Cremalax Syrup in Hindi: उपयोग, दुष्प्रभाव, सावधानियांं

Cremalax Syrup in Hindi

CompositionSodium Picosulfate (5mg/5ml)
कंपनीAbbott
दवा का प्रकारLaxative
प्रिस्क्रिप्शन आवश्यक हैहाँ
उपयोगकब्ज के उपचार में
दुष्प्रभावपेट दर्द, दस्त
सावधानियांंअतिसंवेदनशीलता, शराब

Cremalax Syrup के सामान्य उपयोग / General uses of Cremalax Syrup in Hindi

क्रेमालैक्स सिरप आमतौर पर कब्ज के इलाज के लिए प्रयोग किया जाता है। यह आंत की गति को बढ़ाता है और मल को बाहर निकालने में मदद करता है।

Cremalax Syrup की सामग्री / Ingredients

Sodium Picosulfate: Cremalax Syrup में sodium picosulfate (5mg/5ml) होता है। यह stimulant laxative के रूप में जानी जाने वाली दवाओं के वर्ग से संबंधित है। इसका उपयोग कब्ज के इलाज के लिए किया जाता है।

क्रेमालैक्स सिरप कैसे काम करता है? / Mechanism of action of Cremalax Syrup

क्रेमालैक्स सिरप में sodium picosulfate पेरिस्टलसिस (आंतों की गति) को उत्तेजित करके काम करता है और मल को आगे धकेलने में सहायता करता है। जिसके परिणामस्वरूप पेट साफ़ हो जाता है और कब्ज़ से राहत मिलती है।

Cremalax Syrup कब निर्धारित किया जाता है? / When Cremalax Syrup is prescribed?

यह आमतौर पर कब्ज के इलाज में निर्धारित किया जाता है।

Cremalax Syrup के दुष्प्रभाव / Side effects of Cremalax Syrup

इसके कुछ दुष्प्रभाव हो सकते हैं जैसे:

  • दस्त
  • पेट दर्द
  • जी मिचलाना
  • उल्टी

सावधानियांं / Precautions

शराब: इस दवा के साथ शराब का उपयोग करने की सलाह नहीं दी जाती है।

अतिसंवेदनशीलता: यदि आप क्रेमालैक्स सिरप की किसी भी सामग्री के प्रति अतिसंवेदनशील (एलर्जिक) हैं तो आपको इस दवा का उपयोग करने से बचना चाहिए।

गर्भावस्था: गर्भावस्था में क्रेमालैक्स सिरप का इस्तेमाल सावधानी के साथ किया जाना चाहिए।

क्रेमालैक्स सिरप का उपयोग कैसे करें? / How to use Cremalax Syrup?

आपको हमेशा डॉक्टर द्वारा बताई गई क्रेमालैक्स सिरप की खुराक लेनी चाहिए।

आप इस दवा को भोजन के साथ या खाली पेट भी ले सकते हैं।

सटीक मात्रा के लिए एक चम्मच या मापने वाले कप का उपयोग करने का प्रयास करें।

इस्तेमाल से पहले इसे अच्छी तरह हिलायें।

Cremalax Syrup का संग्रहण / Storage

क्रेमालैक्स सिरप को कमरे के तापमान पर स्टोर करें।

इस दवा को सीधी धूप से दूर रखें।

क्रेमालैक्स सिरप को फ्रिज में ना रखे।

इस दवा को बच्चों और पालतू जानवरों से दूर रखें।

क्रेमालैक्स सिरप के विकल्प / Substitutes of Cremalax Syrup

Piclin SyrupMenarini India Pvt Ltd
Pixit SyrupEndocard India Pvt Ltd
Laxoclear SyrupLeeford Healthcare Ltd
Oslax SyrupObsurge Biotech Ltd

कुछ सामान्य प्रश्न

क्रेमालैक्स सिरप के क्या प्रयोग हैं?

क्रेमालैक्स सिरप एक stimulant laxative है। यह आमतौर पर कब्ज के इलाज में प्रयोग किया जाता है।

क्या मैं गर्भावस्था में क्रेमालैक्स सिरप का उपयोग कर सकती हूं?

आपको गर्भव्यस्था में क्रेमालैक्स सिरप का इस्तेमाल केवल तभी करना चाहिए जब यह आपके डॉक्टर द्वारा स्पष्ट रूप से निर्धारित किया गया हो।

वयस्कों के लिए क्रेमालैक्स सिरप की खुराक और अवधि क्या है?

वयस्कों के लिए, क्रेमालैक्स सिरप को दिन में एक बार 5-15ml रात को सोते समय लेने की सलाह दी जा सकती है। लेकिन इस दवा की खुराक और अवधि सभी के लिए समान नहीं है और कई कारकों पर निर्भर करती है। क्रेमालैक्स सिरप की खुराक और अवधि के बारे में आपको हमेशा अपने डॉक्टर से परामर्श करना चाहिए।

सारांश / Summary

Cremalax Syrup में सक्रिय अव्यव (active ingredient) के रूप में sodium picosulfate होता है। यह दवा आमतौर पर कब्ज के इलाज में प्रयोग की जाती है।

इस दवा का इस्तेमाल गर्भावस्था में सावधानी के साथ किया जाना चाहिए।

चेतावनी: Pharmababa.com में निहित जानकारी उपभोक्ताओं को शिक्षित करने के उद्देश्य से प्रस्तुत की गई है। Pharmababa.com में निहित कुछ भी चिकित्सीय निदान या उपचार के लिए अनुदेशात्मक नहीं है। Pharmababa.com में प्रस्तुत की गई सूचना को पूर्ण नहीं माना जाना चाहिए, न ही किसी विशेष व्यक्ति के लिए उपचार के पाठ्यक्रम का सुझाव देने के लिए इस पर भरोसा किया जाना चाहिए। Pharmababa.com में प्राप्त जानकारी संपूर्ण नहीं है और सभी बीमारियों, शारीरिक स्थितियों या उनके उपचार को कवर नहीं करती है।

Sahil Nasa (B. Pharma)
Sahil Nasa (B. Pharma)

साहिल पेशे से फार्मासिस्ट है। इन्हें किताबें पढ़ना और ब्लॉग लिखना पसंद है।