Cholecalciferol Granules in Hindi
दवा का प्रकार | विटामिन पूरक (vitamin supplement) |
प्रिस्क्रिप्शन आवश्यक है | नहीं |
उपयोग | विटामिन डी की कमी, हड्डी विकार (bone disorders) |
दुष्प्रभाव | मतली, उल्टी, Hypercalcemia |
सावधानियांं | अतिसंवेदनशीलता, जिगर या गुर्दे की बीमारी |
कोलेकैल्सिफेरॉल ग्रेन्यूल्स के सामान्य उपयोग / General uses of Cholecalciferol Granules in Hindi
कोलेकैल्सिफेरॉल ग्रेन्यूल्स एक विटामिन सप्लिमेंट है। यह आमतौर पर विटामिन डी की कमी के उपचार में प्रयोग किया जाता है।
Cholecalciferol Granules को हड्डियों के विकारों (ऑस्टियोपोरोसिस, ऑस्टियोमलेशिया और रिकेट्स) के उपचार और रोकथाम में भी निर्धारित किया जा सकता है। यह शरीर को भोजन से अधिक कैल्शियम और फॉस्फोरस को अवशोषित (absorb) करने में मदद करता है और मजबूत हड्डियों के निर्माण में मदद करता है।
Cholecalciferol क्या है? / What is Cholecalciferol?
कोलेकैल्सिफेरॉल या विटामिन D3 एक विटामिन सप्लिमेंट है। यह आमतौर पर त्वचा द्वारा सूर्य के प्रकाश के संपर्क में आने से संश्लेषित (synthesize) होता है। यह आमतौर पर हड्डियों के विकारों के उपचार में सहायक होता है।
कोलेकैल्सिफेरॉल ग्रेन्यूल्स कैसे काम करता है? / Mechanism of action
कोलेकैल्सिफेरॉल शरीर में कोलेकैल्सीफेरॉल / विटामिन D3 की आवश्यकता को पूरा करके काम करता है और शरीर को भोजन से अधिक कैल्शियम और फॉस्फोरस को अवशोषित करने में मदद करता है। यह हड्डियों के विकारों को रोकने और उनका इलाज करने में सहायता करता है और हड्डियों को मजबूत रखने में भी मदद करता है।
Cholecalciferol Granules कब निर्धारित किया जाता है? / When Cholecalciferol Granules is prescribed?
कोलेकैल्सिफेरॉल ग्रेन्यूल्स आमतौर पर निम्नलिखित स्थितियों में निर्धारित किया जाता है जैसे:
- विटामिन डी की कमी में
- ऑस्टियोपोरोसिस
- Osteomalacia
- Rickets
Cholecalciferol Granules के दुष्प्रभाव / Side effects of Cholecalciferol Granules in Hindi
सामान्य तौर पर, यह कोई गंभीर दुष्प्रभाव नहीं दिखाता है। लेकिन कुछ मामलों में, यह कुछ दुष्प्रभाव दिखा सकता है जैसे:
- उलटी अथवा मतली
- दस्त
- त्वचा के लाल चकत्ते (skin rashes)
- Hypercalcemia
- भूख ना लगना
सावधानियांं / Precautions
अतिसंवेदनशीलता: यदि आप कोलेकैल्सिफेरॉल के प्रति अतिसंवेदनशील (एलर्जिक) हैं तो आपको इस दवा का उपयोग करने से बचना चाहिए।
लीवर या किडनी की बीमारी: किसी भी लीवर या किडनी की बीमारी से पीड़ित मरीजों को सावधानी के साथ कोलेकैल्सिफेरॉल ग्रेन्यूल्स का इस्तेमाल करना चाहिए।
कोलेकैल्सिफेरॉल ग्रेन्यूल्स का इस्तेमाल कैसे करें? / How to use Cholecalciferol Granules?
आपको हमेशा अपने डॉक्टर की सलाह के अनुसार ही इस दवा की खुराक लेनी चाहिए।
आप कोलेकैल्सिफेरॉल ग्रेन्यूल्स को दूध या पानी के साथ ले सकते हैं। लेकिन इन ग्रेन्यूल्स को आमतौर पर दूध के साथ लेने की सलाह दी जाती है।
Cholecalciferol Granules का संग्रहण / Storage
कोलेकैल्सिफेरॉल ग्रेन्यूल्स को कमरे के तापमान पर स्टोर करें।
इस दवा को बच्चों और पालतू जानवरों से दूर रखें।
इस दवा को सीधी धूप से दूर रखें।
अपने डॉक्टर को बताएं अगर: / Tell your doctor if:
- आपको कोलेकैल्सिफेरॉल से एलर्जी है।
- आपको लीवर या किडनी की कोई बीमारी है।
- आप कुछ अन्य दवाएं ले रहे हैं।
- आप कोई अन्य विटामिन सप्लीमेंट ले रहे हैं।
कोलेकैल्सिफेरॉल ग्रेन्यूल्स के विकल्प / Substitutes of Cholecalciferol Granules
Calcitas Sachet | Intas Pharmaceuticals Ltd |
Vitanova D3 Sachet | Zuventus Healthcare Ltd |
Caldikind 60K Sachet | Mankind Pharma Ltd |
D-Rise Sachet | USV Ltd |
Calcirol Sachet | Cadila Pharmaceuticals Ltd |
Calciquick D3 Sachet | Morepen Laboratories Ltd |
OH-D3 Sachet | Indoco Remedies Ltd |
कुछ सामान्य प्रश्न
Cholecalciferol Granules एक विटामिन सप्लीमेंट है। यह आमतौर पर विटामिन डी की कमी में निर्धारित किया जाता है। यह हड्डियों के विकारों के इलाज में भी निर्धारित किया जा सकता है।
हां, Cholecalciferol Granules को पानी के साथ लिया जा सकता है। लेकिन इन दानों (granules) को दूध के साथ लेना सबसे अच्छा है।
Cholecalciferol Granules का उपयोग गर्भावस्था में केवल तब किया जाना चाहिए जब यह स्पष्ट रूप से डॉक्टर द्वारा निर्धारित किया गया हो।
हाँ, Cholecalciferol Granules को रिकेट्स (बच्चों में हड्डियों का नरम होना), ऑस्टियोमलेशिया (वयस्कों में हड्डियों का नरम होना), ऑस्टियोपोरोसिस (छिद्रपूर्ण हड्डियों) जैसे हड्डियों के विकारों के इलाज और रोकथाम में निर्धारित किया जा सकता है।
सारांश / Summary
कोलेकैल्सिफेरॉल ग्रेन्यूल्स एक विटामिन सप्लीमेंट है। यह आमतौर पर हड्डी विकारों (bone disorders) के उपचार और रोकथाम में निर्धारित किया जाता है।
गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को कोलेकैल्सिफेरॉल ग्रेन्यूल्स का इस्तेमाल करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।
जिगर या गुर्दे की बीमारी वाले मरीजों में इसका इस्तेमाल सावधानी के साथ किया जाना चाहिए।
चेतावनी: Pharmababa.com में निहित जानकारी उपभोक्ताओं को शिक्षित करने के उद्देश्य से प्रस्तुत की गई है। Pharmababa.com में निहित कुछ भी चिकित्सीय निदान या उपचार के लिए अनुदेशात्मक नहीं है। Pharmababa.com में प्रस्तुत की गई सूचना को पूर्ण नहीं माना जाना चाहिए, न ही किसी विशेष व्यक्ति के लिए उपचार के पाठ्यक्रम का सुझाव देने के लिए इस पर भरोसा किया जाना चाहिए। Pharmababa.com में प्राप्त जानकारी संपूर्ण नहीं है और सभी बीमारियों, शारीरिक स्थितियों या उनके उपचार को कवर नहीं करती है।