइन के रूप में जानी जाने वाली दवाओं के वर्ग से संबंधित है। यह मुख्य रूप से वर्टिगो और मोशन सिकनेस के इलाज के लिए उपयोग किया जाता है।
डिज़िटैक टैबलेट कब निर्धारित की जाती है? / Detailed Uses of Dizitac Tablet in Hindi
Dizitac Tablet को निम्नलिखित स्थितियों के उपचार में निर्धारित किया जा सकता है जैसे:
Vertigo (चक्कर आना): वर्टिगो एक ऐसी स्थिति है जब आपको लगता है कि आपके आस-पास सब कुछ घूम रहा है लेकिन वास्तव में ऐसा नहीं होता है। यह मुख्य रूप से आंतरिक कान (inner ear) की कुछ समस्याओं के कारण होता है। Dizitac Tablet वर्टिगो के इलाज में मदद कर सकती है।
Motion Sickness: मोशन सिकनेस का मतलब की आप यात्रा करने के दौरान बीमार महसूस करते हैं और आपको चक्कर आना, मतली और उल्टी होने जैसा महसूस हो सकता है। डिज़िटैक टैबलेट यात्रा के दौरान होने वाले इस तरह के लक्षणों को दूर करने में मदद कर सकती है।
डिज़िटैक टैबलेट का उपयोग कैसे करें? / How to use Dizitac Tablet in Hindi?
आपको अपने डॉक्टर से सलाह के अनुसार डिज़िटैक टैबलेट की खुराक लेनी चाहिए।
बेहतर अवशोषण (absorption) और दुष्प्रभाव होने की संभावना को कम करने के लिए आपको इस दवा को हमेशा भोजन करने के बाद लेना चाहिए।
टैबलेट को चबाएं, कुचलें या तोड़ें नहीं। इसे पूरी तरह से निगल लें।
डिज़िटैक टैबलेट के साइड इफेक्ट्स / Side effects of Dizitac Tablet in Hindi
Dizitac Tablet के कारण कुछ साइड इफेक्ट्स हो सकते है जैसे:
- नींद आना
- सिर दर्द
- मुंह में सूखापन
- पेट दर्द
- पेशाब करने में कठिनाई
सावधानियां / Precautions
गर्भावस्था और स्तनपान: यदि आप गर्भवती हैं या स्तनपान कराने वाली महिला हैं तो आपको Dizitac Tablet को लेने से बचना चाहिए।
शराब: इस दवा का उपयोग करते समय आपको शराब के सेवन से बचना चाहिए।
अतिसंवेदनशीलता: यदि आपको कभी भी सिनारिज़िन या डाईमेनहाईड्रिनेट के प्रति अतिसंवेदनशीलता (एलर्जी) महसूस हुई है, तो आपको इस दवा का उपयोग करने से बचना चाहिए।
पार्किंसंस रोग: यदि आप (Parkinson’s Disease) पार्किंसंस रोग (ऐसी स्थिति जो संतुलन और तालमेल को प्रभावित करती है) से पीड़ित हैं तो आपको इस दवा का उपयोग करने से बचना चाहिए।
ग्लूकोमा: ग्लूकोमा के रोगियों में यह दवा सावधानी से दी जानी चाहिए क्योंकि यह आंखों में इंट्राओक्युलर प्रेशर बढ़ा सकती है।
प्रोस्टेट एनलार्जमेंट: डिज़िटैक टैबलेट का उपयोग प्रोस्टेट एनलार्जमेंट वाले रोगियों में सावधानी के साथ किया जाना चाहिए क्योंकि यह मूत्र प्रतिधारण (urinary retention) का कारण बन सकती है।
Dizitac Tablet का संग्रहण / Storage of Dizitac Tablet
कमरे के तापमान पर डिज़िटैक टैबलेट को स्टोर करें।
इसे सीधी धूप (direct sunlight) से दूर रखें।
इस दवा को पालतू जानवरों और बच्चों से दूर रखें।
अपने डॉक्टर को बताएं अगर:
- आप एक गर्भवती या स्तनपान कराने वाली मां हैं।
- आप पार्किंसंस रोग से पीड़ित हैं।
- आप ग्लूकोमा से पीड़ित हैं।
- आप कोई अन्य प्रिस्क्रिप्शन या बिना प्रिस्क्रिप्शन वाली दवाएं ले रहे हैं।
डिज़िटैक टैबलेट कैसे काम करती है? / Mode of action
डिज़िटैक टैबलेट में सिनारिज़िन वासोडिलेशन करके आंतरिक कान के रक्त प्रवाह में सुधार करता है। यह शरीर में विभिन्न चैनलों और संदेशवाहकों को भी रोकता है जो मतली, उल्टी और चक्कर का कारण बनते है।
इस दवा में डाईमेनहाईड्रिनेट एंटी-मस्कैरिनिक और एंटीहिस्टामाइन क्रिया दिखाता है जिसके कारण यह वर्टिगो और मोशन सिकनेस को रोकने में मदद करता है।
डिज़िटैक टैबलेट के विकल्प / Substitutes of Dizitac Tablet
Spinfree Tablet | Intas Pharmaceuticals Ltd |
Stugeron Plus Tablet | Janssen Pharmaceuticals |
Gemvert Tablet | Dr Reddy’s Laboratories Ltd |
Vertizac Tablet | Ajanta Pharma Ltd |
Cinez-D Tablet | Emcure Pharmaceuticals Ltd |
Cinzan Plus Tablet | FDC Ltd |
Vomivert Tablet | Mankind Pharma Ltd |
Vertigon D Tablet | Geno Pharmaceuticals Ltd |
कुछ सामान्य प्रश्न
Dizitac Tablet किस काम आती है? (what are the uses of Dizitac Tablet in Hindi?)
Dizitac Tablet दो दवाओं से मिलकर बनी है जो वर्टिगो (चक्कर आना), मोशन सिकनेस, जी मिचलाना और उल्टी जैसे लक्षणों का इलाज करने में मदद करती है।
क्या मैं गर्भावस्था के दौरान Dizitac Tablet ले सकती हूँ?
नहीं, गर्भावस्था के दौरान Dizitac Tablet को लेने की सलाह नहीं दी जाती है।
क्या मैं मोशन सिकनेस के लिए Dizitac Tablet का उपयोग कर सकता हूँ?
हाँ, Dizitac Tablet का उपयोग सफ़र संबंधी अस्वस्थता से जुड़े लक्षणों जैसे कि चक्कर आना, जी मिचलाना और उल्टी आदि के लिए किया जा सकता है।
Dizitac Tablet का क्या संयोजन है?
प्रत्येक Dizitac Tablet में सिनारिज़िन (20mg) + डाईमेनहाईड्रिनेट (40mg) होता है।
सारांश / Summary
Dizitac Tablet एक प्रिस्क्रिप्शन दवा है जिसमें सक्रिय तत्व (active ingredients) के रूप में सिनारिज़िन और डाईमेनहाईड्रिनेट शामिल होते है।
इसका उपयोग विभिन्न स्थितियों जैसे चक्कर आना, मोशन सिकनेस, मतली और उल्टी के उपचार के लिए किया जाता है।
बेहतर अवशोषण और दुष्प्रभाव होने की संभावना को कम करने के लिए आपको डिज़िटैक टैबलेट को भोजन करने के बाद लेना चाहिए।
आपको यह दवा नहीं लेनी चाहिए अगर:
- आप गर्भवती या स्तनपान कराने वाली महिला हैं।
- आप पार्किंसंस रोग या मिर्गी से पीड़ित हैं।
- आप सिनारिज़िन या डाईमेनहाईड्रिनेट से एलर्जिक हैं।
- आप सीएनएस डिप्रेसेंट्स दवाओं का उपयोग कर रहे हैं।
- आपको ग्लूकोमा है।
- आप प्रोस्टेट एनलार्जमेंट से पीड़ित है।
चेतावनी: Pharmababa.com में निहित जानकारी उपभोक्ताओं को शिक्षित करने के उद्देश्य से प्रस्तुत की गई है। Pharmababa.com में निहित कुछ भी चिकित्सीय निदान या उपचार के लिए अनुदेशात्मक नहीं है। Pharmababa.com में प्रस्तुत की गई सूचना को पूर्ण नहीं माना जाना चाहिए, न ही किसी विशेष व्यक्ति के लिए उपचार के पाठ्यक्रम का सुझाव देने के लिए इस पर भरोसा किया जाना चाहिए। Pharmababa.com में प्राप्त जानकारी संपूर्ण नहीं है और सभी बीमारियों, शारीरिक स्थितियों या उनके उपचार को कवर नहीं करती है।